Aligarh: अचल ताल सरोवर पर्यावरणीय संकट में
अलीगढ़ के गांधी पार्क क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अचल ताल सरोवर, जिसे मिनी मथुरा के नाम से भी जाना जाता है, इस समय गंभीर पर्यावरणीय संकट से जूझ रहा है। यहां की मछलियां और कछुए बड़ी संख्या में मर रहे हैं। इसका मुख्य कारण टयूबेल का बंद होना और तालाब में आसपास का गंदा पानी मिलना बताया जा रहा है। दूषित पानी के कारण तालाब में ऑक्सीजन की कमी हो गई है, जिससे जलीय जीव दम तोड़ रहे हैं। भीषण गर्मी में यह समस्या और गंभीर हो गई है। इसके अलावा, पशु-पक्षी भी इसी गंदे पानी को पीने को मजबूर हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रीय लोग और पर्यावरण प्रेमी प्रशासन से अनुरोध कर रहे हैं कि जल्द से जल्द टयूबेल चालू किया जाए और तालाब की सफाई के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|