अंबेडकर नगरः अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत
Akbarpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर के राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में महाकुंभ में स्नान करने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसमें दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि आदित्य अपने मित्र सिकंदर के साथ महाकुंभ में स्नान करने के लिए बाइक से सवार होकर जा रहा था, तभी हाईवे के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
