Back
आगरा: बैंक मैनेजर हत्या केस में बिजेंद्र रावत समेत परिवार को उम्रकैद
KAKapil Agarwal
Oct 16, 2025 05:15:50
Agra, Uttar Pradesh
आगरा
हत्या में उम्रकैद
आगरा के बहुचर्चित बैंक मैनेजर सचिन उपाध्याय हत्याकांड में मंगलवार को न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया। एडीजे-17 नितिन कुमार ठाकुर की अदालत ने कलेक्टरेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र रावत को सबूत नष्ट करने के आरोप में सात वर्ष कारावास, जबकि उनकी पुत्री प्रियंका उर्फ मोना और पुत्र कृष्णा रावत को हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद तीनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया। इस फैसले से पीड़ित परिवार में न्याय की उम्मीदों को मजबूती मिली है।
लोकेशन आगरा
मामला थाना ताजगंज क्षेत्र का है। वादी केशव देव शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र सचिन उपाध्याय, जो बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे, की शादी वर्ष 2015 में बिजेंद्र रावत की पुत्री प्रियंका से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए थे और प्रियंका अलग रहने का दबाव बनाती थी। सितंबर 2023 में सचिन ने अपने भाई के नाम पेट्रोल पंप के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद ससुराल पक्ष की ओर से दबाव बढ़ा। 11 अक्टूबर को आरोपितों ने मिलकर सचिन को घर में बंद कर प्रताड़ित किया और 12 अक्टूबर की शाम उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
परिवार को जब सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे तो सचिन के शरीर पर चोटों के स्पष्ट निशान थे। 13 अक्टूबर को चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई। 18 अक्टूबर को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ और 20 अक्टूबर को कृष्णा रावत को गिरफ्तार कर लिया गया। 29 अक्टूबर को बिजेंद्र और प्रियंका को प्रयागराज से पुलिस ने पकड़ा। लंबे समय से चले इस बहुचर्चित मामले में अदालत का फैसला आने के बाद शहर में चर्चाएं तेज हो गईं और पीड़ित परिवार ने न्यायपालिका का आभार जताया।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MTMadesh Tiwari
FollowOct 16, 2025 12:47:500
Report
MTMadesh Tiwari
FollowOct 16, 2025 12:47:370
Report
PKPradeep Kumar
FollowOct 16, 2025 12:47:240
Report
HBHeeralal Bhati
FollowOct 16, 2025 12:46:380
Report
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 16, 2025 12:46:240
Report
RKRampravesh Kumar
FollowOct 16, 2025 12:46:070
Report
HSHITESH SHARMA
FollowOct 16, 2025 12:45:380
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 16, 2025 12:45:27Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उधम सिंह नगर के काशीपुर में भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया।
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 16, 2025 12:45:190
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowOct 16, 2025 12:45:11Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के जसवंतनगर में एक महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है...यहां पति से नाराज महिला नहर में कूदने की कोशिश करने लगी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को किसी तरह समझा बुझाकर घर भेजा
0
Report
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowOct 16, 2025 12:43:070
Report
0
Report
AAASHISH AMBADE
FollowOct 16, 2025 12:41:190
Report