Back
Ambedkar Nagar224149blurImage

Ambedkar Nagar - मैरिज हॉल में व्यापारियों की बैठक: मोरंग खरीदने का नया फैसला

Ashutosh Kumar Srivtastava
Apr 26, 2025 07:50:12
Jalalpur, Uttar Pradesh
मालीपुर रोड स्थित एक मैरिज हॉल में बिल्डिंग मटेरियल व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने टन के बजाय नापी से मोरंग खरीदने का निर्णय लिया। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल और अन्य पदाधिकारियों ने इसकी शपथ दिलाई। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने व्यापारियों के समर्थन का आश्वासन दिया। अध्यक्ष पिंटू सिंह ने कहा, "हम सीमेंट, सरिया, गिट्टी बेचेंगे, लेकिन टन से मोरंग नहीं लेंगे।" व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र ने व्यापारियों की एकता पर जोर दिया। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
3
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|