Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hyderabad508211

आंध्र में महाराष्ट्र से पलायन कर आया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत फैल गई

DSDM Seshagiri
Feb 06, 2026 11:17:34
Hyderabad, Telangana
Tiger terror continues in Andhra AP: The tiger that moved from Maharashtra to Andhra via Telangana attacked more than 15 cattle, huge tension in villagers now big cat is moving towards Rayavaram Mandal has triggered panic in Kurmapuram village. According to reports, the tiger was found inside an abandoned house in the village. Hearing the tiger’s growls, frightened villagers immediately alerted the authorities said villager Lakshmi. Forest department teams rushed to the spot and have reached the location where the tiger is currently present. Despite being surrounded by villagers and nearly 100 people, the tiger managed to escape. The tiger initially fled from an abandoned house into a nearby orchard towards Korumilli. Forest department officials and staff immediately cordoned off the orchard area the Tiger entered a nearby cattle shed. Forest officials are making efforts to tranquilize the tiger using a dart injection. The operation is still underway.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MGMohd Gufran
Feb 06, 2026 12:38:37
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के मऊआइमा इलाके में युवती का नहर में शव पाया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक युवती के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करके शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को लेकर गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है। नहर में अज्ञात युवती का शव पाया गया है। मृतक युवती के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती की शिनाख्त के लिए सभी संबंधित थानों के अलावा सीमावर्ती जनपदों को भेजا जा रहा है। मामले में पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Feb 06, 2026 12:38:21
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Feb 06, 2026 12:37:50
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में ऊंट बने आकर्षण का केंद्र, ऊंटों ने डांस कर दिखाए कई करतब, मेले में आए लोग हुए हैरान कुरुक्षेत्र:- जिले के मेला ग्राउंड में 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शन लगाई गई है, जिसमें प्रदेश भर से पशुपालक अपने-अपने पशु लेकर पहुंचे हैं. और इसी बीच राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में ऊंट पहुंचे हैं, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, क्योंकि यह ऊंट ढोल की थाप पर डांस कर रहे हैं और कई करतब भी दिखा रहे हैं. वहीं मेले में पहुंचे लोगों ने ऊंट के डांस और करतब देखकर हैरान रह गए हैं. रेवाड़ी से आए ऊंट के मालिक सुरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि वह 15 सालों से यह काम कर रहे हैं और पशुओं को डांस और कई करतब सिखाते हैं. उन्होंने कहा कि यह सब वह घर पर सिखाते हैं और मेले और प्रदर्शनियों में ऊंट को लेकर जाते हैं और उनसे डांस और करतब करवाते हैं. उन्होंने कहा कि वह पूरे हरियाणा में अपने ऊंट को लेकर जा चुके हैं और उनसे डांस और करतब करवा चुके हैं.
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Feb 06, 2026 12:37:23
Baran, Rajasthan:बारां में बछड़े पर धारदार हथियार से हमला, गो-सेवकों में भारी रोष पुलिस जुटी जांच में बारां शहर के बरडिया बालाजी मंदिर के समीप महाकाल नगर में एक बछड़े पर अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हमला करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में बड़ी संख्या में गो-सेवक मौके पर जमा हो गए। वासुदेव गो सेवा समिति के सदस्य तुरंत मौके पहुंचे। मौके पर बछड़ा लहूलुहान हालत में तड़पता हुआ मिला। गो-सेवकों ने तत्परता दिखाते हुए बछड़े का रेस्क्यू किया और उसे तुरंत उपचार के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय पहुंचाया। समिति के सदस्यों ने बताया कि बछड़े के शरीर पर गहरे घाव हैं, जो स्पष्ट रूप से किसी धारदार हथियार से किए गए हमले के प्रतीत हो रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए गो-सेवकों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का मुआयना किया गो-सेवा समिति और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बेजुबान जानवर पर जानलेवा हमला करने वाले दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान वासुदेव गो सेवा समिति के कई सदस्य और मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Feb 06, 2026 12:36:59
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के माल की टुस गांव के व्यक्ति ने शादी के बाद पुनः प्रेम विवाह करने वाली अपनी बेटी से नाता तोड़ते हुए उसकी शोक पत्रिका छपवा दी। पिता ने परिवार और समाज के लोगो के सामने जीवित बेटी के सारे क्रिया कर्म करते हुए धूप दे दिया। पिता ने बकायदा शोक पत्रिका के माध्यम से समाज के लोगों को अपने घर बुलाया और सबके सामने अपनी बेटी को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पिता सहित पूरे परिवार ने नवमी की धूप दे दी और सब के सामने एलान किया कि अब उनका बेटी कोई लेना देना नहीं है। बताया जा रहा है कि पुष्कर लोहार में 2 महीने पहले अपनी बेटी कोमल लोहार की पूरे रीति रिवाज के साथ अपने ही समाज के एक युवक के साथ शादी की थी। शादी के 2 महीने बाद ही कोमल ने अपने पिता के साथ-साथ ससुराल वालों को धोखा देकर अपने प्रेमि के साथ प्रेम विवाह कर लिया। जब यह बात कोमल के पिता को मालूम हुई तो वह पूरी तरह से टूट गया। इतना ही नहीं उसने अपनी बेटी से सभी तरह के रिश्तो को खत्म कर शोक पत्रिका भी छपवा दी। पुष्कर ने शोक पत्रिका में छपवाया कि उसकी बेटी कोमल लोहार की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उसने नवमी की धूप का समय निर्धारित कर समाज के सभी लोगों को अपने घर बुलाया और सभी के सामने कोमल के फोटो पर फूलों का हार चढ़कर उसे मृत घोषित करते हुए धूप दे दी।
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Feb 06, 2026 12:36:48
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी मे दो सूत्री मांगों को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय मे जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खींचतान और धक्का-मुक्की देखने को मिली. कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार लगातार जनहित के कानूनों को कमजोर कर रही है. खासतौर पर मनरेगा कानून में किए गए बदलावों को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी इस योजना से उनका नाम हटाना देश के महान नेताओं का अपमान है. वहीं प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर भी नाराज़गी जाहिर की. उनका कहना है कि कई किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं, लेकिन प्रशासन खामोश है. वही स्थिति को संभालने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को प्रदेश स्तरीय रूप दिया जाएगा.
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 12:36:37
Kanpur, Uttar Pradesh:विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2026 के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक दावे व आपत्तियां ली जा रही हैं।दावों व आपत्तियों की सुनवाई और सत्यापन 27 फरवरी तक होगा, जबकि 6 मार्च 2026 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। दावे–आपत्तियों की सूची प्रतिदिन डीईओ पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। नए मतदाता फार्म-6 और संशोधन के लिए फार्म-8 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी व विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
Feb 06, 2026 12:35:40
0
comment0
Report
ADAnup Das
Feb 06, 2026 12:35:07
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস বৃদ্ধার মরদেহ বাড়ির গেটের পাশে পড়ে, হাতে-কানে গলায় ছিল সোনার অলংকার; প্রতিবেশীরা মনে করছেন বৃদ্ধা একাই থাকতেন, দুষ্কৃতীরা সুযোগ নিয়ে অলংকারগুলো নেবার জন্য খুন করেছে। ঘটনা নদীয়ার তেহট্ট ব্লকের বেতাই বাজারে; মৃতের নাম স্মৃতি দত্ত (৭২); বাড়ি তে একাই থাকতেন, এক ছেলে চাকরির সূত্রে কলকাতায় থাকেন, এই মুহূর্তে আন্দামান বেড়াতে গেছেন। আজ কাজে মেয়ে এবং প্রতিবেশী দেখেন ঘরের বাইরে পড়ে আছে বৃদ্ধা, নিয়ে যাওয়া হয় তেহট্ট হসপিটালে কর্তব্যরত চিকিৎসক মৃত বলে ঘোষণা করেন; প্রতিবেশীরা তার পুত্রের সাথে যোগাযোগ করে থানায় লিখিত অভিযোগ করেন, পুত্র আন্দামান থেকে রওয়ানা দিয়েছেন।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 06, 2026 12:34:52
Faridabad, Haryana:सूरजकुंड फरीदाबाद - गोट और शीप लैदर से बने एनिमल क्राफ्ट लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र - स्टाल नंबर 1143 पर लगी मेला दर्शकों की भीड़. मेले में स्टाल 1143 पर लैदर एनिमल क्राफ्ट लोगो के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बकरी और भेड़ की चमड़ी से बने सुंदर शोपीस बनाने इस क्राफ्ट को लैदर क्राफ्ट कहा जाता है. इंदौर मध्यप्रदेश से आये क्राफ्टमैन शरीफ खान और उनका परिवार इसे लेकर आए हैं, जिन्हें इस क्राफ्ट के लिए स्टेट और नेशनल अवार्ड मिल चुका है. मेले में आने वाले लोग इसे घर और ऑफिस की सजावट के लिए खरीद रहे हैं. पिछले चार पीढ़ियों से उनका परिवार लैदर क्राफ्ट से जुड़ा है और अब उनके बच्चे भी यह कला बना रहे हैं; उनके बच्चों को स्टेट अवार्ड मिल चुका है. शरीफ खान ने सरकार से अपील की है कि हैंडी क्राफ्ट पर जीएसटी खत्म कर देना चाहिए ताकि हस्तशिल्प बचा रहे. स्टाल 1143 नंबर स्टाल लैदर एनिमल क्राफ्ट का है जिसमें गोट और शीप लैदर से तैयार क्राफ्ट प्रदर्शित किया गया है. लैदर एनिमल क्राफ्ट बकरी और भेड़ की चमड़ी से तैयार किया जाता है और रंग भरकर फाइनल शेप दिया जाता है. लोग इसे घर और ऑफिस में सजावट के लिए खरीदते हैं. मध्यप्रदेश इंदौर से आये क्राफ्टमैन शरीफ खान ने बताया कि लैदर एनिमल क्राफ्ट उनका पुश्तैनी पेशा है जिसे स्टेट और नेशनल अवार्ड मिला है. उन्होंने बताया कि क्राफ्ट बनाने के लिए वायर स्ट्रक्चर बनता है फिर गोट या भेड़ का लैदर चढ़ाया जाता है, फिनिशिंग और कलरिंग के साथ तैयार होता है. उन्होंने कहा कि यहाँ हिरण, केमल, जिराफ, ज़ेब्रा, शेर, एलिफेंट आदि एनिमल्स के शोपीस लाए हैं जिन्हें घरों और ऑफिस में डेकोरेशन के लिए रखा जाता है. उनके पास 150 से 25000 रूपये तक के एडनीमल डेकोरेशन आइटम्स हैं. पिछले चार पश्तो से उनका परिवार हस्तशिल्प से जुड़ा है और बच्चे भी इस कला में शामिल हो चुके हैं. पिछले 15 सालों से सूरजकुंड मेले में आ रहे हैं. भारत सरकार उन्हें विदेशों में भी भेजती है और देश के बड़े मेले में उनकी भागीदारी होती है. स्टाल की कीमत पिछले साल 40000 थी पर इस बार 61000 रखी गई है और वह स्टाल कीमत कम करने की अपील करते हैं. पहले रहने के लिए जगह मिलती थी अब किराये पर दूसरी जगह व्यवस्था करनी पड़ रही है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top