202001
कल होगा रावण का पुतला दहन, कोतवाल ने किया प्रांगण का निरीक्षण
Aligarh, Uttar Pradesh:हाथरस मार्ग पर लाल बहादुर शास्त्री खेल प्रांगण में रामलीला महोत्सव के तहत बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में कल रावण का पुतला दहन किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया और रामलीला कमेटी के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष संजय भारद्वाज और अन्य मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डीडीवाना-कुचामन: तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तयार
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने मतदान से लेकर मतगणना तक सुरक्षा और व्यवस्थाओं का व्यापक खाका तैयार किया है। जिले में तीसरे चरण के चुनाव के दौरान कुल 4 लाख 85 हजार 453 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पांच पंचायत समितियों में होने वाले इन चुनावों में जिला परिषद के 16 वार्ड, पंचायत समिति सदस्यों के 87 पद, 130 ग्राम पंचायतों और 1364 वार्ड पंचों के लिए मतदान होगा। वहीं सरपंच पदों के लिए भी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। तीसरे चरण में नावां, परबतसर, मकराना, ईटावा और बिजलोन पंचायत समितियों में चुनाव होने हैं। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत से लेकर मतदान केंद्र तक अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की है। मतदान प्रक्रिया के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी के साथ चार सहायक मतदान कार्मिक यानी एपीओ वन से फोर तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो हर बूथ पर वन प्लस वन के हिसाब से पुलिस या होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। वहीं प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन पर वन प्लस थ्री का अतिरिक्त पुलिस जाब्ता रहेगा। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष अतिरिक्त सुरक्षा बल की व्यवस्था की गई है। चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए सभी स्थानों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतदान केंद्रों पर पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। वहीं मतगणना के दौरान रात में बिजली बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए जनरेटर की व्यवस्था भी रखी गई है। चुनाव में मतदाताओं को किसी तरह का प्रलोभन देने और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन रोकने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, एरिया मजिस्ट्रेट और मोबाइल पार्टियां लगातार निगरानी करेंगी। जोनल मजिस्ट्रेट को अधिकतम दो से तीन पंचायतों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि प्रत्येक पंचायत समिति में तहसीलदार और एसडीएम स्तर के चार एरिया मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। मोबाइल पार्टियां भी लगातार क्षेत्र में गश्त करेंगी। इसके अलावा आचार संहिता सेल और कंट्रोल रूम सक्रिय रहेंगे। इनके नंबर मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की सके। मतदान केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में बैरिकेडिंग रहेगी और नियमों की सख्ती से पालना करवाई जाएगी। मतगणना और परिणाम घोषित होने के बाद कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त रिजर्व फोर्स भी तैयार रखी जाएगी। प्रशासन का दावा है कि 4 लाख 85 हजार से अधिक मतदाताओं वाले इस चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।0
0
Report
कांग्रेस की शैलजा: खरगे-गांधी के साथ उत्तराखंड चुनाव की पूरी समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा, "बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और हमारे नेता राहुल गांधी मौजूद थे और सबके साथ बैठकर काफी विस्तार से बातचीत हुई क्योंकि उत्तराखंड में चुनाव होने वाले हैं। तो उसके बारे में समीक्षा की है...वहां हमारे कार्यक्रम भी चल रहे हैं...वहां मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार का है..."0
0
Report
सारण में खेल सम्मान भवन का उद्घाटन, ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं का विस्तार
Chapra, Bihar:सारण जिले के खेल जगत के लिए 6 नवंबर का दिन खास होने जा रहा है। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन बनियापुर पहुंचकर अत्याधुनिक खेल सम्मान भवन का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहेंगी। राज्यपाल भवन के लोकार्पण के साथ ही खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का भी जायजा लेंगे। स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयास और पहल पर सेल इंडिया के सहयोग से इस अत्याधुनिक खेल सम्मान भवन का निर्माण कराया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि सारण के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। इस संबंध में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह टीम भावना को मजबूत करने और समाज में आपसी समन्वय स्थापित करने का भी महत्वपूर्ण जरिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच, संसाधन और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी सोच को धरातल पर उतारने के लिए विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि सारण के बच्चे और युवा अपने जज्बे, जुनून और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर भी जिले और देश का नाम रोशन करें। बनियापुर में खेल सम्मान भवन का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है。0
0
Report
Advertisement
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे
Deoghar, Jharkhand:देवघर। एंकर। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत आज देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायाधीश को मंदिर के गर्भगृह में ले जाया गया, जहां पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान उन्होंने बाबा भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और मंगलकामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के बाद वे मंदिर प्रांगण पहुंचे। इसके पश्चात प्रशासनिक भवन स्थित कंट्रोल रूम में जिला प्रशासन की ओर से उन्हें प्रतीक चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद वे निर्धारित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।0
0
Report
फरक्का संधि पर बिहार में बहस तेज, जदयू केंद्र से नीति स्पष्ट करने की मांग
Munger, Bihar:मुंगेर : 12 दिसंबर 1996 को बांग्लादेश के साथ हुई फरक्का जलसंधि के नवीकरण को लेकर जदयू की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में सोमवार को मुंगेर के नगर भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा शामिल हुए और कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए संजय झा ने कहा कि संधि से बिहार को काफी नुकसान हुआ। यदि इसका नवीकरण होता है तो बिहार की जल जरूरतों का वैज्ञानिक आकलन किया जाए। खेती, उद्योग और आबादी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही निर्णय हो, बिहार के हितों से समझौता न किया जाए। झा ने कहा कि यह मांग केंद्र सरकार के सामने रखी गई है और वहां से सकारात्मक आश्वासन मिला है। उनके अनुसार, यह मुद्दा उठाने का सही समय है। उन्होंने राजद से पूछा कि 1996 में उसने ऐसी संधि क्यों होने दी। 12 दिसंबर को इस संधि का समय समाप्त हो रहा है। झा ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र सरकार में सहयोगी है, लेकिन अलग पार्टी है। जदयू का स्पष्ट रुख है कि बिहार के हितों को ध्यान में रखकर ही कोई निर्णय लिया जाए। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने फरक्का जल संधि को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परिकल्पना को आज राष्ट्रीय विमर्श का विषय बनाया जा रहा है। उन्होंने इस मुद्दे को उठाने के लिए जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत सितंबर में पहले चरण के तहत की गई थी, जिसमें चार जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। दूसरे चरण में भी चार जिलों में अभियान चलाया गया। अब अंतिम चरण की शुरुआत लखीसराय जिले से की गई है, जबकि मुंगेर इस अभियान का दसवां पड़ाव है। अंतिम चरण में 12 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और इसका समापन कटिहार जिले में होगा। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि गंगा बिहार के बक्सर जिले से राज्य में प्रवेश करती है और 12 जिलों से होकर आगे बढ़ती है। इन जिलों के लोग हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलते हैं। उन्होंने कहा कि फरक्का जल संधि के कारण गंगा में गाद जमा होने से नदी की जलधारण क्षमता कम हो गई है, जिससे बाढ़ की समस्या गंभीर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार को जब सिंचाई और रोजगार के लिए पानी की आवश्यकता होती है, तब गंगा का पानी बांग्लादेश चला जाता है। उन्होंने दावा किया कि गंगा के साथ-साथ उससे जुड़ी नदियों के पानी का भी उपयोग बांग्लादेश में होता है, जिसके कारण बिहार को सूखे की समस्या का सामना करना पड़ता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के लगभग 73 प्रतिशत हिस्से को सूखे की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने इसे राज्य के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि फरक्का जल संधि न तो देश के हित में है और न ही बिहार के हित में। उन्होंने इस मुद्दे पर व्यापक राष्ट्रीय विमर्श की आवश्यकता जताई।0
0
Report
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा को लेकर पंकज चौधरी ने की समीक्षा बैठक, विपक्ष पर साधा निशाना
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को महराजगंज जिला मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी 4 नवंबर को गोरखपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में निकलने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान पंकज चौधरी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल नीट परीक्षा, एसआईआर और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के मुद्दे पर आंदोलन कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष गैर-लोकतांत्रिक तरीके से देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है, जबकि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विपक्षी दलों ने आंदोलन में 10 लाख लोगों और 20 राजनीतिक दलों के शामिल होने का दावा किया था, लेकिन उनके अनुसार रैली में 35 से 40 हजार लोग भी नहीं पहुंच सके। पंकज चौधरी ने विपक्षी दलों से अपने आंदोलन की समीक्षा करने की बात कही। बैठक में पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भागीदारी और तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर में पटवारी सहायक 10,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया; विजिलेंस ने गिरफ्तारी
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के व्यासपुर तहसील में एक पटवारी का सहायक जमीन की तकसीम का इंतकाल करने के लिए 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. हरियाणा विजिलेंस की टीम ने उसे रिश्वत की 10000 की राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. हरियाणा विजिलेंस के इंस्पेक्टर तेजपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी कृषि योग्य 63 कैनल 17 मरले भूमि है, जिसका तक्सीम का तक्सीम का इंतकाल करवाना था. वह पिछले 6 महीने से तहसील के चक्कर लगा रहे थे. अब जब पटवारी को मिले तो उसने अपने सहायक नरेंद्र को मिलने के लिए कहा. नरेंद्र ने इसके लिए 14000 रुपए रिश्वत की मांग की. 4000 तभी दे दिए गए थे, और बाकी ₹10000 की राशि देने के लिए आज का समय निश्चित हुआ. इसी दौरान शिकायतकर्ता ने हरियाणा विजिलेंस को शिकायत की. विजिलेंस टीम ने अपनी टीम बनाई और सहायक को व्यासपुर के कमरे नंबर 213 में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों की गिरफ्तार कर लिया गया. तेजपाल इंस्पेक्टर, विजिलेंस. इंस्पектор विजिलेंस ने कहा कि क्या पटवारी ऐसे निजी सहायक रख सकता है इसकी भी जांच की जाएगी और संबंधित पटवारी की क्या भूमिका थी इसकी भी जांच की जाएगी, जरूरत पड़ी तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा. तहसील कार्यालयों में पैसे लेकर इंतकाल करने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन यह मामला हरियाणा विजिलेंस के पास पहुंचा और हरियाणा विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.0
0
Report
शिया चांद कमेटी प्रमुख की जरगिस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया: मुसलमान डरते नहीं
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: शिया चांद कमेटी के चेयरमैन मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने फिलिस्तीन पर मौलाना जरगिस की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मौलाना साहब हमेशा विवादित बयान देते हैं और ऐसी टिप्पणी करके मीडिया में बने रहना चाहते हैं। जहां तक उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के डर में जीने के दावों का सवाल है, तो कोई भी मुसलमान कहीं भी डरा हुआ नहीं है। एक मुसलमान सिर्फ अल्लाह से डरता है और किसी से नहीं..."0
0
Report
बेटी शालिनी सिंह ने जन्मदिन पर नोएडा में हेलीपैड भेंट किया, उद्घाटन स्वयं किया
Noida, Uttar Pradesh:जन्मदिन पर बेटी ने पिता बृजभूषण शरण सिंह को भेंट किया नोएडा में हेलीपैड, खुद किया उद्घाटन पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह को उनके जन्मदिन पर बेटी शालिनी सिंह ने खास तोहफा दिया। उन्होंने अपने पिता को नोएडा में एक हेलीपैड भेंट किया। जन्मदिन के मौके पर बृजभूषण शरण सिंह ने खुद इस हेलीपैड का उद्घाटन किया। जानकारी के मुताबिक, शालिनी सिंह ने पिता के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए यह विशेष पहल की। उन्होंने स्नेह और सम्मान के प्रतीक के तौर पर उन्हें हेलीपैड भेंट किया। शालिनी सिंह नोएडा में भाजपा कार्यकर्ता होने के साथ नोएडा सिटिजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। साथ ही गौतमबुद्ध नगर के एक सीट से टिकट की दावेदारी की भी चर्चाएं है。 वही हेलीपैड के उद्घाटन के दौरान परिवार के सदस्य और कई लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सभी ने बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना की।0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा के नवजात को NICU में भर्ती, मातृ-शिशु इकाई के बाहर मिला पालना गृह
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा ममता की छांव से महरूम और अपनों की बेरुखी का शिकार होकर महज मौत के बीच झूल रहा है। शहर के कुछ घंटों का एक मासूम जिंदगी और महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर स्थित मातृ एवं शिशु इकाई के बाहर लगे पालना गृह में सोमवार अलसुबह एक अज्ञात नवजात मिला। लाचारी, ठंड और बीमारी से जूझ रहे इस बच्चे को तत्काल अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसकी जान बचाने के लिए जुटी हुई है। बाल कल्याण समिति ने सोमवार को मिलने के कारण इस बच्चे का नाम सोम रखा हैं0
0
Report
रामपुर में मौलाना जमील हयात बोले—उत्तर प्रदेश को दूसरा फ़िलिस्तीन नहीं बनने देंगे
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर, उत्तर प्रदेश: मौलाना मोहम्मद जमील हयात ने मौलाना जरगिस के इस बयान पर कि "उत्तर प्रदेश को दूसरा फ़िलिस्तीन नहीं बनना चाहिए", कहा, "ऐसा बयान और टिप्पणी उत्तर प्रदेश के लिए सही नहीं लगती। ऐसे समय में जब लोग एकता कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, जमीयत के पदाधिकारी और मदरसा फैज़ुल उलूम के प्रमुख मौलाना असलम कल बिलासपुर में एकता कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों को बुलाया है ताकि हम मिलजुलकर, आपसी समझ और प्यार से रह सकें..."0
0
Report
राजस्थान में BRICS सप्ताह: ऊर्जा बचत का संकल्प, दफ्तरों में बिजली खर्च रोकना
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- RSPCB में ऊर्जा संरक्षण की पहल ऊर्जा बचत के लिए एक घंटे बंद रखें गैर-जरूरी लाइटें BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत हुई गतिविधि अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ऊर्जा संरक्षण की शपथ बिजली उपकरणों का जरूरत के अनुसार उपयोग करने का संकल्प ACEE भुवनेश माथुर ने ऊर्जा संरक्षण का महत्व बताया बोले- ऊर्जा बचत को दैनिक जीवन और कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाएं प्राकृतिक रोशनी के अधिकतम उपयोग पर दिया जोर घर और कार्यालयों में अनावश्यक बिजली खर्च रोकने की अपील राजस्थान में 1 से 7 नवंबर तक मनाया जा रहा सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - पंचायती राज चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मध्यनजर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक बाँसवाड़ा सुधीर जोशी के निर्देशानुसार में थाना आनंदपुरी, कलिंजरा एवं सल्लोपाट क्षेत्रों में पुलिस द्वारा पैदल एवं मोबाइल वाहनों के माध्यम से फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस की सक्रिय उपस्थिति के माध्यम से मतदाताओं में विश्वास कायम करने एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। फ्लैग मार्च में वृताधिकारी बागीदौरा, सुपरवाइजरी अधिकारी, थानाधिकारी आनंदपुरी, कलिंजरा एवं सल्लोपाट, मोबाइल पार्टी प्रभारी तथा अतिरिक्त रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। बाँसवाड़ा पुलिस शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने तथा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव के दौरान असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयासों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है, वही बाँसवाड़ा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि पंचायती राज चुनाव के परिणाम चाहे किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में हों, सभी नागरिक शांति, संयम एवं आपसी सौहार्द बनाए रखें। चुनाव परिणामों को लेकर किसी भी प्रकार का हुड़दंग, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि न करें।0
0
Report
चौमूं जयपुर में ट्रांसफार्मर आग, दमकल ने लोगों की मदद से आग पर किया काबू
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी आग होली दरवाजा के पास की घटना दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से पाया आग पर काबू आग लगने के बाद इलाके की बिजली हुई गुल0
0
Report
गरियाबाद जिले के सरपंच संघ का प्रदर्शन: भुगतान और मांगों को लेकर सड़क जाम
Majarkata, Chhattisgarh:स्थान Garhiyaband ऐंकर Garhiyaband जिले में लंबित भुगतान और पंचायतों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर जिला सरपंच संघ ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया, सैकड़ों की संख्या में सरपंच जिला मुख्यालय पहुंचे और हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की, सरपंचों ने इस दौरान तिरंगा चौक में बैठकर सड़क जाम किया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग NH 130 सी काफी देर तक अवरुद्ध रहा, जिसे प्रदर्शन खत्म होने के बाद बहल किया गया, सरपंच संघ की प्रमुख मांगों में मनरेगा की लंबित राशि का भुगतान, पंचों का बकाया भुगतान, 16वें वित्त आयोग की राशि जारी करने और मूल्यांकन एवं सत्यापन पूरा होने के बावजूद जिला स्तर पर रोकी गई फाइलों का निराकरण शामिल है, प्रदर्शन को देखते हुए, राज्योत्सव के मद्देनजर जिला मुख्यालय में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन की समझाइश पर सरपंच संघ ने आंदोलन समाप्त कर दिया, हालाँकि सरपंच संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है, कि यदि दीपावली से पहले लंबित भुगतान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
