Back
उदयपुर में स्पाइनल ट्यूमर सफल सर्जरी: 18 वर्षीय ने पाया नया जीवन
AJAvinash Jagnawat
Mar 12, 2026 13:36:17
Udaipur, Rajasthan
उदयपुर के पीसफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने एक 18 वर्षीय किशोर की सफल सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया है। विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने युवक के स्पाइनल कॉर्ड में मौजूद दुर्लभ ट्यूमर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया और उसे अपाहिज होने से बचा लिया। सलूम्बर निवासी नानालाल पिछले तीन महीनों से अपने बाएं पैर में कमजोरी बढ़ती देख रहे थे और चलने में दिक्कत महसूस कर रहे थे। मरीज ने स्थानीय चिकित्सक को दिखाया लेकिन लाभ नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे पीएमसीएच लाए। अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा के नेतृत्व में डॉ. एमानुअल भोरे ने उसकी जाँच की। मरीज की MRI कराई गई, तो थरेसिक स्पाइन के टी6, टी7 लेवल पर एक ट्यूमर पाया गया। यह ट्यूमर नसों के दबाव का कारण बन रहा था, जिससे मरीज पर लकवे का खतरा मंडरा रहा था। विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा के नेतृत्व में हुई इस जटिल स्पाइन सर्जरी में चिकित्सकों की टीम ने टी6, टी7 लेमेंटेक्टॉमी प्रक्रिया अपनाई, जिसके माध्यम से स्पाइनल कॉर्ड के अंदरूनी हिस्से तक पहुंचकर ट्यूमर को निकाल दिया गया। यह ट्यूमर न केवल नसों पर दबाव डाल रहा था बल्कि फोरामिनल क्षेत्र तक भी फैला हुआ था, जिसे बेहद सूक्ष्मता से अलग किया गया। ट्यूमर निकालने के बाद रीढ़ की हड्डी की स्थिरता प्रभावित होने का जोखिम था, इसलिए डॉक्टरों ने टी6, टी8 पेडिकल स्क्रू फिक्सेशन तकनीक का उपयोग कर रीढ़ को मजबूत किया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKumar Chandan
FollowMar 12, 2026 15:16:480
Report
ADArjun Devda
FollowMar 12, 2026 15:16:370
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 12, 2026 15:16:150
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 12, 2026 15:15:520
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 12, 2026 15:15:170
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 12, 2026 15:03:460
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 12, 2026 15:03:100
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 12, 2026 15:02:480
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 12, 2026 15:02:230
Report
UPUmesh Parab
FollowMar 12, 2026 15:02:130
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 12, 2026 15:01:190
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 12, 2026 15:00:28Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के शक में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई.
0
Report
1
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 12, 2026 15:00:210
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 12, 2026 14:54:120
Report