icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

AI जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो के मामले में बलरामपुर में CM के खिलाफ मामला, हिरासत में साधु पासवान

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में बलरामपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में साधु पासवान नाम के व्यक्ति के फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो शेयर किया गया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है。 बताया जा रहा है कि साधु पासवान समाजवादी पार्टी के पूर्व सदर विधायक जगराम पासवान के छोटे भाई हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के स्रोत, इसे तैयार करने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है。 अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फेसबुक पर साधु पासवान के नाम से अकाउंट संचालित है। इसी अकाउंट से AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किए जाने की बात सामने आई है। मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है。 पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने के मामलों में लगातार निगरानी की जा रही है। जांच के दौरान वीडियो की सत्यता, उसके निर्माण और प्रसारण से जुड़े अन्य तथ्यों को भी देखा जा रहा है।
0
0
Report

तीन साल का कार्यकाल पूरा कर पहली बार फरीदपुर पहुंचे जिला अध्यक्ष, भव्य स्वागत

Munna SinghMunna SinghFollowJust now
Faridpur, Uttar Pradesh:फरीदपुर, बरेली। जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह के तीन वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद पहली बार फरीदपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। अध्यक्ष आवास पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर और फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर अपने नेता का अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में ओमवीर गुर्जर,राजू उपाध्याय और संजय चौहान का भी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के तीन वर्ष के कार्यकाल को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस मौके पर मनोज शर्मा गुड्डू यादव,ब्रह्मा शंकर गुप्ता,अंकित गुप्ता,निशांत, इकबाल,आशीष अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, लवी, शैलेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। स्वागत समारोह के दौरान अध्यक्ष आवास पर काफी देर तक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही।
0
0
Report

बहराइच में NH किनारे युवक की लाश मिली; परिजन हत्या का आरोप, पुलिस जांच शुरू

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच-संदिग्ध अवस्था में NH हाईवे के किनारे मिली युवक की लाश,परिजनों ने जताया हत्या का कयास,पुलिस कर रही जांच, ख़बर बहराइच से है,जहां थाना कैसरगंज क्षेत्र के बरखुरद्वारापुर में स्थित एस आर मैरिज लान के सामने मिन्टू ब्रेक फिल्ड को जाने वाले रास्ते पर एक युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया सूचना फैलते ही ग्रामीणों का तांता लगना शुरू हो गया घटना की सूचना पुलिस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जीवन लाल उर्फ बबलू पुत्र पुत्ती लाल उम्र 35 वर्ष निवासी बरखुरद्वारापुर के रुप में हुई है पीड़ित के परिजनों मुताबिक सोमवार को ससुराल के लोगों ने मृतक के पत्नी को ले जाते समय जान से की धमकी का मामला चर्चा का विषय बना है। खैर पुलिस मामले में बड़ी सूझबूझ के साथ निष्पक्ष पड़ताल कर रही है। घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति अभी स्पष्ट नहीं घटनास्थल का फास्फोरिक टीम व पुलिस क्षेत्राधिकारी की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है निरीक्षण के उपरांत मृतक जीवनलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस बहराइच भेज दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी घटना की वास्तविक स्थिति जानने के बाद विधिक कार्यवाही के तहत अपराधियों तक पहुंच जाएगा
0
0
Report
Advertisement

बहराइच के आंगनबाड़ी कर्मियों ने मानदेय बढ़ाने और GPS मुक्त रखने का ज्ञापन सौंपा

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. आंगनबाड़ी कर्मियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, बहराइच. आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ ने मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। जिलाध्यक्ष सुनीता आर्या और महामंत्री कोकिला शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम 24 हजार रुपये मानदेय निर्धारित करने की मांग की। सहायिकाओं के लिए भी सम्मानजनक मानदेय तय करने की मांग उठाई गई। संघ ने 8 सितंबर को घोषित मानदेय वृद्धि पर असंतोष जताते हुए पीएलआई की राशि को मानदेय में शामिल कर संशोधित आदेश जारी करने की मांग की। साथ ही पोषण ट्रैकर को जीपीएस व्यवस्था से मुक्त कर पूर्व व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
0
0
Report

जेएसआई टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर का किया निरीक्षण

Munna SinghMunna SinghFollow2m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:फरीदपुर, बरेली। राज्य स्तरीय जेएसआई टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं, अभिलेखों और टीकाकरण डेटा की गहन समीक्षा की। टीम ने टैली शीट और यू-विन पोर्टल पर दर्ज टीकाकरण संबंधी आंकड़ों का मिलान करते हुए डेटा की गुणवत्ता, समयबद्ध अपडेट और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने टीकाकरण से जुड़े रिकॉर्ड, पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं तथा संबंधित अभिलेखों की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने यह भी देखा कि टीकाकरण से संबंधित डेटा को निर्धारित समय के अनुसार पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है या नहीं। समीक्षा के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर राज्य स्तरीय टीम ने सीएचसी की कार्यप्रणाली की सराहना की। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं,अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव और डेटा प्रबंधन को बेहतर बताते हुए समग्र कार्यप्रणाली को अच्छा एवं संतोषजनक बताया। निरीक्षण के दौरान सामने आई कुछ छोटी-मोटी कमियों और सुधार की संभावनाओं को भी टीम ने चिन्हित किया। संबंधित कर्मचारियों को इन कमियों को शीघ्र दूर करने और भविष्य में डेटा की गुणवत्ता तथा अद्यतन स्थिति को लगातार बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। राज्य टीम ने विशेष रूप से टीकाकरण संबंधी आंकड़ों में शुद्धता और समयबद्ध अपडेट पर जोर दिया। टीम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सही एवं अद्यतन डेटा बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए अभिलेखों और पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों में बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के निर्देशन में सीएचसी फरीदपुर की टीम ने निरीक्षण के दौरान राज्य स्तरीय टीम को आवश्यक अभिलेख और जानकारी उपलब्ध कराई। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने टीम के निरीक्षण में पूरा सहयोग किया। निरीक्षण के बाद टीम द्वारा व्यवस्थाओं और डेटा प्रबंधन की सराहना किए जाने से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में भी उत्साह नजर आया।
0
0
Report
Advertisement

पखांजूर माइंस के रोजगार संकट पर भारी विरोध, 21 सितंबर को बड़ी रैली की तैयारी

Pakhanjur, Chhattisgarh:स्थान—पखांजूर सूरजागरढ़ माइन्स के भारी वाहनों की आवाजाही बंद होने के बाद रोजगार का मुद्दा गरमा गया है। रोजगार बचाओ, परिवार बचाओ सुरक्षा मंच ने माइंस वाहन शुरू कराने की मांग के साथ आंदोलन का ऐलान किया है। मंगलवार को मंच ने पखांजूर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 21 सितंबर को करीब एक हजार लोगों की रैली की सूचना दी है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के सूरजगढ़ की लौह अयस्क माइंस से खनिज परिवहन परलकोट के स्टेट हाईवे-25 से होकर रायपुर के सिलतरा तक किया जाता था। संगठन का दावा है कि बांदे, पखांजूर और आसपास के बड़ी संख्या में स्थानीय युवा माइंस और परिवहन से जुड़े रोजगार पर निर्भर हैं। वाहनों की आवाजाही बंद होने से इन परिवारों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका है। मंच ने सड़क की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था का समर्थन करते हुए सुरक्षा मानकों के साथ माइंस वाहनों का नियंत्रित संचालन शुरू करने की मांग की है। यदि रोजगार के मुद्दे पर जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रभावित युवा और परिवार शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेंगे।
0
0
Report

सिंगरौली में 24 वर्षीय राम लखन की मौत पर गम्भीर सवाल, पिता ने जांच की मांग

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के झांखो गांव में 24 वर्षीय राम लखन यादव की मौत का मामला अब सवालों के घेरे में है। राम लखन का शव 6 सितंबर की शाम घर से करीब 100 मीटर दूर फांसी पर लटका मिला था। अब मृतक के पिता रामअवतार यादव ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। शिकायत के मुताबिक राम लखन 5 सितंबर की सुबह करीब 10:11 बजे घर से घूमने निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। अगले दिन शाम करीब 4 बजे उसका शव फांसी पर लटका मिला। पिता का आरोप है कि बेटे को पहले पीटा गया, फिर करंट लगाया गया और हालत गंभीर होने के बाद उसे फांसी पर लटका दिया गया। शिकायत में शव पर चोट के निशान और पैर मुड़े होने का भी जिक्र किया गया है। पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बारीकी से जांच कराने की मांग की है। मामलے में एक और अहम बात सामने आई है। पिता के मुताबिक शव मिलने के समय राम लखन का मोबाइल बज रहा था। उन्होंने मृतक की कॉल डिटेल निकलवाने और घटना से जुड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ की मांग की है। पिता ने यह भी बताया कि कुछ लोगों से पहले से विवाद था और कथित गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी की रिकॉर्डिंग की जांच भी कराई जाए। कांग्रेस नेता अशोक पैगाम ने भी मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसपी सियाज केएम ने शिकायत में लगाए गए आरोपों और तथ्यों की जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब पुलिस जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की भूमिका अहम होगी। राम लखन की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और वजह थी, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद के गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में 16 वर्षीय किशोरी की 15वीं मंजिल से गिरकर मौत

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में मंगलवार शाम अचानक उस वक़्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब लोगों को एक 16 वर्षीय किशोरी की 15 वीं मंजिल से गिरने की खबर सुनी। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर किशोरी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे की है। करीब 7 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के आई टावर की 15वीं मंजिल से एक लड़की गिर गई है। सूचना पर थाना विजयनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि एक सुसाइड नोट भी जांच के दौरान प्राप्त हुआ है जिसमें किशोरी के द्वारा लिखा गया है कि वह अकादमी के प्रेशर को नहीं झेल पा रही थी जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस की जाँच में किशोरी की पहचान शनाया बिष्ट (16) पुत्री देवेंद्र सिंह निवासी फ्लैट नंबर 1576, आई टावर गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के रूप में हुई । पुलिस ने तत्काल प्रभाव से किशोरी को अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाते हुए पूछताछ की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की रही।
0
0
Report

हांसी में 18 वर्षीय प्रियंका ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त, पोस्टमार्टम के बाद दफन

Hansi, Haryana:हांसी फांसी लगाकर की युवती ने जीवनलीला समाप्त पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में बोर्ड ने किया 18 वर्षीय युवती के शव का पोस्टमार्टम, परिजनों ने देर शाम दफनाया मृतिका प्रियंका की शादी 30 सितंबर को होनी थी भादरा में परिवार शादी की तैयारी में जुटा हुआ लेकिन शादी से कुछ दिन पहले हुई इस घटना से परिवार में मातम छाया हांसी के नारनौंद हल्के के गांव गुराना में 18 वर्षीय युवती प्रियंका की मौत के मामले में मंगलवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की पूरी कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में करवाई गई। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने देर शाम शव को दोबारा दफना दिया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे कि इससे पहले सोमवार को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिलने के बाद खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी की टीम गांव गुराना पहुंची थी। पुलिस ने कब्रिस्तान से युवती का शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भिजवाया था। बाद में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। डॉक्टरों और एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की थी। गांव गुराना निवासी मंगल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह चिनाई का काम करता है। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। उसकी छोटी बेटी 18 वर्षीय प्रियंका 8 सितंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। 11 सितंबर को वह वापस घर लौटी थी। पिता के अनुसार घर लौटने के बाद प्रियंका मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। 13 सितंबर को प्रियंका ने घर के अंदर बने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो प्रियंका चुन्नी से फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद परिजनों ने समाज के लोगों की सलाह पर शव को दफना दिया। पिता ने पुलिस को बताया कि वह अनपढ़ है और उसे कानूनी प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी। इसी कारण उसने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। बाद में कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने कब्रिस्तान से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। परिजनों के अनुसार प्रियंका की शादी 30 सितंबर को भादरा में होनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले हुई इस घटना से परिवार में मातम छाया। खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के बोर्ड से युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे परिजनों ने देर शाम दोबारा दफन दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

कराहल में ग्रामीण महिलाएं आबकारी कार्यालय पहुंचीं, शराब बिक्री रोक की मांग

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर क्षेत्र में ग्रामीण महिलाएं आबकारी कार्यालय पहुंचीं कराहल क्षेत्र में गांव-गांव और ढाबों पर खुलेआम कच्ची व अंग्रेजी शराब बिकने के आरोपों को लेकर महिलाएं आबकारी कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण परिवार बर्बाद हो रहे हैं और मौतें तक हो रही हैं। विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि पूरे कराहल क्षेत्र में गांव-गांव और ढाबे-ढाबे पर अंग्रेजी व कच्ची शराब बिक रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगी तो वे गांव-गांव जाकर शराब को बाहर फेंकेंगे।
0
0
Report

अशोकनगर के तुलसी सरोवर पर बोट क्लब शुरू, पर्यटन की नई जान

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर -तुलसी सरोवर तालाब पर बोट क्लब की शुरुआत, - पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हुआ सरोवर, - तुलसी सरोवर पर बना भव्य घाट, नौकायन के साथ जलविहार भी होगा, - अंधेरा होते ही बंद कर दिया जाएगा बोट क्लब का संचालन... शहर के प्रसिद्ध तुलसी सरोवर तालाब को एक आकर्षक पर्यटन और पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया गया है। यहां नागरिकों और सैलानियों के लिए बोट क्लब की शुरुआत की गई है, जिससे शहर के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अशोकनगर के तुलसी सरोवर तालाब का कायाकल्प करते हुए इसे एक भव्य पर्यटन स्थल के रूप में तैयार किया गया है। अमृत योजना और वॉटर बॉडी प्रोजेक्ट के तहत तालाब के किनारे एक सुंदर घाट का निर्माण कराया गया है, जहां धार्मिक आयोजनों के दौरान भगवान का जलविहार भी संपन्न हो सकेगा। इसके साथ ही अब यहां बोट क्लब की सुविधा भी शुरू कर दी गई है, जिससे बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं नौकायन का आनंद ले सकेंगे। प्रशासन और नगर पालिका ने बोट क्लब के संचालन के लिए ठेका प्रक्रिया पूरी कर ली है। सैलानियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका कर्मचारियों की तैनाती की गई है। साथ ही सुरक्षा नियमों के तहत शाम ढलते ही यानी अंधेरा होते ही बोट क्लब का संचालन बंद करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके。
0
0
Report

CMHO निलंबन: बेमेतरा में महिला स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा ब्रेकिंग महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में CMHO निलंबित बेमेतरा के CMHO डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से कथित अभद्र व्यवहार के मामले में निलंबित किया गया है। उन पर अशोभनीय टिप्पणी, आपत्तिजनक भाषा और अनुचित स्पर्श जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। जांच के बाद आरोप प्रथम दृष्टया पुष्ट पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा के बाद निलंबन आदेश जारी किया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जगदलपुर संभाग, बस्तर रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top