Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hyderabad508211

AIMIM स्थापना दिवस पर अकबरुद्दीन ओवैसी का जोरदार भाषण: समुदाय के अधिकार और नेतृत्व

DSDM Seshagiri
Feb 15, 2026 04:45:37
Hyderabad, Telangana
AIMIM Formation Day “Darussalam Day” AIMIM National Floor Leader Akbaruddin Owaisi Addresses Gathering At the AIMIM Formation Day celebrations held at Darussalam, AIMIM National Floor Leader Akbaruddin Owaisi delivered a strong and emotional speech. - He alleged that in the name of jihad and over issues like beef consumption, Muslim community members were disrespected, - Referring to past incidents, he said those who once teased or targeted Muslims no longer have the courage to do so. He stated that AIMIM leadership stands firm to protect the community. - Akbaruddin said he now wishes to see young leaders rise and take responsibility, congratulating Maharashtra leaders and calling it a significant day. - He stated that We Owasi brothers entered politics to create new leaders, leadership and we dedicated our lives for our people. - Recalling earlier political challenges, he said that during the peak of Shiv Sena under Bal Thackeray, entering Mumbai was difficult, but AIMIM worked hard to establish itself there. - He expressed gratitude towards Maharashtra Muslims, saying that when world opposed them, Maharashtra supported them. - Will this 2 paise chai wala can stop us? He said AIMIM would never bow before oppression and dismissed threats from political opponents. - Emphasizing personal freedoms, he stated that people have the right to wear what they wish, eat what they choose, and practice their faith freely, asserting that India belongs to all its citizens. - Referring to his Uttar Pradesh, he said My statement about visiting the state received massive public attention, highlighting the party’s growing influence. - He questioned who has the authority to restrict his movement? affirming constitutional rights to travel, speak, and live freely... - He stated that attempts to weaken the Majlis would not succeed. - In an emotional note, he said we leaders may pass away, but many more will rise in the future. - Encouraging party workers, he said today’s corporators could become tomorrow’s MLAs and ministers, urging them to continue striving forward. - He assured party leaders that AIMIM stands with them in both happy and difficult times. - Concluding his speech with prayers, he sought protection and strength for the community and success for the party leadership, ending with the slogan, “Nara-e-Takbeer, Allahu Akbar.”
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 15, 2026 06:05:25
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। मथुरा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवभक्ति की अनूठी बयार देखने को मिली। कान्हा की नगरी बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान रही और शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने मथुरा के भूतेश्वर महादेव और रंगेश्वर महादेव के साथ-साथ गोकुल स्थित चिंताहरण महादेव और वृन्दावन के प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। लंबी कतारों के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लेने जिलाधिकारी सीपी सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार स्वयं मैदान में उतरे। अधिकारियों ने न केवल व्यवस्थाएं देखीं, बल्कि देवालयों में विधिवत पूजा-अर्चना भी की। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर मंदिरों के आसपास पुख्ता सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात से लेकर सुरक्षा तक के सभी मानक प्रभावी रहें। बाइट - श्लोक कुमार एसएसपी मथुरा।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 15, 2026 06:03:34
Sikar, Rajasthan:सीकर। महाशिवरात्रि की धूम मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे सीकर। जिलेभर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सीकर शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शहर के प्राचीन कल्याण जी का मंदिर, भूतेश्वर मंदिर और नेहरू पार्क के पीछे स्थित गोपेश्वर मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठे। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की आकर्षक सजावट और विशेष श्रृंगार से भगवान शिव का अलौकिक रूप श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही अभिषेक और रुद्राभिषेक का दौर शुरू हो गया। भक्तों ने जल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की अच्छी खासी उपस्थिति रही। कई श्रद्धालु व्रत रखकर दिनभर पूजा-पाठ में लीन रहे। शहर के विभिन्न स्थानों पर भजन-कीर्तन और जागरण का भी आयोजन किया जा रहा है। रातभर शिव भक्ति में सराबोर वातावरण बना रहेगा। सीकर के कल्याण धाम मंदिर में शिव बारात निकालने की भी तैयारी की गई है, जिसमें स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि का उत्साह देखने को मिल रहा है। गांवों के शिवालयों में भी भक्त सुबह से पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 15, 2026 06:03:18
Sikar, Rajasthan:सीवरेज कार्य में लापरवाही से बना जानलेवा गड्ढा, बीच गली फंसी पानी सप्लाई गाड़ी, रोज तस्वीरे आ रही सामने. सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान ठेकेदारों की लापरवाही अब आमजन के लिए खतरा बनती जा रही है. कचियागढ़ इलाके में बगीची के सामने वाली गली में डाली गई सीवरेज पाइपलाइन के ऊपर डाली गई मिट्टी धंस जाने से बीच रास्ते में गहरा गड्ढा बन गया. यह गड्ढा इतना गहरा हो गया कि पानी सप्लाई की गाड़ी उसमें फंस गई और गली में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन डालने के बाद मिट्टी भराई कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है. न तो उचित तरीके से दबाव परीक्षण किया गया और न ही सड़क को समतल किया गया, जिसका खामियाजा अब आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है. गाड़ी के फंसने से बड़ा हादसा भी हो सकता था, लेकिन जिम्मेदार ठेकेदार और संबंधित विभाग की उदासीनता लगातार बनी हुई है. हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका द्वारा भी कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग नहीं की जा रही,जिससे ठेकेदार मनमानी पर उतारू हैं।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Feb 15, 2026 06:03:05
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के मुराई मोहल्ले में हादसा: मकान गिरा इंदौर: थाना क्षेत्र के मुराई मोहल्ले में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जर्जर मकान अचानक धंस गया। सूचना मिलते ही संयोगितागंज पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि मकान खाली होने के कारण कोई चोटिल नहीं हुआ。 ​परंतु, राहत कार्य के दौरान ही राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे और किसी बात को लेकर उनके बीच जमकर बहसबाजी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को हस्तक्षेप कर स्थिति संभालनी पड़ी। फिलहाल निगम की टीम मलबा हटाने का कार्य कर रही है और इलाके में शांति है।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 15, 2026 06:02:56
Churu, Rajasthan:भारत–पाकिस्तान के बीच आज महा मुकाबला है. सरदारशहर के क्रिकेट प्रेमी इस मैच को लेकर उत्साहित हैं. भारतीय प्रशंसक मानते हैं कि मौजूदा फॉर्म, संतुलित टीम संयोजन और आत्मविश्वास के दम पर भारतीय टीम इस बार पाकिस्तान पर भारी पड़ेगी. पाकिस्तान टीम पर दबाव साफ दिख रहा है. गोपाल सैनी ने कहा, 'आज भी मैदान में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ेगा', जबकि धर्मराज स्वामी ने कहा कि सूर्यकुमार यादव से हमें खास उम्मीदें हैं. फैंस का मानना है कि उनकी कप्तानी और रणनीति पाकिस्तान पर भारी पड़ेगी. मुकाबले से पहले सरदारशहर में भारतीय टीम की जीत की कामनाएं तेज़ हो चुकी हैं. अब सभी की निगाहें मैदान पर टिके हैं, जहां यह रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा.
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Feb 15, 2026 06:02:38
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Feb 15, 2026 06:00:55
Panna, Madhya Pradesh:गौवंश की तस्करी कर रहा ट्रक जप्त ,32 नग गौवंश सुरक्षित बरामद ,आरोपी फरार पन्ना जिले में देवेन्द्रनगर थाना पुलिस द्वारा गौवंश का अवैध परिवहन कर रहे एक कंटेनर को पकड़ा है , जिसमें 32 नग गौवंश (बैल एवं बछड़े) बरामद किये गये है। पुलिस टीम को गढ़ीपडरिया मोड़ के आगे अमचुई जंगल की ओर से एक कंटेनर ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक वाहन खड़ा कर जंगल की ओर भाग गया, जिसकी तलाश की गई परंतु वह फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा कंटेनर की तलाशी लेने पर अंदर गौवंश को अत्यंत क्रूरता पूर्वक मुँह एवं पैर रस्सी से बाँधकर ठूंस-ठूंसकर भरा गया पाया गया तथा भोजन-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। कुल 32 नग गौवंश (बैल एवं बछड़े) पाए गए। बरामद गौवंश की अनुमानित कीमत लगभग ₹3,20,000/- पुलिस ने बताई है । एवं कंटेनर ट्रक क्रमांक UP21ET3643 को जप्त किया गया है। अज्ञात आरोपियो पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Feb 15, 2026 06:00:35
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरों, रोहित और निखिल, को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान रोहित के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने इनके पास से 2 तमंचे, जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की. साहिबाबाद के एसीपी श्वेता कुमारी यादव ने बताया कि साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी. चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखे, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे. पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के गोली लगने से घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा दोनों बदमाशों पर लूट और चोरी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Feb 15, 2026 06:00:17
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिला परिवहन अधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी और डीएसपी जीतेंद्र कुमार के नेतृत्व में पाकुड़ - पश्चिम बंगाल बायपास रोड और पाकुड़ - मालपहाड़ी मुख्य सड़क पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया...चालान के तहत यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले दर्जनों वाहन मालिकों से जुर्माना वसूल गया...इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया...अभियान के दौरान परिचालन कर रहे व्यवसायिक वाहनों में लगाये गये हाई बीम लाइट, मल्टी टोन हॉर्न, अतिरिक्त रिफ्लेक्टिव टेप व लोहे के एंगल का उपयोग किये जाने को लेकर दर्जनों वाहनों के मालिकों पर जुर्माना लगाया गया...जिनमें 50-60 वाहनों के कागजातों के अभाव में एवं मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने के कारण कुल 3 लाख 35 हजार 650 रुपए की वसूली भी की गयी...जाँच के क्रम में पकड़े गए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व को बताते हुए अपने वाहनों को नियम-संगत परिचालन करने को लेकर जागरूक किया गया...जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और इस मामले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है...
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 05:59:25
Daranagar, Saini, Uttar Pradesh:कौशांबी जनपद के कड़ा धाम स्थित श्री कालेश्वर नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भोर 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में स्थापित प्राचीन शिवलिंग के दर्शन और जलाभिषेक के लिए दूर-दराज से हजारों भक्त पहुंचे। मान्यता है कि इस पावन शिवलिंग की स्थापना महाभारत काल में धर्मराज युधिष्ठिर द्वारा की गई थी। इसी आस्था के चलते कड़ा धाम का यह मंदिर क्षेत्र में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। नागा मठ परिसर में स्थित मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था तथा सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। भोर से ही "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण, पेयजल और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई थी। महाशिवरात्रि के अवसर पर कड़ा धाम एक बार फिर शिवमय हो उठा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 05:58:45
Moradabad, Uttar Pradesh:वेटोमोटेक कंपनी पर संविदा कर्मचारियों के वेतन से अवैध कटौती करने के संबंध में स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमी लाल वाल्मीकि व नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारीयों ने पीली कोठी स्थित नगर आयुक्त कैंप कार्यालय पर पहुंच कर नगर आयुक्त से मुलाकात कर कंपनी के द्वारा की जा रही अवैध कटौती की जानकारी दी, नगर आयुक्त ने पूरे मामले पर हैरानी जताई साथ ही प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया की संविदा कर्मचारियों के वेतन से किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी, साथ ही साथ प्रतिनिधिमंडल के द्वारा होली पर्व के मद्देनजर संविदा कर्मचारियों के लिए एडवांस सैलरी की बात रखी गई जिस पर तत्काल ही नगर आयुक्त ने आदेश दे दिए.. गौरतलब हो की स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम लाल वाल्मीकि के द्वारा संविदा कर्मचारी की समस्याओं को समय-समय पर नगर निगम अधिकारियों के समक्ष रखकर उसका निस्तारण करवाया जाता रहा है, गुरुवार को ओमी लाल वाल्मीकि ने संविदा कर्मचारियों की वेतन से कंपनी के द्वारा की जा रही ₹200 की अवैध कटौती के विरुद्ध बिगुल फूकते हुए, समस्या के निस्तारण न होने पर आगामी पर्व होली पर सफाई व्यवस्था ठप्प करने का ऐलान किया गया था,चुंकि अब नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद स्थिति साफ हो चुकी है लिहाजा ओमी लाल वाल्मीकि ने सफाई व्यवस्था ठप करने का निर्णय वापस ले लिया है... प्रतिनिधि मण्डल में ओमी लाल वाल्मीकि,नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद सुभान महामंत्री मोहित, मुरारी शेषन समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे...
1
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Feb 15, 2026 05:48:54
Barh, Bihar:बाढ़ में महाशिवरात्रि पर बाढ़ के शिवालयों में सुबह से शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बाढ़ के ऐतिहासिक उमानाथ मंदिर में बिहार के कई जिलों से शिवभक्त सुबह से ही दर्शन के लिए लाइन में लगे हैं। हजारों श्रद्धालुओ ने गंगा में स्नान कर उमानाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। श्रद्धालु बेलपत्र, भांग धतूरा और फूल भगवान भोले पर अर्पित कर रहे हैं। वहीं कुछ श्रद्धालु गंगाजल और दूध भी भगवान भोले पर चढ़ा रहे हैं। पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे से गूंज उठा है। वही शिवरात्रि पर उमानाथ मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने के बावजूद सुरक्षा का कोई खास इंतजाम नहीं दिखा। मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने के बाद भी लोगों ने दुकान लगा लिया, जिससे श्रद्धालुओं को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है.
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Feb 15, 2026 05:47:56
Chapra, Bihar:महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब देखने को मिला। बनियापुर में चार किलोमीटर लंबी कतार है, जिलेभर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर, जनता बाजार के ढोरनाथ धाम, मढ़ौरा के शिलानाथ मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर समितियों और पुलिस प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं—भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा के इंतजाम ताकि किसी को परेशानी न हो। बनियापुर स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर में आस्था का खास उमड़ रहा उत्साह है; चार किलोमीटर लंबी कतार बनी दिख रही है। पूरी जिले में महाशिवरात्रि का माहौल भक्तिमय है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top