224168
Ambedkar Nagar: नेनुआ गांव में जर्जर बिजली के तार, हादसे का खतरा
Nanuva, Uttar Pradesh:नेनुआ गांव में एलटी वायर की केबल जर्जर हो चुकी है जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण उपभोक्ताओं ने इस समस्या को लेकर खंड अभियंता भीटी और अधीक्षण अभियंता अकबरपुर को प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक केबल नहीं बदली गई, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द तार बदलवाने की मांग की है ताकि कोई दुर्घटना न हो।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुरहानपुर: हसीनाबाद आगजनी के बाद 5 परिवारों को मिली मानवीय सहायता, पुलिस ने राहत के उपाय
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के ग्राम हसीनाबाद में दो दिन पूर्व भीषण आगजनी की घटना हुई थी जिसमें 5 परिवारों के आशियाने उजड़ गये थे। आगजनी की घटना में 5 कच्चे मकान जल कर राख हो गए थे। जिसके बाद खकनार पुलिस ने पांचों परिवार के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान कर खाने पीने का सामान, कपड़े, दवाइयाँ और अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की है।0
0
Report
संजय निषाद का राहुल गांधी बयान पर दावा: अधिकारियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "गाड़ी खराब होती है तो उसके पुर्जे बदले जाते हैं। मालिक बदल देने से गाड़ी थोड़े सही होगी... तभी हम कार्रवाई कर सकते हैं और तभी अच्छे लोगों को ला सकते हैं... जो भी अधिकारी और दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी."0
0
Report
मुरैना में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई मुरैना में अवैध रेत कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सबलगढ़ थाना पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ते हुए करीब 8 लाख 50 हजार रुपए कीमत की गाड़ी जब्त की है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हड़बड़पुरा घाट क्षेत्र से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सबलगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली, जिसकी कीमत करीब 8.50 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 214/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही संबंधित विभाग को भी सूचना दे दी गई है, ताकि वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की जा सके।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में डिजिटल फ्रॉड पर जागरुकता जरूरी: लोगो को दी जाए जानकारी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में डिजिटल फ्रॉड के बारे में लोगों को कितनी जानकारी है? डिजिटल फ्रॉड के आये दिन मामले सामने आ रहे हैं, लगातार पुलिस व बैंक द्वारा जागरुकता के लिए यह प्रचार किया जा रहा है, लेकिन शातिर ऑनलाइन ठग अपना शिकार आम आदमी से लेकर खास आदमी तक डिजिटल फ्रॉड के झांसे में आ रहा है।0
0
Report
वाशिम के किसानों को डीएपी कमी, वैकल्पिक उर्वरकों पर जोर
Washim, Maharashtra:वाशीम: शेतकरीबी-बियाणे आणि रासानिक खत खरेदीसाठी कृषी सेवा केंद्रांवर शेतकऱ्यांची लगबग सुरु आहे. जिल्ह्यासाठी सर्व प्रकारच्या खतांची ७८ हजार मेट्रिक टन मागणी करण्यात आली होती. त्यापैकी ६१ हजार मेट्रिक टन खत उपलब्ध झाले असले तरी शेतकाऱ्यांची डीएपी खतला जास्त मागणी असल्यामुळे तुटवडा जाणवत आहे. जिल्ह्यासाठी १२ हजार ८०० मेट्रिक टन डीएपी खताची मागणी करण्यात आली होती, मात्र आतापर्यंत केवळ ४ हजार मेट्रिक टन खताचा पुरवठा झाला आहे. त्यामुळे अनेक कृषी सेवा केंद्रांवर डीएपी उपलब्ध नसून शेतकऱ्यांना खतासाठी भटकंती करावी लागत आहे.शेतकऱ्यांनी डीएपीऐवजी एनपीके व एसएसपीसारख्या पर्यायी खतांचा वापर करावा. संतुलित खत व्यवस्थापन केल्यास उत्पादनावर कोणताही विपरीत परिणाम होणार नाही, असे कृषी विकास अधिकारी अभिजीत देवगिरकर यांनी सांगितले.0
0
Report
डूंगरपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान से जल संचयन के लिए जागरूकता कार्यक्रम
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन - वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, धंबोला के खेमसागर तालाब पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों ने लिया जल बचाने का संकल्प एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में ''वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान'' के तहत चौरासी विधानसभा क्षेत्र के धंबोला कस्बे स्थित ऐतिहासिक खेमसागर तालाब पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, महिलाओं और युवाओं ने मिलकर जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा जल स्रोतों के पुनर्जीवन का संकल्प लिया । बॉडी - जागरूकता कार्यक्रम में जिला कलेक्टर देशल दान, निवर्तमान प्रधान कारी लाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए । कार्यक्रम के तहत तालाब घाट पर विधिवत गंगा पूजन के बाद महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य यात्रा निकाली। "हर-हर गंगे" के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने पीपल वृक्ष पर जल अर्पित कर प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। इस मौके पर वन विभाग की ओर से अतिथियों ने खेमसागर तालाब की पाल पर पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इस दौरान जिला कलक्टर, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तालाब परिसर में झाड़ू लगाई और कचरा साफ कर श्रमदान भी किया। जागरूकता कार्यक्रम को वक्ताओं ने संबोधित किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में ''जल शक्ति अभियान'' और ''अमृत सरोवर'' के माध्यम से जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार भी जल संकट के स्थायी समाधान के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। ''वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान'' का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जल स्रोतों के संरक्षण से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर देशलदान ने उपस्थित सभी नागरिकों को जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी उठानी होगी। सभी ने जल की एक-एक बूंद बचाने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया。 बाइट -1 देशल दान कलेक्टर डूंगरपुर बाइट - 2 कारी लाल निवर्तमान प्रधान सीमलवाड़ा0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत: बकरे की कुर्बानी पर दर्ज मुकदमे से गरमाई सियासत, सपा ने लगाए गंभीर आरोप
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला महासचिव पर बकरे की कुर्बानी के मामले में दर्ज हुए मुकदमे ने तूल पकड़ लिया है। इस कार्रवाई के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात की और मामले को पूरी तरह से राजनीतिक दबाव करार दिया है। सपा ने निष्पक्ष जाँच की माँग करते हुए राज्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बकरे कुर्बानी मामले में सियासत को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने राज्यमन्त्री पर 'दंगों की साजिश रचने जैसे आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि मंत्री समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शनों से बौखला गए हैं। इन्होने पिछले 10 वर्षों में कोई विकास कार्य न कर पाने की हताशा में मंत्री सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। आपको बता दें हाल ही में सपा कार्यालय खाली करवाए जाने के बाद जिला महासचिव एक गैराज में कार्यालय चला रहे थे, जिससे बौखलाकर यह केस दर्ज करवाया गया है। सपा नेताओं ने दावा किया कि मंत्री निजी कैंपस में हुई कुर्बानी को मुद्दा बनाकर हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाना चाहते हैं और क्षेत्र का माहौल खराब कर दंगे जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं।इस मामले के बाद पीलीभीत में सियासत तेज हो गई है। कुर्बानी के मुद्दे को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बढ़ते टकराव ने पुलिस और प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में सपाइयों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच की अपील की है ताकि क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनी रहे।0
0
Report
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब एक्टिव, पाँच जिलों में ऑरेंज अलर्ट; ओले और तेज हवाएं
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में आज एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा, ओले गिरेंगे मौसम विभाग ने 10 जिलों में अलर्ट जारी किया वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर 6 जून तक गर्मी से राहत, लेकिन आंधी-बारिश का खतरा आज से राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर शुरू, ऑरेंज-यलो अलर्ट0
0
Report
आंधी-तूफान और आगजनी से किसान प्रभावित, मुख्यमंत्री यादव राहत के निर्देश
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा और बुरहानपुर के किसान परिवारों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहत का संदेश दिया है। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक कंचन तनवे और पंधाना विधायक छाया मोरे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बुरहानपुर में आंधी-तूफान से हुई फसल क्षति और खंडवा के हांडियाखेड़ा गांव में आगजनी की घटना का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने दोनों मामलों में त्वरित राहत और सहायता के निर्देश दिए। मुलाकात के दौरान बुरहानपुर जिले में आंधी-तूफान से किसानों को भारी नुकसान की जानकारी दी गई, खासकर केला फसल को बड़ी क्षति—जिससे किसान आर्थिक संकट में हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराने और राहत-चाहताओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। खंडवा जिले के हांडियाखेड़ा गांव में भीषण आगजनी में करीब दो दर्जन मकान जल गए थे; मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को सहायता और राहत-पुनर्वास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर मदद पहुंचा रहा है और नुकसान का आकलन कर आवश्यक सहायता दी जा रही है。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में भीषण आग, कई लोग इमारतों से कूदे; सड़क पर जाम
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ओम नाम के एक स्थानीय निवासी बताते हैं, "लगभग 9:30 बजे हमने देखा कि यहाँ बहुत भीषण आग लगी हुई थी। उस समय मैं और मेरा दोस्त स्कूटर पर थे आग पूरी तरह से भड़की हुई थी और लोग बिल्डिंग से इधर-उधर से कूद रहे थे। हमने करीब 5 लोगों को कूदते हुए देखा... एक व्यक्ति का पैर भी टूट गया। यहाँ पूरी सड़क जाम हो गई थी। वहाँ काफी भीड़ जमा थी..."0
0
Report
बिजनौर: सिटी बजाने के विरोध पर दबंगों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला किया, अस्पताल में इलाज
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--बिजनौर मे दबंगो के होशले बुलंद।युवक को सिटी बजाने का विरोध करना पड़ गया भारी। दबंगो ने युवक पर घर मे घुसकर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला। युवक की हालत नाजुक अस्पताल मे इलाज जारी। पीड़ित ने दबँगो की पुलिस से की शिकायत। पीड़ित ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार।थाना कोतवाली शहर के खेड़की गांव का मामला。0
0
Report
पीलीभीत कलेक्ट्रेट के संविदा कर्मी की मौत पर RLD हंगामा, दोषियों पर मुकदमों की मांग
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत के कलेक्ट्रेट में एक दिन पहले विद्युत विभाग के संविदा कर्मी लाइनमैन की हादसे में मौत होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी व कार्यकर्ता डीएम चेंबर में हंगामा कर रहे हैं राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष की मांग की है कि विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व दोषी कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज हो। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी डीएम के चेंबर में न मिलने पर चेंबर में ही जमीन पर बैठ गए हैं। और डीएम से मिलने की मांग कर रहे हैं जिला अध्यक्ष का आरोप है कि संविदा कर्मी विजयपाल कलेक्ट्रेट में लाइट सही कर रहा था तभी करंट आने से सीधी सीढी से नीचे गिर गया और आधे घंटे तक तड़पता रहा लेकिन किसी भी अधिकारी ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाने की ज़हमत नहीं की। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष ने डीएम चेंबर में बैठे एसडीएम पवन पांडे को भी खूब खरी-कोटी सुनाई। जिला अध्यक्ष का कहना है कि जब तक डीएम से मुलाकात नहीं होगी तब तक वह व उनके कार्यकर्ता चेंबर में जमीन पर बैठे रहेंगे। बाईट- अनिल चौधरी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल0
0
Report
Advertisement
हरदा में कांग्रेस नेता अजय सिंह का जनसंवाद: बूथ से पंचायत तक संगठन आह्वान
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के कुछ नेताओं ने अपने ही प्रत्याशी को हराने का काम किया, जिससे कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की जरूरत है। अजय सिंह ने कहा कि हरदा जिले में कांग्रेस के 25 वर्षों के राजनीतिक वनवास को समाप्त करने के लिए बूथ स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन को सक्रिय करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया और कहा कि आगामी पंचायत चुनाव कांग्रेस की नई रणनीति की शुरुआत साबित होंगे।0
0
Report
गाजियाबाद के डसना में अवैध मदरसे पर प्रशासनिक कार्रवाई, बुलडोजर आज चलेगा
Noida, Uttar Pradesh:यहाँ फोर्स पहुंच गई है।कुछ देर में बुलडोजर करवाई होगी गाजियाबाद के डसना इलाके के कल्लू गढ़ी गांव में अवैध मदरसों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई दरअसल 14 से 15 एकड़ में यह फैला यह मदरसा है जो अवैध रूप से चल रहा था शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने इसे खाली करने का आदेश दिया प्रशासनिक कार्रवाई के बाद आज इस मदरसे को जमीन दोष किया जाएगा और मदरसे के जो संचालक हैं उनके खिलाफ एक करोड़ 23 लाख का जुर्माना लगाया गया था करेंगे0
0
Report
ED ने गुजरात के अंकलेश्वर में ड्रग्स प्रीकर्सर चेन पर 20 ठिकानों पर छापा
Bharuch, Gujarat:ड्रग्स तस्कर सलीम इस्माइल डोला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। गुजरात और महाराष्ट्र में करीब 20 ठिकानों पर की गई कार्रवाई के तहत भारत के सबसे बड़े केमिकल हब माने जाने वाले भरूच जिले के अंकलेश्वर जीआईडीसी में भी जांच शुरू की गई है। अंकलेश्वर जीआईडीसी स्थित वंदना केमिकल कंपनी में ईडी की टीम ने दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच की है। अंकलेश्वर जीआईडीसी स्थित वंदना केमिकल कंपनी में ईडी की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई ड्रग्स तस्कर सलीम इस्माइल डोला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत की गई है। जानकारी के अनुसार ईडी ने गुजरात और महाराष्ट्र में करीब 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जिसमें अंकलेश्वर, सूरत, राजकोट और मुंबई समेत कई शहर शामिल हैं। भारत के सबसे बड़े केमिकल हब के रूप में पहचान रखने वाले अंकलेश्वर में जांच शुरू होने से उद्योग जगत में भी चर्चा का माहौल है। ईडी अधिकारियों ने कंपनी के दस्तावेजों, कंप्यूटर डेटा, बैंकिंग रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि मेफेड्रोन और मेथामफेटामिन जैसे सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले प्रीकर्सर केमिकल्स की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस सप्लाई चेन में कौन-कौन लोग शामिल थे। जांच का फोकस केमिकल्स के उत्पादन, खरीद, बिक्री, परिवहन और वितरण नेटवर्क पर भी है। गौरतलब है कि सलीम इस्माइल डोला को हाल ही में तुर्की से भारत लाया गया है। उस पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं। इसी मामले में ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी पीएमएलए के तहत जांच शुरू की है। एजेंसी यह भी खंगाल रही है कि ड्रग्स कारोबार से अर्जित धन को कहां निवेश किया गया और किन माध्यमों से उसे वैध बनाने की कोशिश की गई। फिलहाल ईडी की जांच जारी है और एजेंसी इस पूरे नेटवर्क की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी हुई है। हालांकि अब तक वंदना केमिकल कंपनी के खिलाफ कोई आधिकारिक आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड्स की गहन जांच जारी है। भारत के सबसे बड़े केमिकल हब अंकलेश्वर तक पहुंची इस जांच पर अब उद्योग जगत और जांच एजेंसियों की नजर टिकी हुई है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं。0
0
Report
Advertisement
