Back
ताजमहल से आगरा का उद्योग खतरे में, TTZ-NGT नियमों पर बहस तेज
SASHAKIL AHMAD
Dec 04, 2025 11:52:32
Agra, Uttar Pradesh
आगरा का ताजमहल… दुनिया का सातवां अजूबा… लेकिन अब यही ताजमहल आगरा के लिए ‘श्राप’ बनता जा रहा है! लोकसभा में फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकumar चाहर ने सदन में कहा है कि ताजमहल की वजह इंडस्ट्रियल ग्रोथ नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि ताजमहल पर TTZ और NGT के नियमों की वजह से आगरा में इंडस्ट्री नहीं लग पा रही और शहर का औद्योगिक विकास पूरी तरह ठप हो गया है। लोकसभा के विंटर सेशन के दौरान BJP MP राजकुमार चाहर ने आगरा के लोगों से जुड़े एक ज़रूरी मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा शहर का मशहूर ताजमहल, जो दुनिया भर में मशहूर है, ताज ट्रेपेज़ियम ज़ोन (TTZ) और NGT के नियमों के तहत कड़े नियमों की वजह से “श्राप” बन गया है जिससे इंडस्ट्रियल ग्रोथ और नौकरियां पैदा होने में रुकावट आ रही है। सांसद के इस बयान के बाद आगरा में बहस छिड़ गई है। स्थानीय उद्यमियों और व्यापारियों का कहना है कि ताजमहल ट्रेपेज़ियम ज़ोन में 10,400 वर्ग किलोमीटर के दायरे में प्रदूषण फैलाने वाली कोई भी इंडस्ट्री लगाने पर पाबंदी है। नतीजा… पिछले 30 सालों में आगरा में बड़े उद्योग लगभग न के बराबर आए। बाईट :- ताहिरउद्दीन ताहिर व्यापारी बाईट :- अंजुम भाई व्यापारी ताजमहल को बचाने के नाम पर पूरे आगरा को बंद कर दिया गया है। लेदर, फाउंड्री, केमिकल… कोई इंडस्ट्री नहीं लग सकती। नौजवान पलायन कर रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में फैक्ट्रियां लग रही हैं, लेकिन आगरा में नहीं। बाईट :- गोविंद पाराशर स्थानीय निवासी तो एक तरफ विश्व धरोहर की सुरक्षा… दूसरी तरफ स्थानीय लोगों का रोजगार और विकास। सवाल यह है कि क्या ताजमहल और आगरा का विकास… दोनों साथ-साथ चल सकते हैं? केंद्र सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाती है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AYAmit Yadav
FollowDec 04, 2025 12:35:290
Report
HKHitesh Kumar
FollowDec 04, 2025 12:34:320
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 04, 2025 12:34:110
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 04, 2025 12:33:530
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 04, 2025 12:33:310
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 04, 2025 12:31:460
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 04, 2025 12:31:310
Report
RSRajendra sharma
FollowDec 04, 2025 12:31:100
Report
RSRahul shukla
FollowDec 04, 2025 12:30:540
Report
MGMohd Gufran
FollowDec 04, 2025 12:30:34Prayagraj, Uttar Pradesh:मारपीट के बाद पूर्व विधायक सईद अहमद के बेटे का फरार हो गया...जिसकी तलाश के लिए फिलहाल पुलिस की टीमें लगी हुई हैं....
0
Report
MMMohammad Muzammil
FollowDec 04, 2025 12:30:180
Report
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 04, 2025 12:21:030
Report
0
Report