224168
अंबेडकरनगर-श्रवण धाम पर पहुंचे श्रद्धालुओं का हुआ भव्य स्वागत
Patona, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर - अयोध्या और वाराणसी के बीच में स्थित अंबेडकरनगर जिले का श्रवण धाम जिसको राज्य सरकार ने पर्यटन स्थल घोषित किया है, वहां पर कुंभ से अयोध्या दर्शन को जा रहे छत्तीसगढ़ प्रांत के कोरबा जिले केे सैकंडों श्रद्धालुओं के पहुंचने पर ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया, बीजेपी एमएलसी हरिओम पाण्डेय ने फोन पर श्रद्धालुओं से उनका कुशल क्षेम पूंछा और उनके भोजन के लिए कुछ खाद्य सामग्री की व्यवस्था करवाई, मड़हा और बिसूई नदी के संगम स्थल से निकली तमसा नदी के तट पर सायंकाल होने वाली आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, वही मातृ और पितृ भक्त श्रवण कुमार की स्थली को देखकर गैर प्रांत से आए श्रद्धालुओं ने जय श्री राम और श्रवण धाम की जय हो नारे लगाए ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारां में पंचायती राज चौथे चरण की वोटिंग शुरू, चार लाख से अधिक मतदाता
Baran, Rajasthan:बारां में पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण का मतदान शुरू बारां। जिले में पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के तहत आज शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। चार पंचायत समितियों अटरू, बारां, छबड़ा और छीपाबड़ौद क्षेत्र के 468 मतदान केंद्रों पर मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। इस चरण में जिला परिषद के 16 वार्ड और पंचायत समिति के 78 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। पंचायत समिति वार्डों में बारां में 15, अटरू में 19, छबड़ा में 19 और छीपाबड़ौद में 25 वार्ड शामिल हैं。 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने बताया कि अटरू में 114, छीपाबड़ौद में 155, छबड़ा में 106 और बारां में 93 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन चारों पंचायत समितियों में कुल करीब 4 लाख 22 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार अटरू में 1,03,181, छीपाबड़ौद में 1,41,330 और छबड़ा में 97,942 मतदाता दर्ज हैं। वहीं 16 नवंबर को चारों पंचायत समिति क्षेत्र की 133 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पद के लिए मतदान होगा।0
0
Report
भीलवाड़ा के निजी स्कूलों ने RTE बकाया भुगतान के लिए आंदोलन का ऐलान
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा में RTE भुगतान को लेकर निजी स्कूल संचालकों का महाआंदोलन का ऐलान 800 से ज्यादा निजी शिक्षण संस्थान एक मंच पर आए, सांसद दामोदर अग्रवाल को सौंपा 13 सूत्रीय मांग पत्र भीलवाड़ा में शिक्षा व्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं... RTE यानी शिक्षा के अधिकार के तहत मिलने वाला भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है... करोड़ों रुपये के बकाया भुगतान को लेकर निजी स्कूल संचालकों का सब्र अब जवाब देने लगा है... ज्ञापन, आंदोलन और सरकारी आश्वासनों के बावजूद भुगतान नहीं हुआ, तो अब निजी स्कूल संचालकों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है... भीलवाड़ा में निजी स्कूल संचालकों का निजी शिक्षण संस्थान संवाद के नाम से महासम्मेलन आयोजित हुआ... जिसमें जिले के 800 से अधिक निजी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया... सम्मेलन में RTE के लंबित भुगतान सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई... संचालक… संचालकों ने सांसद दामोदर अग्रवाल को मांग पत्र सौंपकर बकाया भुगतान का जल्द निस्तारण करवाने की मांग उठाई... सम्मेलन में सबसे बड़ा संदेश निजी शिक्षण संस्थानो की एकजुटता का रहा... निजी स्कूल संचालक एक मंच पर नजर आए... सभी की एक ही मांग है कि RTE के तहत लंबे समय से अटके भुगतान को तत्काल जारी किया जाए... संचालकों का आरोप है कि सरकारी विभाग की मशीनरी की लापरवाही के चलते निजी विद्यालय आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं... जिले में 1200 निजी शिक्षण संस्थान हैं जिनमें RTE के तहत 2 लाख से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं उन्हें ईमानदारी से पढ़ाया जा रहा हैं लेकिन सरकारी अधिकारियों की लापरवाही के चलते निजी शिक्षण संस्थानो को मिलने वाला भुगतान अटका पड़ा हुआ हैं जिसके कारण निजी शिक्षण संस्थानो के सामने आर्थिक संकट को लेकर भारी समस्या पैदा हो रही हैं इसको लेकर भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल को भी अवगत करवाया गया हैं उन्होंने आश्वस्त किया हैं फिर भी समस्या ज्यों की त्यों रहती हैं तो फिर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा । बाइट/ सीपी डीडवानिया अध्यक्ष निजी शिक्षण संस्थान समिति भीलवाड़ा इधर सांसद दामोदर अग्रवाल ने संचालकों को आश्वासन दिया कि मांगों में जो कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर करवाने का प्रयास किया जाएगा... साथ ही लंबित भुगतान के मामले को सरकार के समक्ष उठाकर समाधान करवाने की कोशिश करेंगे... आज भीलवाड़ा जिले की प्राइवेट स्कूल के संचालकों की एसोसिएशन का एक बड़ा कार्यक्रम था। मुझे उस कार्यक्रम में आने का अवसर मिला। हिन्दुस्तान में, राजस्थान में और भीलवाड़ा जिले में प्राइवेट स्कूल का एजुकेशन में बहुत बड़ा योगदान है। लगभग बारह सौ स्कूलें इस जिले में संचालित होती हैं और दो लाख से अधिक विद्यार्थी इन स्कूलों में पढ़ते हैं। ये राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। आज मैंने यहाँ आकर इनसे संवाद स्थापित किया, इनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की और सरकारी स्तर पर क्या सहूलियत हो सकती है, उस पर विचार करके कोशिश करेंगे कि इनके प्रोफेशन में सरकारी मदद मिल सके। बाइट / दामोदर अग्रवाल सांसद भीलवाड़ा फिलहाल दीपावली अवकाश के चलते स्कूलों में छुट्टियां हैं... लेकिन निजी स्कूल संचालकों ने साफ कर दिया है कि त्योहार के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा... चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते बकाया भुगतान नहीं हुआ, तो इसके लिए विभाग जिम्मेदार होगा... अब जिले के 800 से अधिक निजी शिक्षण संस्थानों की एकजुटता ने सरकार और शिक्षा विभाग के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है ।0
0
Report
भीलवाड़ा रीको एरिया की बरखा इंडिया फैक्ट्री अचानक बंद, 60 से अधिक मजदूर बेरोजगार
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा शहर के रीको एरिया में स्थित एक निजी कपड़ा निर्माण फैक्ट्री को अचानक बंद कर देने ओर मजदूरों को बोनस और वेतन नहीं मिलने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। भीलवाड़ा शहर के रीको एरिया में स्थित बरखा इंडिया नामक कपड़ा फैक्ट्री को अचानक बंद कर देने का मामला सामने आया हैं जिससे कंपनी में मजदूरी करने वाले मजदूरों के सामने बेरोजगारी और भुखमरी आने की स्थिति पैदा हो रही हैं , वही मजदूरों को बोनस के साथ मिलने वाली सुविधाओं से भी मरहूम कर रखा था , मजदूरों ने आरोप लगाया कि कंपनी मालिक मजदूरों से बात करने को तैयार नहीं हैं वही शुक्रवार को मजदूरों को बाहर निकालकर कंपनी को ताला लगा दिया है कंपनी में कम करने वाले 60 से अधिक मजदूरों के सामने बेरोजगारी की समस्या पैदा हो गई हैं ।0
0
Report
Advertisement
कानपुर देहात में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल अजय प्रताप की सड़क हादसे में मौत
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग कानपुर देहात 2020 बैच के कांस्टेबल अजय प्रताप की सड़क दुर्घटना में मौत यूपी 112 पुलिस में तैनात थे कांस्टेबल अजय प्रताप फिरोजाबाद जिले के रहने वाले थे कांस्टेबल अजय प्रताप ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में कांस्टेबल अजय प्रताप हुए थे गंभीर रूप से घायल सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी रसूलाबाद में कराया भर्ती डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण के बाद मृत घोषित किया रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के विषधन मार्ग पर हुआ हादसा。0
0
Report
संभल में दसवीं छात्रा को अश्लील वीडियो-मैसेज भेजने वाले शिक्षक गिरफ्तार
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में दसवीं की स्टूडेंट को मोबाइल फोन पर अश्लील फोटो और मेसेज भेजने के आरोप में इंटर कालेज का शिक्षक गिरफ्तार. आरोपी शिक्षक महेश यादव ने दसवीं छात्रा को परीक्षा में अच्छे मार्क्स से पास कराने का झांसा देकर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने का आरोप. पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी शिक्षक को जेल भेजा. संस्थान: संभल सदर कोतवाली क्षेत्र के इंटर कालेज का मामला.0
0
Report
इस छोटे संसार के निर्माण में 1.2 मिलियन घंटे और लगभग 49 मिलियन डॉलर की लागत
Noida, Uttar Pradesh:This tiny world took over 1.2 million hours to build and cost more than $49 million (45 million euros).0
0
Report
Advertisement
रातू घटना: युवती से दुष्कर्म के तीन गिरफ्तार, CCTV से खुला राज
Ranchi, Jharkhand:रातू में युवती से छेड़छाड़ और सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में पंकज लोहारा, अंशु राणा सहित एक नाबालिक भी शामिल... रांची के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में 7 नवंबर को हुई थी घटना। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। रातू में युवती से दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज। ट्यूशन से वापस लौटने के दौरान आरोपियों ने सुनसान जगह पर दिया था सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम.... रांची SSP के निर्देश पर बनी डीएसपी 2 के नेतृत्व में SIT ने की कार्रवाई...घटना में शामिल आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे...0
0
Report
अयोध्या में धुंध-कोहरे से दृश्यता घटी, वाहनों की गति धीमी
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है, जिससे वाहनों की गति धीमी पड़ जाती है। कोहरे के दौरान वाहन धीमी गति से चलाने, फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।0
0
Report
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान: कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में बीड़ा उठाने का संकेत
Jagdalpur, Chhattisgarh:वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने देशभर में अपना अभियान तेज कर दिया है, इसी कड़ी में नागपुर पश्चिम के विधायक विकास ठाकरे जगदलपुर स्थित राजीव भवन पहुंचे, यहां स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विकास ठाकरे का जोरदार स्वागत किया, मीडिया से चर्चा करते हुए विकास ठाकरे ने बताया कि 1 नवंबर से राहुल गांधी के नेतृत्व में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान की शुरुआत की गई है, इसी अभियान के तहत वे छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का दौरा कर चुके हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य बूथ स्तर तक पहुंचकर मतदाता सूची की जांच करना और यह पता लगाना है कि किन बूथों पर मतदाताओं के नाम काटे गए हैं और इसके पीछे क्या कारण हैं, अगले 15 दिनों तक कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घूम घूम कर इसकी जांच करने इसको लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी दी गई है।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा विधायक की बेटी की शादी: 25-30 हजार मेहमान घी के पकवानों से रौशन
Charkhi Dadri, Haryana:हरियाणा के भाजपा विधायक की बेटी की शादी में शाही इंतजाम : पूरे हलके को मुनादी करवाकर भेजा न्योता, 25 से 30 हजार मेहमानों के लिए देसी घी के पकवान आज पैतृक गांव पातुवास में लग्न और प्रीतिभोज, सीएम नायब सिंह सैनी समेत कई मंत्री और विपक्षी नेता भी होंगे शामिल बाढ़ड़ा विधायक उमेद पातुवास की डॉक्टर बेटी दीक्षा की शादी 21 नवंबर को हिसार के डॉ. गोविंद के साथ होगी 4 एकड़ में लगा भव्य टेंट, 10 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था; 9 नवंबर से जुटे हैं 70 हलवाई और 500 कारीगरों की टीम पारिवारिक समारोह किसी पार्टी विशेष का कार्यक्रम नहीं। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ विपक्षी दलों के प्रमुख नेता, और किसान नेता शिरकत करेंगे।0
0
Report
प्रतापगढ़ में पीपलखूंट का फ्लैग मार्च: शांतिपूर्ण चुनाव का संदेश
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की पीपलखूंट कस्बे में पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन और पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला गया। एंकर/इंट्रो में कहा गया कि आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। फ्लैग मार्च उपखंड कार्यालय से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए अम्बेडकर चौराहे तक पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने पैदल मार्च कर लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से इस फ्लैग मार्च में अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।0
0
Report
बेगूसराय सदर अस्पताल में एक्स-रे मशीन एक सप्ताह से खराब, मरीज बेहाल
Begusarai, Bihar:एंकर बिहार सरकार प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के लगातार बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन इन दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। ताजा मामला बेगूसराय सदर अस्पताल का है, जहां हाईटेक सुविधाओं से लैस अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। जिसके कारण दूर-दराज से इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि रोजाना बड़ी संख्या में मरीज एक्स-रे कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन मशीन खराब रहने के कारण उन्हें बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एक दिन में करीब 100 से अधिक मरीज एक्स-रे कराने पहुंचे, लेकिन मशीन खराब रहने के कारण सभी को निराश होकर लौटना पड़ा। इसको लेकर मरीजों में स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं, अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि मशीन खराब होने की शिकायत विभाग को दे दी गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आपको बताते चले कि बेगूसराय सदर अस्पताल की हैं, जहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के सरकारी दावों के बीच मरीजों को बुनियादी जांच के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।दरअसल, सदर अस्पताल की एक्स-रे मशीन पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ी हुई है। जिसके कारण अस्पताल में एक्स-रे कराने पहुंच रहे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कोई दूर-दराज के गांव से इलाज कराने पहुंचा है, तो कोई दुर्घटना में घायल होने के बाद एक्स-रे कराने आया है। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर जब मरीजों को पता चलता है कि एक्स-रे मशीन खराब है, तो उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है।मशीन खराब रहने के कारण अस्पताल परिसर में मरीजों की परेशानी साफ तौर पर देखने को मिली। मरीजों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि वे काफी उम्मीद लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन यहां जांच की सुविधा ही बंद पड़ी है।वहीं, अस्पताल में काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब है। इस दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज एक्स-रे कराने पहुंच रहे हैं। कर्मचारियों के मुताबिक, एक दिन में करीब 100 से अधिक मरीज एक्स-रे कराने आए, लेकिन मशीन खराब रहने के कारण उन्हें बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा।कर्मचारियों का कहना है कि मशीन खराब होने की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है, लेकिन अब तक मशीन को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।बहरहाल, बेगूसराय सदर अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब रहने का मामला सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़ा कर रहा है। एक तरफ सरकार बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का दावा करती है, तो दूसरी तरफ सदर अस्पताल में मरीजों को एक्स-रे जैसी जरूरी जांच के लिए भी भटकना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस समस्या को कब तक दूर कर पाते हैं।0
0
Report
Advertisement
लखीसराय केकेआरके मैदान पर छठ पूजा सामग्री दुकानें विस्तारित, भीड़ उमड़ी
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय. लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर शहर का केआरके मैदान एक बार फिर गुलजार हो गया है. छठ महापर्व की शुरुआत के साथ मैदान में पूजा से जुड़ी विविध सामग्रियाँ दुकानें सज गई हैं. सुबह से देर शाम तक खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां एक ही स्थान पर पूजा से जुड़ी लगभग सभी आवश्यक सामग्रियाँ उपलब्ध हैं. केआरके मैदान में बांस से बने सूप, दउरा, डलिया, मिट्टी के बर्तन, नारियल, गन्ना, केला सहित विभिन्न प्रकार के फल-फूल की दुकानें लगाई गई हैं. इसके अलावा पान के पत्ते, केसली, पूजन सामग्री और छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य पारंपरिक वस्तुओं की भी बिक्री हो रही है. बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को एक ही जगह पर पूजा की अधिकांश सामग्री उपलब्ध हो रही है. इससे छठ व्रतियों और उनके परिजनों को अलग-अलग बाजारों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ रही है.0
0
Report
खगड़िया के 251 से अधिक घाटों पर छठ पूजा के लिए SDRF टीम तैनात, सुरक्षा कड़ी
Khagaria, Bihar:खगङिया में 251 से अधिक घाट पर छठवर्ती अर्घ्य देंगें जिसको लेकर खगड़िया जिला प्रशासन लगातार तैयारी में जुटी है। खगड़िया डीएम और एसपी लगातार सभी घाटो पर देर शाम तक तैयारी का जायजा लेते नजर आए। इस दौरान डीएम ने कहा की 15 से अधिक अतिसंवेदनशील घाट है जहां पर छठपूजा के अर्घ्य देने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आठ SDRF टीम की भी तैनाती घाट पर की गयी है। खगड़िया की आम जनता और श्रद्धालुओं से अपील किया है की छोटे छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे डूबने की घटना नही हो।0
0
Report
उधम सिंह नगर में हत्या के मुख्य आरोपी विकास कुमार की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी
Bahara Boj, Uttarakhand:उधम सिंह नगर एक बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने जिला अस्पताल में एक युवक की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी विकास कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते जगतपुरा में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई थी। बाद में जिला अस्पताल में दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया था, जिसमें राजकुमार उर्फ नितेश की चाकू लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी विकास कुमार को पुलभट्टा क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। विकास के पैर में गोली लगी है।0
0
Report
Advertisement
