Back
शाहगंज के वेस्ट अर्जुन नगर में बंदरों का कहर, महिला की मौत से इलाके में दहशत
Agra, Uttar Pradesh
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत वेस्ट अर्जुन नगर में बंदरों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। गुरुवार को छत पर गई एक महिला पर बंदरों ने अचानक हमला कर दिया। बंदरों के झपट्टा मारने से महिला संतुलन खो बैठी और तीसरी मंज़िल से नीचे गिर गई। गंभीर चोटें आने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि महिला छत पर किसी घरेलू काम से गई थी, तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वेस्ट अर्जुन नगर में बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। इस संबंध में नगर निगम और प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस और स्थायी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। गौरतलब है कि करीब एक साल पहले भी इसी क्षेत्र में बंदरों के हमले से एक महिला छत से गिरकर घायल हो चुकी थी। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्रवासी भयभीत हैं और लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowJan 22, 2026 08:17:570
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 22, 2026 08:17:340
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowJan 22, 2026 08:17:080
Report
0
Report
KKKamal Kumar
FollowJan 22, 2026 08:15:570
Report
PTPawan Tiwari
FollowJan 22, 2026 08:15:430
Report
YSYatnesh Sen
FollowJan 22, 2026 08:15:270
Report
1
Report
SMSandeep Mishra
FollowJan 22, 2026 08:08:180
Report
KSKULWANT SINGH
FollowJan 22, 2026 08:07:580
Report
DSDM Seshagiri
FollowJan 22, 2026 08:07:360
Report
ADAbhijeet Dave
FollowJan 22, 2026 08:07:250
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowJan 22, 2026 08:06:470
Report
SNShashi Nair
FollowJan 22, 2026 08:06:350
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 22, 2026 08:06:260
Report