Back
बरेली पुलिस ने गौतस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर हथियार और गौकशी उपकरण बरामद
AKAjay Kashyap
Mar 23, 2026 04:48:42
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली ब्रेकिंग
बरेली। बरेली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन गौतस्करों को गिरफ्तार किया, गौतस्कर असलम, जीशान और नासिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया, तीनों पैर में लगी गोली, गोली लगने के बाद अल्ला को याद करते दिखाई दिए गौतस्कर, कल इज्जत नगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी में गौकसी की घटना में लिप्त थे तीनों गौतस्कर; गौतस्करों के पास से अवैध असलाह, गौकसी के हथियार, और कारतूस भी बरामद, इज्जत नगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर केंद्रीय विद्यालय के पास हुई मुठभेड़
दिनांक 21.03.2026 एवं 22.03.2026 को थाना इज्ज़तनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फरीदापुर चौधरी के पास के नाले में प्लास्टिक के बोरे में गौवंशीय पशुओं के अवशेष बरामद हुए थे। पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण हेतु अवशेष के नमूने लिये गये हैं। उक्त प्रकरण में थाना इज्ज़तनगर पर मु0अ0स0 230/26 3/8 गौवध निवारण अधि0 पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन किया गया है।
दिनांक 23.03.2026 की रात्रि में थाना इज्ज़तनगर पुलिस टीम अभियोग के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में तलाश/दबिश में थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सिद्धार्थ नगर केन्द्रीय विद्यालय के निकट स्थित ग्राउन्ड के पास से संदिग्धों की चैकिंग के समय बाइक पर सवार 03 बदमाशों को चैकिंग के लिए रोकने पर उनके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया, जिसमें का0 816 राहुल कुमार घायल हो गए। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 03 अभियुक्तों 1.असलम पुत्र अब्दुल निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्ज़तनगर बरेली, 2.जीशान पुत्र असलम निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्ज़तनगर बरेली उम्र 26 वर्ष एवं 3.नासिर पुत्र रहमतुल्लाह निवासी परतापुर चौधरी थाना इज्ज़तनगर बरेली उम्र 30 वर्ष को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। तीनों अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हैं। अभियुक्तों के कब्जे से 03 अवैध तमंचे, 03 जिन्दा कारतूस, 06 खोखा कारतूस 315 बोर, गौकशी के उपकरण, 01 स्पलेन्डर बाइक, 02 मोबाइल फोन आदि सामान बरामद हुआ है। अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तीनो अभियुक्त थाना इज्ज़तनगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 230/26 धारा 3/8 गौवध अधि0 में वांछित हैं। घायल तीनो बदमाशों एवं आरक्षी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
अभियुक्त असलम के विरुद्ध पूर्व में गौवध व आर्म्स एक्ट के 05 अभियोग पंजीकृत है तथा अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MMMohammad Muzammil
FollowMar 23, 2026 05:48:290
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 23, 2026 05:48:160
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 23, 2026 05:48:000
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 23, 2026 05:47:480
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowMar 23, 2026 05:47:360
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 23, 2026 05:46:440
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 23, 2026 05:46:210
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 23, 2026 05:45:170
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 23, 2026 05:45:070
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 23, 2026 05:34:25933
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 23, 2026 05:34:13952
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 23, 2026 05:32:54795
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 23, 2026 05:32:43932
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 23, 2026 05:32:16954
Report
VVvirendra vasinde
FollowMar 23, 2026 05:32:02885
Report