अलीगढ़ में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने ली जान, जानें पूरा मामला!
अलीगढ़ में एक 18 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी जान ले ली है। बता दें कि युवक अपने ननिहाल में ही पला-बढ़ा था जो किसी कारखाने में नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वहीं एक मोहल्ले की युवती के संपर्क में भी था। जहां युवती के घर वालों ने लड़के पर आरोप लगाया कि वह उनकी बेटी को भगाकर ले गया है। जब पुलिस लड़के के मामा को थाने पूछताछ के लिए ले गई, तभी युवक ने घर में अपनी जान ले ली। फिलहाल पुलिस ने पूरा मामला जानने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|