icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
202001
Sanjay Kumar SharmaSanjay Kumar SharmaFollow29 Oct 2024, 06:22 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली MCD सदन में कांग्रेस-आप के पार्षदों के बीच हंगामा, माइक छीनने की घटना

New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक में कांग्रेस और आप पार्षद के बीच जमकर हंगामा हुआ, एक दूसरे पर आरोप लगाए गए, कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश ने आप पर आरोप लगाएं कि आम आदमी पार्टी के शासन काल में राजेंद्र नगर में बड़ा हादसा हुआ जिसमें बच्चों की जान चली गई। में पक्की इस्लाम को फ़ॉलो करने वाली हूँ इस बयान पर कांग्रेस की नेता नाजिया दानिश के बयान के बाद विवाद बढ़ गया उन्होंने आम आदमी पार्टी के पार्षद पर तंज कसा इसके बाद सदन में बहस तेज हो गई, कांग्रेस पार्षद ने कहा कि में आप महिला पार्षद शगुफ्ता चौधरी नहीं , इसपर शगुफ्ता चौधरी ने माइक छीना और मेयर की टेबल तक पहुँच गई और उन्होंने पेपर हवा में उड़ा दिए वह नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने भी माइक उठाकर फेंक दिया। सदन की बैठक के दौरान पार्षद एक-दूसरे से माइक छीनते, धक्का-मुक्की करते और जोर-जोर से बहस करते नजर आए। अंकुश नारंग, नेता प्रतिपक्ष एमसीडी TT नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग का कहना है कि दिल्ली नगर निगम की बैठक पार्षद के बजट की माँग की गई, दो करोड़ हर साल पार्षदों के लिया रखा गया लेकिन 50 लाख ही दिए गए, हम ने दिल्ली में स्वच्छता यमुना की सफ़ाई प्रदूषण को मुद्दा सदन में उठाया और छठ पर्व के लिए कोई तैयारी नहीं है यमुना की सफाई का मुद्दा उठाया वही सत्यनिकेतन में पीजी को लेकर हम सवाल उठाए उस पर बीजेपी ने हंगामा किया कांग्रेस की पार्षद नाजिया दानिश बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ रही थी उन्होंने हमारी पार्षद शगुफ्ता चौधरी के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया और उनसे चोट लगी। दिल्ली के मेयर और कांग्रेस पार्षद को माफ़ी माँगनी चाहिए नहीं तो हम सदन नहीं चलने देने को कह रहे थे। पार्षद शगुफ्ता चौधरी TT में भी मुस्लिम हो उन्होंने मुस्लमान के नाम लिया आपने आपको वह बुलंद करना चाहती है मैं भी थप्पड़ मार सकती थी लेकिन मैं कलम इस्तेमाल करती हूँ मैं कमजोर नहीं हूँ, सदन में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए वो कह रही है कि मैं मुस्लिम हूँ। बजट की हम माँग कर रहे थे, पब्लिक काम हो विकास कार्य और वह अभद्र भाषा मेरे लिए इस्तेमाल कर रही है। मेयर प्रवेश वाही दिल्ली बाइट निगरम की बैठक में जनहित के मुद्दे के लिए होती है, बैठक में विकास कार्य से जुड़े प्रस्ताव को पास किया है, विपक्ष ने सदन की बैठक चलने नहीं दी। निगम की गरिमा को इन्होंने तार तार किया, हम इसकी निंदा करते हैं। आप पार्षदों पर अनुशासनात्मक करवाई की जाएगी, निगम के नियम हैं उनके अनुसार निगम चलता है, हंगामा करना हमारे संगठन ने नहीं सिखाया है। आप पार्षदों को मंच पर नहीं आना चाहिए था। पार्षद ने अभद्रता की तो उनको माफ़ी माँगनी चाहिए। सदन में हंगामे के चलते मेयर ने किसी तरह सदन का एजेंडा पास कराया और फिर कार्यवाही स्थगित कर दी। बता दे कि पार्षद शगुफ्ता चौधरी कांग्रेस से पार्षद चुनी गई थी लेकिन बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थी।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ में बाबूगढ़ कार-बाइक भिड़ंत: एक की मौत, दो घायल

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर के पास कुचेसर चोपला की ओर से आ रही स्विफ्ट कार सवार ने माधापुर की ओर से आ रही टीवीएस स्पोर्ट बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बाइक पर सवार टेकचंद पुत्र रम्मू सिंह जाटव की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उनके साथ बाइक पर मौजूद उनके बेटे की सास और साला गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिखेड़ा भेजा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल की. पुलिस ने मृतक टेकचंद के शव का पंचायतनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं घटना के बाद से अज्ञात कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report

आजमगढ़ के आलमपुर में जमीनी विवाद के मामले में 9 गिरफ्तार, रॉड बरामद

Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ के आलमपुर में पारिवारिक जमीनी विवाद एवं मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर गाली-गलौज, जान-माल की धमकी तथा लाठी-डण्डे, लोहे की रॉड एवं ईंट-पत्थर से मारपीट की घटना के साथ थाना अहरौला में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस मामले में पुलिस ने प्रथम पक्ष से तीन तथा दूसरे पक्ष से छह सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। धारा 125, 324(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई और क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान ग्राम आलमपुर जाने वाले मोड़ से लगभग 400 मीटर दूरी पर गिरफ्तार 8 अभियुक्तों एवं 1 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई चल रही है।
0
0
Report

श्रद्धा-रश्मि दुबे व दानिश को न्यायिक हिरासत; जेल में सबूत जुटाने की तैयारी

Lucknow, Uttar Pradesh:शिव शर्मा मौत मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में लखनऊ जिला कोर्ट से गोसाईगंज जेल में तीनों को ट्रांसफर किया गया. सुनवाई के दौरान पुलिस ने तमाम इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और एक एटीएम कार्ड जिसका लगातार फरारी के दौरान श्रद्धा इस्तेमाल कर रही थी, सबूत के तौर पर पेश किया गया. अब पुलिस कागजी पूछताछ के लिए जेल जाकर इंटेरोगेशन कर सकती है, लेकिन अगर जेल के बाहर ले जाकर श्रद्धा से पूछताछ करनी हो तो पुलिस कोर्ट से पुलिस रिमांड की भी डिमांड कर सकती है.
0
0
Report
Advertisement

सीकर के मंगलूणा गांव में विदेशी नागरिक की हवाई फायरिंग, पुलिस जांच शुरू

Noida, Uttar Pradesh:सीकर में शादी समारोह में विदेशी नागरिक की हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, सीकर पुलिस जुटी जांच में मंगलूणा गांव में शादी समारोह का बताया जा रहा वीडियो, पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा मामला सीकर जिले के मंगलूणा गांव में एक शादी समारोह के दौरान विदेशी नागरिक द्वारा खुलेआम हवाई फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विदेशी नागरिक बुधवार को आयोजित एक शादी समारोह में मेहमान के तौर पर शामिल हुआ था। इसी दौरान उसके द्वारा हवाई फायरिंग की। वीडियो सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि विदेशी नागरिक के पास हथियार कहां से आया और उसे हथियार किसने मुहैया कराया? क्या हथियार लाइसेंसी था और उसे इस्तेमाल करने की अनुमति थी? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। मामला सीकर पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। साथ ही, कथित फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार के संबंध में भी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस के अनुसार, यदि जांच में वायरल वीडियो और उसमें किए जा रहे दावे सही पाए जाते हैं, तो तथ्यों और लागू नियमों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी: SDMs पर मुकदमा दर्ज, कंप्यूटर ऑपरेटर भी आरोपी

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में SIR की प्रक्रिया पूरी होने बाद मतदाताओं के नामों को वोटर लिस्ट में गड़बड़ी किए जाने के मामले में दो एसडीएम और एक कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे पहले डीएम ने दोनों एसडीएम को मुख्यालय से अटैच कर दिया था। गौरतलब है पीलीभीत में अनगिनत मतदाताओं के वोटर लिस्ट में एपिक नंबर पर अन्य लोगों के नाम जोड़ दिए गए। मामले की शिकायत शहर के अधिवक्ता फैजान अली सहित कई लोगों ने डीएम और निर्वाचन आयोग से की जिसके बाद हड़कंप मच गया. वहीं कांग्रेस ने भी लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था 13000 से ज्यादा लोगों के एपिक नंबर के आगे गलत नाम चढ़ाए गए हैं जिसके बाद आनंद-फानन में एसडीएम मयंक गोस्वामी एसडीएम हेमंत चौधरी को जिलाधिकारी ने मुख्यालय से अटैच कर दिया। मयंक गोस्वामी की तैनाती एसडीएम तौर पर पूरनपुर थी तो वही हेमंत चौधरी एसडीएम अमरिया थे। पीलीभीत के जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया एस.आई.आर की प्रक्रिया होने के बाद 10 अप्रैल को वोटर लिस्ट फाइनल हो गई थी. जिसकी अपडेशन प्रक्रिया अभी चल रही है. इस प्रक्रिया के दौरान कुछ शिकायतें मिलीं कि मतदाताओं के नाम में गड़बड़ी हुई है जिसकी जांच कराई गई जिसमें पाया गया कि फार्म 8 के द्वारा करेक्शन के नाम पर वोटर के डिटेल में तमाम तरह के परिवर्तन कर दिए गये. जिसकी जांच कराई गई तो आरोप सही पाए गए जिसके चलते दोषी पाए गए 127 विधानसभा के ero एसडीएम मयंक गोस्वामी व हेमंत चौधरी और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं उनका कहना है जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में गड़बड़ है उन्हें ठीक करने के निर्देश दिए गए साथ ही उन्होंने कहा है 127 विधानसभा के अलावा पूरे जनपद पीलीभीत की सभी विधानसभाओं की मतदाता सूचियों की जांच कराई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर में SIR नाम सत्यापन के लिए अभियान जारी, अब तक 22 हजार जोड़े गए

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में SIR के दौरान काटे गए 75 हजार से ज्यादा नामों के वेरिफिकेशन के लिए विशेष अभियान चल रहा है. अब तक 22 हजार से ज्यादा नाम जोड़े जा चुके हैं. SIR के समय जिले में 75,169 नाम काटे गए थे, जिसके बाद 28 सितम्बर से 28 अक्टूबर तक नाम जोड़ने का विशेष अभियान चल रहा है. 7, 8 और 9 अक्टूबर को विशेष कैंप भी लगाए गए थे. अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी ने बताया कि हमारे यहाँ 75,169 नाम कटे थे. अभियान के तहत BLO के माध्यम से डेथ, एब्सेंट, शिफ्टेड और डुप्लीकेट नामों का दोबारा परीक्षण कराया जा रहा है. पात्र पाए जाने पर नाम जोड़े जा रहे हैं. अब तक 18-19 साल के 8600 और 19 साल से ऊपर के 13825, कुल 22495 नाम जुड़ गए हैं. 75 हजार में से 16792 की मृत्यु हुई थी, उनका भी परीक्षण हो रहा है. जो लोग छूट गए हैं, वो अपना नाम जुड़वाएं.
0
0
Report

कुक्षी में बोनट पर लटके पिता-पुत्र: चार किमी दौड़ी कार, ग्रामीणों ने रोकी

Dhar, Madhya Pradesh:कुक्षी में बोनट पर लटके पिता-पुत्र 4 किमी तक मौत बनकर दौड़ी कार. टक्कर के बाद समझाने पहुंचे तो चालक ने बढ़ा दी रफ्तार. कई किलोमीटर दूर ग्रामीणों ने पीछा कर रुकवाई गाड़ी. धार जिले के कुक्षी में कार से टक्कर मारने के बाद पिता-पुत्र को बोनट पर लटकाकर करीब चार किलोमीटर तक घसीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि कार चालक ने दोनों की जान की परवाह किए बिना तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाई. बोनट पर लटके पिता-पुत्र मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी. आखिरकार ग्रामीणों ने पीछा कर लोनी फाटे के पास कार रुकवाई और दोनों की जान बचाई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.
0
0
Report

Jamui के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में 2017 विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण

Jamui, Bihar:2017 के विवाद को देखते हुए वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में सुरक्षा का सख्त पहरा, कड़ी निगरानी में निकला विसर्जन जुलूस चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती, कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण विसर्जन; नम आंखों से भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाई जमुई। शहर के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में वीर कुंवर सिंह दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। दरअसल, वर्ष 2017 में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए गंभीर विवाद को देखते हुए इस बार पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरतता नजर आया। लिहाजा, विसर्जन जुलूस के दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का सख्त पहरा रहा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की गई。 विजयादशमी के अवसर पर निकली भव्य विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। एक ओर पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल बना रहा, वहीं दूसरी ओर मां की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की。 विसर्जन जुलूस शहर के कचहरी चौक, महाराजगंज और खैरा मोड़ सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इसके बाद प्रतिमा को बोधवन तालाब ले जाया गया, जहां पूरे विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया。 बहरहाल, वर्ष 2017 में हुए विवाद की पुनरावृत्ति रोकने और विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कचहरी चौक, महाराजगंज, खैरा मोड़ और बोधवन तालाब सहित प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस बल की तैनाती और कड़ी निगरानी के बीच विसर्जन जुलूस आगे बढ़ा और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई。 इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उर्फ गब्बर सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, सचिव रवि सिंह, दिलीप सिंह, गुड्डू सिंह, संजीव सिंह, विपिन परिहार, पप्पू सिंह और नित्यानंद रावत सहित समिति के कई सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

पचम्बा बाजार से बैटरी चोरियों वाले गैंग का भंडाफोड़; 6 आरोपी गिरफ्तार

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह की पचम्बा थाना पुलिस ने बाजार समिति में ख़डी ट्रकों से बैट्री चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है. गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने गुरुवार को पचंबा थाना में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी. एसपी ने बताया कि 21अक्टूबर को पचंबा बाजार समिति में खड़े ट्रकों से बैटरी और टर्मिनल चोरी की सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पचंबा थाना कांड सं०-102/26, धारा-303(2)/305/305(b) के तहत मामला दर्ज किया गया था. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए उनके निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था. दल ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने न केवल पचंबा कांड बल्कि अन्य कांडों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर चोरी गया सारा सामान बरामद किया गया. गिरफ्तारी अभियुक्तों में सत्यम कुमार (20 वर्ष, लखारी, पचंबा), (2) मो. समशेर (23 वर्ष, दर्जी मोहल्ला, तिरंगा चौक, नगर थाना), (3) मो. एहसान अंसारी (19 वर्ष, मोहनपुर, पचंबा), (4) मो. सरताज अंसारी (24 वर्ष, भुत बंगला, बरवाडीह), (5) मो. बसीर शाह (35 वर्ष, मोहनपुर, पचंबा), (6) अरमान खान (28 वर्ष, तिरंगा चौक, नगर थाना) शामिल है. इन सभी के पास से बीपीएल कंपनी के 04 एसी इंडोर यूनिट और 03 आउटडोर यूनिट तथा 24 पीस बैटरी बरामद की गयी है. प्रेसवार्ता के दौरान पुनि रामेश्वर भगत, थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसआई दीपक कुमार, सोनू कुमार वर्मा, रंजीत पिगुआ सहित रिजर्व गार्ड और तकनीकी शाखा की टीम मौजूद थे.
0
0
Report

कटिहार में कोशी स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान 8 से 4 बजे तक

Katihar, Bihar:कटिहार जिले में बिहार विधान परिषद कोशी स्नातक के द्विवार्षिक निर्वाचन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. कटिहार जिले में 23 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा और अपराह्न 4 बजे तक चलेगा. कटिहार जिले में कुल 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 10977 मतदाता होंगे—8424 पुरुष और 2553 महिला मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदान संपन्न कराने के बाद बैलेट बॉक्स को जिला स्कूल, पूर्णियां में जमा कर दिए जाएंगे. डीएम आशुतोष द्विवेदी और एसपी परिचय कुमार के समक्ष मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री देकर डिस्पैच किया गया. डीएम ने कहा कि मतदान केंद्र 17 ब्लॉक में हैं, सबसे अधिक केंद्र बरारी प्रखंड में. माइक्रो ऑब्जर्वर और वीडियोग्राफर प्रत्येक बूथ पर रहने के साथ पोलिंग पार्टियों के साथ मीटिंग की गई है. पोलिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी और शांतिपूर्ण मतदान कराया जाएगा. एसपी ने कहा कि EC की गाइडलाइन के अनुसार सभी तैयारी पूरी हैं और पुलिस बल लगा दी गई है.
0
0
Report

दरभंगा में एमएलसी चुनाव सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, निषेधाज्ञा लागू

Madhubani, Bihar:बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक और स्नातक निर्वाचन चुनाव को निष्पक्ष शांतिपूर्ण कराने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। निर्वाचन कार्यों में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों मतदान कर्मियों और पुलिस अधिकारियों को डीएम ने एलर्ट मोड में कार्य करने का सख्त निर्देश दिया है। बिहार विधान परिषद चुनाव ब्रीफ़िंग में अनुपस्थित 5 कर्मियों से शोकॉज सहित लापरवाह कर्मियों पर डीएम आनंद शर्मा ने लोक प्रतिनिधित्व एक्ट के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीएम ने 23 अक्टूबर को होनेवाले एमएलसी मतदान को लेकर मतदान केंद्रों के पास निषेधाज्ञा लागू कर दिया है। जिले में 21 प्रखंडों सहित कुल 32 मतदान केंद्र पर सुबह 8 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 29,093 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 21,523 पुरुष और 7,570 महिला मतदाता शामिल हैं। एनडीए और महागठबंधन समर्थित प्रत्याशियों के बीच मुख्य मुकाबला है हालांकि जनसुराज समर्थित प्रत्याशी मुकाबला को त्रिकोणीय और रोचक बना दिया है। हालांकि कई निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में डंटे हुए हैं। नेपाल बॉर्डर पर भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है एसएसबी को एलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। मतदान समाप्ति तक सीमा को सील कर दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top