icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
202001
Sanjay Kumar SharmaSanjay Kumar SharmaFollow14 Dec 2024, 07:33 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टायगर श्रॉफ पर गोलीबारी: मंत्री उदय सामंत बोले, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी

Pandharpur, Maharashtra:अभिनेता टायगर श्रॉफ वर जो गोळीबार झाला. त्यातून ते वाचले यातही परमेश्वराचे आभार मानले पाहिजेत, पोलिस त्यांच्या धमक्यांची दखल घेतील योग्य ती कारवाई होईल, असे वक्तव्य उद्योग मंत्री उदय सामंत यांनी केले आहे. टीव्ही चॅनल वाल्यांना टीआरपी मिळतो. असा समजू राऊत यांचा समज आहे. म्हणून ते रोज सकाळी बोलतात. असा टोला उद्योग मंत्री उदय सामंत यांनी लगावला आहे. रोज सकाळी देवेंद्र फडणवीस यांच्या वर टीका करून उपयोग नाही. या घटनेच्या मुळाशी आपण गेले पाहिजे. अशा घटनांची पुनरावृत्ती होणार नाही याची काळजी घेतली पाहिजे. अशा घटनांचे राजकीय भांडवल करु नये.
0
0
Report

खून का बदला खून: दमोह पथरिया में पुरानी रंजिश चलते हत्या का मामला

Damoh, Madhya Pradesh:खून का बदला खून, दमोह के पथरिया इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात.. एंकर/ अक्सर हिंदी फिल्मों में क़त्ल के बाद बदला लेने की कसम खाने के सीन होते है और फिर कसम खाने वाला भी हत्या की वारदात को अंजाम देता है। ये रील लाइफ है लेकिन दमोह में रियल लाइफ में ऐसा ही देखने को मिला है जब हत्या के पुराने मामले के पीड़ित पक्ष ने जमानत पर आए एक शख्स को बेरहमी से मारा है लेकिन इस वारदात में कसम खाने वाला व्यक्ति अकेला शामिल नहीं बल्कि आधा दर्जन लोगो के नाम इस क़त्ल में आ रहे है। मामले के मुताबिक रविवार की देर शाम पथरिया से दमोह आने वाले रोड पर सेमरा के पास लोगों ने एक पुरुष और एक महिला को गम्भीर हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी और लोगों को लगा कि एक सड़क हादसा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुरुष जान गवा चुका था और महिला गंभीर थी। शव और घायल महिला को पथरिया के सिविल अस्पताल लाया गया और होश में आने के बाद महिला ने जो बताया वो झकझोर देगा। पीड़ित महिला ने बताया कि वो उसका पति एक बाइक से और उनका देवर दूसरी बाइक से सागर जिले से दमोह अपने घर जा रहे थे कि सेमरा के पास एक कार ने उन्हें टक्कर मारी और जैसे ही पति पत्नी गिरे कार सवार लोगों ने उतरकर धारदार हथियारों से मारना शुरू किया और पुरुष के अलावा उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। जब मारने से मन नहीं भरा तो आरोपियों ने कार चालू करके बेरहमी से उसे कुचला भी। इस घटना ने साथ चल रहा मृतक का भाई ये सब देखकर मौके से भाग खड़ा हुआ और देर रात वो भी पथरिया पुलिस थाने पहुंचा और उसने भी घटना की वही कहानी बताई जी मृतक की पत्नी ने बताई। दरअसल ये बीभत्स हत्या की वजह पुरानी रंजिश और हत्या ही है और हत्या का बदला लेने के लिए इस हत्या को अंजाम दिया गया है। मामला कुछ सालों पुराना है जिसमें सागर जिले के गढ़ाकोटा के रहने वाले एक शख्स की हत्या मौजूदा मृतक पदम उर्फ चीकू यादव और उसके भाई ने की थी, हत्या पुरानी रंजिश को लेकर हुई थीं और पदम और उसका भाई जेल चला गया था। एक साल पहले ही दोनों जमानत पर रिहा हुए है और दोनों परिवारों मतलब गढ़ाकोटा और दमोह के यादव परिवारों के बीच रंजिश चल रही है और रविवार की देर शाम जब पदम उसकी पत्नी और भाई अनिल यादव बाइक से दमोह जा रहे थे तब ये ख़ौफनाक वारदात सामने आई। मृतक पदम के भाई और वारदात के गवाह अनिल के मुताबिक पुराने हत्या के मामले के बाद पहले वाले मृतक के भाई के एक हत्या के बदले दो क़त्ल करने की कसम खाई थी और जब तक हत्या न कर दें तब तक बाल भी न कटवाने की शपथ ली थी। अनिल के मुताबिक ये लोग कई दिनों से हमले की तलाश में थे और अब घटना हो ही गई। मामले की कहानी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया और देर रात तक खुद जिले के एसपी पथरिया थाने में रहे और उन्होंने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज किया है और जल्दी ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। बाइट/ अनिल यादव ( मृतक का भाई) बाइट/ आनंद कलादगी ( एसपी दमोह)
0
0
Report

मेला देखने गए दंपति पर बदमाशों का हमला, पत्नी के साथ गैंगरेप जैसी घटना

Motihari, Bihar:मोतिहारी के मधुबन में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां मेला देखने जा रहे एक दंपति को बदमाशों ने मारपीट की फिर आम के बगीचे में ले गए और उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप जैसी घिनौना घटना को अंजाम दिया. आरोपियों ने पहले महिला के पति की पिटाई की उसके बाद पत्नी को बगीचे में ले जाकर पति के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही मधुबन थाने की पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है मिली जानकारी के अनुसार शिवहर जिला के रहने वाले दंपति अपने गाड़ी से मधुबन मेला देखने जा रहे थे इस दौरान श्यामपुर भट्ठहा इलाके में आरोपियों ने पहले अगवा किया मारपीट की उनके साथ लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया और फिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया वहीं इस घटना के बाद पुलिस भी परेशान है पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है सभी आरोपी शिवहर जिले के श्यामपुर भट्ठहा के लालगढ़ स्थित जिम सिंह टोला के बताया जा रहे हैं वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गया है पुलिस को यह जानकारी मिली है कि आठ आरोपी ने पहले महिला के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया उसके बाद उसका वीडियो बनाया और उससे पैसे के लूटपाट की थी पुलिस अब हर पहलू पर जांच कर रही है लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

10 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में बंद

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग- गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त तय,10 नवंबर को होंगे कपाट बंद कथन: गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर, मंगलवार को अन्नकूट, गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में ठीक दिन 12:05 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। मां गंगा की उत्सव डोली 10 नवंबर को हजारों श्रद्धालुओं, सेना के बैंड और जयकारों के साथ अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना होगी और 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके शीतकालीन प्रवास मुखबा पहुंचेगी, जहां अगले 6 माह तक श्रद्धालु मां गंगा के शीतकालीन दर्शन कर सकेंगे। बतातें चलें कि इस वर्ष गंगोत्री धाम में 942168 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
0
0
Report

कोलकाता में हुए दुर्गा पंडाल में भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद महराजगंज पुलिस अलर्ट

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow13m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:एंकर -कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी जिलों में दुर्गा पूजा पंडालों और दशहरा आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में महराजगंज में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। अष्टमी और नवमी पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पंडालों में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी और अग्निशमन उपकरणों की जांच की जा रही है। वहीं, भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज की हैं जहां दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी और जिलाधिकारी स्वयं फील्ड में उतरकर दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस बल के साथ अधिकारी भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा इंतजामों और संवेदनशील स्थानों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वॉक थ्रू सुरक्षा व्यवस्था ऑन दुर्गा पंडाल वी/ओ- पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि महराजगंज जनपद में करीब 1,712 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। वहीं,30 से अधिक स्थानों पर रामलीला और दशहरा के अवसर पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित होने हैं। ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता है कि कहीं भी भीड़ अनियंत्रित न हो और सभी आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों। पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। महराजगंज की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बनाकर संयुक्त पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, भ्रामक खबरें प्रसारित करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिशों पर नजर रखने के लिए विशेष मॉनिटरिंग सेल भी सक्रिय है। बाइट- शक्ति मोहन अवस्थी पुलिस अधीक्षक महाराजगंज
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

भावनगर महुवा में एसएमसी टीम ने देशी शराब के अड्डों पर रेड मारी

Mahova, Uttar Pradesh:ભાવનગર મહુવા પોલીસ ઊંઘ હતી ને S. M. C ના દેશી દારૂ પર દરોડા પાડી દીધાbusters? સંબંધિત આડાં ધમધતા હતા ધણા લાબા સમય થી દારૂ ના અડ્ડા ધમધમી રહ્યા હતા મહુવા પોલીસ નોંધો આ બાબતે અજાણ હોય ત્યારે smc ને ચોક્કસ બાતમી મળતાની સાથે દાયિત્વવાહકો દવારા વિસ્તારોમાં દારૂ ના અડ્ડા ધમધતા હતા ત્યાં વહેલી સવાર થી એસએમસી દ્વારા રેડ કરી તપાસ હાથ ધરવા આવી છે એસએમસી ની બે ટીમ દ્વારા બે સ્થળ તપાસ કરી મુદ્દા માલ સાથે બે કેસ ની ધરપકડ થઈ છે હજુ સુધી એસએમસી દ્વારા જાણી શકાયું નથી કે મહુવા ની અંદર કેટલી ટીમ દ્વારા આ સર્ચ ઓપરેશન કરવામાં આવ્યું છે
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास ट्रक हादसा, 15 की मौत 43 घायल

Bhind, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हृदय विदारक घटना सामने आई है,शारदीय नवरात्रि की वो रात खुशियों और आस्था से भरी होनी चाहिए थी, लेकिन चंद पलों में वह मातम में बदल गई।शीतला माता मंदिर पर सृद्धालुओं की लाइन में अनियंत्रित ट्रक जा घुसा, घटना का ठीकरा गूगल मैप पर फोड़ा जा रहा है, बताया जा रहा है कि ट्रक चालक गूगल मैप के सहारे चल रहा था और वह मंदिर तक पहुंच गया, हम इस खबर के विश्लेषण में जानेंगे कि हादसा गूगल मैप की गलती की वजह से हुआ या फिर मानवीय लापरवाही ने 15 लोगों की जान ले ली और 43 को जिंदगी और मौत से जूझने के लिए अस्पताल में छोड़ दिया है शनिवार और रविवार की दरमियानी रात।चीनौर रोड स्थित ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर यहाँ आमतौर पर इस मौसम में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। लोग माता के दर्शन के लिए कतारों में खड़े थे, तभी अचानक एक भारी-भरकम ट्रक काल बनकर उन पर टूट पड़ा। सवाल यह उठता है कि आखिर यह सब हुआ कैसे? लोग दर्शन की उम्मीद लेकर घरों से निकले थे। किसी ने मन्नत मांगी थी, कोई परिवार के साथ आया था, तो कोई अपने बच्चों को माता के दरबार में ले जाना चाहता था。 लेकिन 18 अक्टूबर की रात और 19 अक्टूबर की सुबह के बीच का वह वक्त कई परिवारों के जीवन में ऐसा मोड़ बन गया, जिसे वे शायद कभी भूल नहीं पाएंगे。 बताया गया है कि ट्रक धान लदा था। वह उस रास्ते पर पहुंचा, जहां भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित था। बैरिकेडिंग भी थी। लेकिन ट्रक वहां तक पहुंच गया。 फिर वह ढलान पर अनियंत्रित हुआ। उसके सामने श्रद्धालु थे। उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। ट्रक लोगों को कुचलता हुआ मंदिर के प्रवेश द्वार और बाहरी दीवार से जा टकराया。 इस हादसे में छ: नाबालिग सहित 15 की मौत की खबर सामने आई और 43 घायल हुए है。 लेकिन किसी हादसे की गंभीरता केवल मृतकों की संख्या से नहीं मापी जा सकती。 उस संख्या के पीछे अलग-अलग परिवार हैं। किसी घर में बेटा वापस नहीं लौटा, किसी घर में भाई, किसी घर में पिता। अस्पतालों में अपने परिजनों को तलाशते लोग हैं और उन घरों में इंतजार, जहां अब दरवाजे पर होने वाली दस्तक शायद कभी नहीं सुनाई देगी。 हादसे के बाद परिजनों का गुस्सा भी सामने आया। एक परिवार ने अपने दो बेटों और भाई को खोने की बात कही। सवाल यह था कि जब मार्ग पर प्रतिबंध था, तो ट्रक वहां तक पहुंचा कैसे? यह सवाल केवल किसी एक चालक के बारे में नहीं है। यह उस व्यवस्था के बारे में भी है, जिसका काम ऐसे रास्तों पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के अनुसार, ट्रक बैरिकेडिंग पार कर ढलान पर अनियंत्रित हुआ और मंदिर के प्रवेश द्वार से टकराया। ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए。 कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर एंबुलेंस और राहत वाहनों को भेजा गया। प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि बैरिकेडिंग और जांच चौकी होने के बावजूद ट्रक प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे पहुंचा। वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है。 मंत्री राकेश शुक्ला ने घायलों से मुलाकात की और उपचार तथा जांच का भरोसा दिया。 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया और पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और नगर पुलिस अधीक्षक को पद से हटाने के निर्देश दिए है。 सरकार ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा भी की。 ये कदम प्रशासनिक जवाबदेही की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकते हैं। लेकिन इस घटना का सबसे अहम सवाल अब भी अपनी जगह मौजूद है。 जब रास्ता प्रतिबंधित था, तो ट्रक वहां पहुंचा कैसे? क्या बैरिकेडिंग केवल रास्ते पर रखी एक बाधा थी, या उसके पीछे ऐसी निगरानी भी थी जो किसी भारी वाहन को आगे बढ़ने से रोक सके? क्या चालक ने प्रतिबंधित मार्ग पर प्रवेश किया? क्या वाहन में तकनीकी खराबी थी? क्या ढलान पर ट्रक को रोकने की कोई व्यवस्था थी? और क्या इस दुर्घटना को टाला जा सकता था? इन सवालों के जवाब अभी जांच के दायरे में हैं। ब्रेक फेल होने जैसी आशंका को भी तकनीकी जांच के बिना अंतिम निष्कर्ष नहीं माना जा सकता। किसी भी धार्मिक आयोजन में सुरक्षा का अर्थ केवल पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होता। इसका अर्थ है प्रवेश और निकास के रास्तों पर प्रभावी नियंत्रण, भारी वाहनों की रोकथाम, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और ऐसी निगरानी, जिसमें नियमों का उल्लंघन होने से पहले उसे रोका जा सके। शीतला माता मंदिर में हुई यह दुर्घटना इन व्यवस्थाओं की समीक्षा की मांग करती है。 क्योंकि हादसे के बाद निलंबन हो सकता है, जांच बैठ सकती है और मुआवजे की घोषणा की जा सकती है। लेकिन जो लोग लौटकर नहीं आएंगे, उनके परिवारों के लिए इन कार्रवाइयों का अर्थ सीमित है。 प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, चालक रास्ता तलाशने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहा था। रास्ता खोजते हुए वह चीनौर की ओर से शीतला माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर पहुंच गया。 डिजिटल नक्शे किसी अनजान शहर में रास्ता खोजने में मदद कर सकते हैं। लेकिन वे सड़क पर लगे हर अवरोधक, हर स्थानीय प्रतिबंध और हर समय लागू यातायात व्यवस्था की जगह नहीं ले सकते。 उनके लिए सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा—अगर रास्ते पर प्रतिबंध था, अगर बैरिकेडिंग थी, अगर पुलिस तैनात थी, तो उनके अपने लोगों की जान बचाने के लिए वह व्यवस्था उस वक्त काम क्यों नहीं आई? इस सवाल का जवाब सिर्फ इस दुर्घटना की जांच के लिए जरूरी नहीं है। यह उन सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा से जुड़ा सवाल है, जहां आस्था के साथ हजारों लोगों की भीड़ जुटती है। किसी मंदिर तक पहुंचने वाला रास्ता श्रद्धालुओं के लिए आस्था का मार्ग हो सकता है। लेकिन उस रास्ते पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ग्वालियर की इस घटना में अब सबसे जरूरी है कि मौतों के आंकड़ों से आगे बढ़कर जिम्मेदारी तय हो, जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक हों और ऐसी व्यवस्था बने कि श्रद्धा के रास्ते पर किसी परिवार को इस तरह मातम लेकर घर न लौटना पड़े।
0
0
Report

डिप्टी आरएमओ ने पूरनपुर के धान क्रय केंद्रों में गड़बड़ियां दिखाईं, नोटिस जारी

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत की डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा शर्मा ने पूरनपुर मंडी में लगे धान की क्रय केदो पर औचक निरीक्षण किया तो भारी खामियां सामने आई हैं जिसके बाद उन्होंने तीन खरीद एजेंसियों के जिला प्रबंधको व मंडी सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रज्ञा शर्मा ने जब धान केंद्र पर छापा मारकर व्यवस्थाएं देखी तो किसान धान केंद्रों पर खड़े मिले लेकिन क्रय केंद्र पर वारदाना ही नहीं था। ठेकेदार व मजदूर भी नहीं मिले किसानों को धान में नमी कहकर टरकाया जा रहा था मौके पर डिप्टी आरएमओ ने केंद्र प्रभारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। वारदाना ना होने के सवाल पर केंद्र प्रभारी कहने लगा की वारदाना चल दिया है। जब प्रज्ञा शर्मा ने वारदाना लाने वाले वाहन चालक से संपर्क करने को कहा तो केंद्र प्रभारी के पास जवाब नहीं था जिसके बाद डिप्टी आरएमओ ने कहा कि वरदान का चिड़िया है जो उड़कर आ रहा है। इस पूरे निरीक्षण का वीडियो भी वायरल हो रहा है कई केंद्रों पर मॉश्चर मशीन ही नहीं थी। डिप्टी आरएमओ ने केंद्र प्रभारियों को यहां तक कहा कि यहां कुर्सी तोड़ने आए हो फिलहाल खरीद एजेंसियों व मंडी सचिव को नोटिस मिलने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है गौरतलब है कि 12 अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो गई है लेकिन कई केन्द्रों पर अभी तक व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो पाई जिससे किसान परेशान हो रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top