icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
202001
Sanjay Kumar SharmaSanjay Kumar SharmaFollow15 Oct 2024, 05:43 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दौसा में गर्भवती नाबालिग के मामले में पुलिस ने गैंगरेप की पुष्टि नहीं की

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा सोलह वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप प्रकरण पुलिस ने 12 घंटे में किया घटना का खुलासा अभी तक जांच में कोई गैंगरेप की घटना नहीं आई सामने कथित आरोपी खुद बाइक से लाया था पिडिता को जिला अस्पताल अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा आरोपी एसपी कुंदन कवरिया ने किया खुलासा आरोपी को पोक्सो में किया गिरफ्तार एड .एसपी शंकरलाल मीना व सीओ लक्ष्मीकांत के सुपरविजन में लगी रही टीमें पूर्व से परिचय था आरोपी पीडिता का पुलिस घटना की संवेदनशीलता पर थी गम्भीर दौसा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में देर रात्रि को पहुंची गर्भवती नाबालिक के मामले में एसपी कुंदन कंवरिया ने खुलासा करते हुए कहा पीड़िता के साथ गैंगरेप जैसी घटना अभी तक कोई सामने नहीं आई कथित आरोपी का पीड़िता से पूर्व में संबंध था और आरोपी ही बाइक से पीड़िता को दौसा जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचा था जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है मामले में पोक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूरे मामले का अनुसंधान किया जा रहा है 16 वर्षीय पीड़िता नाबालिक करीब 7 से 8 माह की गर्भवती थी और उसे देर रात्रि को दौसा जिला लाया गया था जहां महिला विंग में पीड़िता ने एक नवजात को जन्म दिया जिसकी भी मौत हो गई इस पूरे प्रकरण में पूर्व में पीड़िता के साथ गैंगरेप गैंगरेप जैसी घटना की बात कही जा रही थी लेकिन पुलिस जांच में ऐसा कोई मामला नहीं निकला फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है पीड़िता के पर्चा बयान लेकर मेडिकल करवाया गया है फिलहाल पीड़िता भी दौसा जिला अस्पताल परिसर में स्थित महिला चिकित्सालय में उपचारत है एसपी कुंदन कंवरिया ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया और डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है अब पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कथित आरोपी का पीड़िता से कब से संपर्क था।
0
0
Report

टोंक नगर परिषद ने निराश्रित गौवंश संरक्षण के लिए अस्थाई कांजी हाउस शुरू किया

Kota, Rajasthan:शहर की सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंश के संरक्षण और आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए टोंक नगर परिषद ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। नगर परिषद की ओर से गांधी पार्क के पास रामलीला मैदान में अस्थाई कांजी हाउस बनाया गया है। निराश्रित पशु संरक्षण अभियान के तहत शुक्रवार से शहर में अभियान की शुरुआत की जाएगी। इससे जहां गोवंश को सुरक्षित स्थान मिल सकेगा। नगर परिषद सभापति मयंक गोयल ने रामलीला मैदान में बनाए गए अस्थाई कांजी हाउस का जायजा लिया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर शुरू किए जा रहे अभियान की तैयारियों का अवलोकन किया। शहर की प्रमुख सड़कों और बाजारों में निराश्रित गोवंश के घूमने से कई बार यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में नगर परिषद की इस पहल का उद्देश्य निराश्रित गोवंश को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना और सड़कों पर आवारा पशुओं की मौजूदगी को कम करना है। नगर परिषद की ओर से शुक्रवार से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत निराश्रित पशुओं के संरक्षण की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। गो रक्षा और गोवंश की सुरक्षा को लेकर नगर परिषद की इस पहल को शहर के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर में नकाबपोश बदमाशों की दिनदहाड़े फायरिंग, CCTV फुटेज सामने

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर मे बाईक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी। ढोली बाजार मे बदमाशों ने एक मकान पर फायरिंग किया और वहां से भाग गये। CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें बाईक सवार बदमाश फायरिंग करते हुए भागते दिख रहे हैं। उनकी गोली दरवाजे पर खड़ी कार में लगी। मौके पर पुलिस के साथ डीएसपी पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह भी जांच करने पहुंचे। बताया गया है कि बदमाशों ने ढोली बाजार स्थित शिवनाथ साह के घर पर फायरिंग की। गोली दरवाजे पर खड़ी कार में लगी। CCTV में दिख रहा है कि बदमाश बाईक से फायरिंग कर रहे थे। गोली चलते समय एक छात्रा घर से बाहर गई, जिससे वह बाल-बाल बची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि घटना के पीछे क्या कारण है। CCTV के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
0
0
Report

हीरो ग्लेमर एक्स लॉन्च: काजल राघवानी ने रक्सौल में मचाई धूम

Motihari, Bihar:MARKETING हीरो मोटो कॉर्प कंपनी के नई बाइक ग्लैमर एक्स की लॉन्चिंग बड़े धूमधाम से बीके ऑटो एजेंसी रक्सौल लक्ष्मीपुर में किया गया । इस नई बाइक की लॉन्चिंग भोजपुरी जगत के सीने सुपर स्टार काजल राघवानी ने किया। काजल राघवानी ने जैसे ही स्टेज पर पहुँची दर्शकों की हुजूम उमड़ पड़ी। लोगो की भीड़ देख काजल राघवानी ने रक्सौल के लोगो अभिनंदन एवं आभार जताया। काजल राघवानी का एक झलक देखने के लिए लोग बेताब दिखे । काजल राघवानी ने दर्शकों फरमाइस के लिए भोजपुरी गानों पर खूब डांस किया। बाइक के फीचर के बारे में बताते हुए हीरो कम्पनी के ट्रैटरी मैनेजर विशाल कुमार ने बताया की चार पहिया की सभी फीचर पहली बार गैलमर एक्स बाइक में देखने को मिलेगा। इसमे एबीएस सिस्टम के साथ साथ कई आधुनिक फीचर उपलब्ध है। बीके हीरो ऑटो एजेंसी के मालिक मो कलीम ने बताया की बाइक सिग्मेंट में पहली बार क्रूज फीचर के साथ गैलमर एक्स बाइक लांच हुआ है। इसमे इको , पॉवर एवं राइड मोड तीन स्पेशल फीचर है जो अन्य सभी बाइक से गैलमर एक्स बाइक को अलग इसे बनाता है। वही काजल राघवानी ने बताया की गैलमर एक्स बाइक में 65 फीचर है। इसमे ऐसे ऐसा फीचर है जो चार पहिया वाहनो में देखने को मिलता है। पहली बार बाइक में आया है।
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा में REI एक्सपो और टीबीएसआई से भारत का स्वच्छ ऊर्जा भविष्य स्पष्ट

Greater Noida, Uttar Pradesh:भारत के नेट-जीरो और स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को नई दिशा देने के लिए 'इंडिया एक्सपो मार्ट', ग्रेटर नोएडा में तीन दिवसीय मेगा इवेंट का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इनफ़ॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया द्वारा आयोजित 'रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया (REI) एक्सपो' के 19वें संस्करण के साथ ही 'द बैटरी शो इंडिया' (TBSI) का चौथा संस्करण और 'एनर्जी स्टोरेज समिट इंडिया' का दूसरा संस्करण भी शुरू हुआ है।22 से 24 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय मंच एशिया के सबसे बड़े स्वच्छ ऊर्जा आयोजनों में से एक है। उद्घाटन के अवसर पर इनफ़ॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रस ने भारत के स्वच्छ ऊर्जा विस्तार और वैश्विक मंच के महत्व पर जोर दिया और कहा कि "1,080 से अधिक प्रदर्शकों, 1,400 वैश्विक ब्रांडों और 10 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी करने वाला यह संस्करण भारत के प्रति वैश्विक रुचि को दर्शाता है। भारत का नवीकरणीय ऊर्जा बाजार 2030 तक 486 गीगावाट के लक्ष्य की ओर 15% की सीएजीआर (CAGR) से बढ़ रहा है। वहीं, बैटरी स्टोरेज क्षेत्र 2031 तक 8.5 अरब डॉलर को पार करने के लिए 33% की असाधारण सीएजीआर से आगे बढ़ रहा है। हम उस दौर में हैं जहां ऊर्जा उत्पादन और ग्रिड भंडारण का समानांतर विस्तार बेहद आवश्यक है। इस वर्ष आरईआई एक्सपो 2026 में ऑस्ट्रेलियाई व्यापार और निवेश आयोग (Austrade) के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहा है। 21 ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला 32 सदस्यीय दल भारत के साथ व्यापारिक व रणनीतिक साझेदारियों की संभावनाएँ तलाश रहा है। ऑस्ट्रेलिया की 'स्मार्ट एनर्जी काउंसिल' और 'रिन्यूएबल एनर्जी काउंसिल एशिया पैसिफिक (RECAP)' द्वारा किया गया है। इसे ऑस्ट्रेलियाई सरकार के विभिन्न विभागों (जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, पर्यावरण व जल विभाग; ANMI; इन्वेस्टमेंट NSW; और ग्लोबल विक्टोरिया) का समर्थन प्राप्त है। यह आयोजन न केवल अत्याधुनिक तकनीकों, क्लीन-टेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समाधानों के प्रदर्शन का केंद्र बना हुआ है, बल्कि भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ अनुमंडल के फोरलेन पर चेकिंग में नौ लाख रुपए बरामद

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में बख्तियारपुर फोरलेन पर चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से नौ लाख रुपए बरामद किए गए हैं। एमएलसी चुनाव को देखते हुए शहर में कई जगह नाकेबंदी की गई है। पुलिस जगह-जगह बैरिकेड लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही है। इसी दौरान पुलिस को एक वाहन पर शक हुआ। चेकिंग के दौरान वाहन से ₹900000 बरामद किए गए। पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान युवक से बरामद रकम के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, जिससे पुलिस को शक है कि एमएलसी चुनाव में खपाने के लिए भी इस रकम का इस्तेमाल किया जा सकता है। बाइट रामकृष्ण, एसडीपीओ, बाढ़
0
0
Report

झज्जर वाल्मीकि बस्ती में बिजली आपूर्ति दो दिन से बाधित, लोगों की परेशानी बढ़ी

Jhajjar, Haryana:बिजली कर्मियों की हड़ताल के बीच झज्जर छावनी की वाल्मीकि बस्ती में बिजली आपूर्ति बाधित होने से कॉलोनीवासियों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बस्ती में पिछले दो दिनों से बिजली नहीं है, जिसके चलते लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, तीन दिन से जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच लोगों के सब्र का बांध भी टूटने लगा है। बिजली न होने का सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। शाम के समय बच्चे मोबाइल की टॉर्च जलाकर स्कूल का होमवर्क करने को मजबूर हैं। इसके अलावा, बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। गर्मी-उमस और अंधेरे के बीच परिवारों को अपना समय गुजारना पड़ रहा है। कॉलोनी के कुछ लोग जनरेटर का सहारा लेकर जरूरी काम चला रहे हैं, जबकि कई परिवार इनवर्टर के भरोसे हैं। हालांकि, इन वैकल्पिक व्यवस्थाओं के बावजूद लोगों को पूरी राहत नहीं मिल पा रही है। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि बिजली के बिना घर के कामकाज निपटाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर पानी की व्यवस्था तक प्रभावित हो रही है। कॉलोनीवासियों ने बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हड़ताल के चलते पहले से ही व्यवस्था प्रभावित है, लेकिन लगातार दो दिनों तक बिजली न मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। अब लोगों को इंतजार है कि बिजली आपूर्ति कब बहाल होगी और उन्हें इस परेशानी से कब राहत मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement

एटा ब्रेकिंग एटा में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां पूर्ण मतदान कराने निकलीं पोलिंग पार्टियां,

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow23m ago
Sahaspur Barauli, On, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग एटा में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां पूर्ण मतदान कराने निकलीं पोलिंग पार्टियां, 16 मतदान केंद्रों पर 31 बूथों में होगा मतदान, सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन कटिबंध, DM एम. अरुन्मोली और SSP डॉ. इलामारन की निगरानी में रवाना हुए मतदान दल; 22 स्नातक व 9 शिक्षक निर्वाचन बूथों पर 23 अक्टूबर को पड़ेंगे वोट, प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट और 31 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं, प्रशासन का जोर है कि मतदान के दौरान किसी भी स्तर पर अव्यवस्था न हो और मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग हो सके, मतदान कक्ष में मोबाइल फोन, पेन, पेंसिल, कलम या पानी लेकर प्रवेश न करने संबंधी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है, एटा - पुलिस लाइन सभागार का है पूरा मामला, रिपोर्ट -दीपक कुमार सोनू मोबइल -6398320375
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

बेतिया में सड़क हादसा: चार पुलिसकर्मी समेत आधा दर्जन घायल

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां सड़क हादसे में चार पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन घायल हो गए हैं. चनपटिया-बेतिया मुख्य सड़क पर मुसहरी के पास कार और सहोदरा थाना की जिप्सी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों और चनपटिया पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है. घायलों में सहोदरा थाना की एसआई प्रतिमा दुबे, जयप्रकाश सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद यादव और अर्पण कुमारी शामिल हैं. वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार संख्या बीआर-22-बीएस-6937 में सवार पति-पत्नी और एक बच्चा भी हादसे में घायल हुए हैं. बता दें सहोदरा थाना की जिप्सी बेतिया से नरकटियागंज की ओर जा रही थी, जबकि कार विपरीत दिशा से आ रही थी. इसी दौरान मुसहरी के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top