304001
टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेलवे गोदाम से चोरी की 13 मोटरसाइकिलें बरामद
Tonk, Rajasthan:टोंक के मालपुरा थाना पुलिस ने रेलवे के कबाड़ बने गोदाम से चोरी की 13 मोटरसाइकिलें जप्त की हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक टोंक और दूसरा नानेर क्षेत्र का निवासी है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी चेनाराम बेड़ा ने इस संबंध में जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर के प्रतिभा सम्मान समारोह में 443 प्रतिभाओं का शानदार सम्मान
Alwar, Rajasthan:अलवर में पुरुषार्थी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, 443 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान अलवर। जिला पुरुषार्थी समाज द्वारा रविवार को एक निजी रिसॉर्ट में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की कुल 443 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा सहित समाज के कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। समिति आध्यक्ष कुलदीप कालरा , सहित हरमीत मेंहदीरत्ता, राकेश अरोड़ा , देवेंद्र छाबड़ा सहित अभिषेक तनेजा ने अतिथियों का सम्मान किया । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलित कर की गई ।0
0
Report
भिंड में रिश्तों के तनाव ने ली जान, पति ने पत्नी को गोली मारी और खुद को भी गोली मार ली
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र के बमरौली गांव में शनिवार सुबह सनसनी फैल गई, जब एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर उड़ा लिया। इस दर्दनाक घटना में पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। जानकारी के अनुसार मनोज यादव अपनी पत्नी और बेटी को लेकर गांव के बाहर स्थित गौशाला पहुंचा था; कमरे के अंदर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, इसी दौरान मनोज ने पत्नी पर गोली चला दी, जिससे गोली उसके पैर में लगी। घायल महिला रामदेवी जान बचाकर भागने लगी, तभी मनोज ने खुद के माथे पर गोली मार ली; गोली लगते ही उसकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने मौ थाना पुलिस को मोके पर पहुंची; मुलकाकात हो चुकी थी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, घायल महिला अस्पताल में भर्ती है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है। फाल परिवार के भीतर तनाव की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है; गृह क्लेश के कारण होने की प्राथमिक जानकारी警方 द्वारा जांच की जा रही है।0
0
Report
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि
Aligarh, Uttar Pradesh:राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह, तृतीय दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत, कल 11:00 बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की प्रांगण में होगा दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम, दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम को लेकर संपूर्ण तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के बारे में VC के द्वारा दी गई जानकारी.0
0
Report
Advertisement
विवाहिता ने पति सहित सात ससुराली जनों पर दहेज़ उत्पीड़न की रिपोर्ट लिखाई
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी विवाहिता ने शाहाबाद के मोहल्ला बजरिया निवासी पति सहित सात लोगों के विरुद्ध दहेज़ उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पीड़िता ज्योती शर्मा पुत्री विजय बहादुर शर्मा के अनुसार उसका विवाह शाहाबाद के मोहल्ला बजरिया निवासी अमन शर्मा पुत्र अरविन्द शर्मा के साथ 6 फ़रवरी को हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद ही उसका पति, ससुर, सास अन्नू, ननद प्रगति, सुमन, देवर नितिन और अंशू मिलकर अतिरिक्त दहेज़ मे सोफा,वाशिंग मशीन,सोने की चेन और दो लाख रूपए नगद की मांग को लेकर आये दिन प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। 23 अप्रैल को विपक्षियों ने उसे मारपीट कर पहने हुए कपड़ों मे घर से निकाल दिया। और बिना दहेज़ वापस आने पर जान से मार डालने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।0
0
Report
महमंद में अधूरा पड़ा नाली निर्माण कार्य, मोहल्ला वासियों को हो रही परेशानी
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला महमंद में अधूरा पड़ा नाली निर्माण कार्य लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बरसात हो जाने की वजह से सड़क पर काफी दलदल हो गई है जिससे लोगों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है। हमारे दर्शक यह जो वीडियो देख रहे हैं यह महमंद मोहल्ले के सत्येंद्र नामक एक युवक द्वारा सोमवार को शाम 5:00 बजे उपलब्ध कराया गया । सत्येंद्र ने बताया नाली खोदी गई है और काफी दिनों से खुदी हुई नाली पड़ी है। निर्माण कार्य नहीं हो रहा है लोगों को अपने घरों तक जाने के लिए लकड़ी और चाली डालकर निकलना पड़ रहा है। अक्सर अधूरे पड़े नाले में लोग गिर जाते हैं, बच्चे गिर जाते हैं। खासकर स्कूल आने जाने वाले बच्चों को इस मार्ग से निकलने में काफी परेशानी हो रही है। यहां के लोगों ने अतिशीघ्र नाली निर्माण का कार्य पूरा करने की मांग की है।0
0
Report
छत्तीसगढ़ के विद्या मितान संघ के 1500 से अधिक शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में प्रांतीय अतिथि शिक्षक विद्या मितान कल्याण संघ के बैनर तले 1500 से अधिक शिक्षको ने प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है तो वही आज शिक्षको ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव किया दुर्ग जिले में प्रदर्शन के दौरान सभी विद्यामितान शिक्षक सनविलियन की मांग कर रहे हैं. दरअसल सभी अतिथि शिक्षकों का कहना है कि 10 साल बाद भी उन्हें समान काम समान वेतन नहीं मिल रहा है इसी कारण अब वे आंदोलन की राह पर है छत्तीसगढ़ प्रांतीय अतिथि शिक्षक विद्या मितानिन कल्याण संघ के बैनर तले 1500 से अधिक शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं 2 जुलाई को हड़ताल की शुरुआत करते हुए कलम बंद का आवाहन किया था जिसके बाद आज शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव किया गया वही शिक्षकों की मांग है कि वह बस्तर के सुदूर अंचलों में और अन्य जिलों में 12 साल से आज तक स्कूली छात्रों को गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, कॉमर्स जैसे सब्जेक्ट पढ़ा रहे हैं इसके अलावा कई स्कूलों में उन्हें सभी विभागीय कार्य करने पर भी मजबूर किया जा रहा है लेकिन महज उन्हें 20 हजार के वेतन के साथ ये सभी काम कराया जा रहा है इसलिए अब यह संविलियन और समान काम समान वेतन की मांग कर रहे हैं इसके अलावा अन्य शिक्षकों को मिलने वाले शासकीय अवकाश को लेकर भी उन्होंने आंदोलन शुरू किया है आपको बता दे कि प्रदेश भर में लगभग 1532 विद्यामितान अतिथि शिक्षक कार्य कर रहे हैं जिन्हें न तो कोई अवकाश सुविधा उपलब्ध है और न ही उन्हें कोई अन्य सुविधा दी जा रही है कई बार आंदोलन करने के बाद भी अब तक कोई विभागीय कार्यवाई नही हुई है जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा.0
0
Report
Advertisement
कोरबा में जोरदार बारिश से जलभराव, गड्ढों में पानी खड़ा और प्रशासन पर सवाल
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग - कोरबा में हुई जोरदार बारिश, अचानक हुई बारिश से लोग भीगते हुए आए नजर, लेकिन झमाझम बारिश से मिला उमस से निज़ात, बारिश ने खोली निगम प्रशासन की पोल, हर साल की तरह बारिश से गड्ढों और निचली बस्तियों में भर पानी, सड़कों पर भी हुआ जल भराव...0
0
Report
करतारपुरा में अवैध लॉन्ड्री से बच्चों- बुजुर्गों की सेहत पर खतरा; प्रदर्शन जारी
Jaipur, Rajasthan:करतारपुरा में स्थित रेलवे की लॉन्ड्री के खिलाफ आमजन लामबंदरेलवे प्रशासन एवं राज्य सरकार नहीं कर रहे समाधान अवैध लॉन्ड्री के प्रदूषण से बच्चों और बुजुर्गों को हो रही स्वास्थ्य समस्याएं स्कूली बच्चों को लॉन्ड्री के शोर से हो रही अत्यधिक परेशानी अवैध निर्माण, अवैध बिजली कनेक्शन और अवैध बॉयलर से निर्मित है लॉन्ड्री अवैध बॉयलरो से कभी भी हो सकती है भीषण जनहानि सभी विभागों के अधिकारियों की मिलीभगत हो रही है उजागर जयपुर उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर नगर निगम के करतारपुरा क्षेत्र, वार्ड सं. 87 में रेलवे लाइन के किनारे व सरकारी स्कूल के सामने रिहायशी कॉलोनी में अवैध बूट लॉन्ड्री की फैक्ट्रियां लगा रखी हैं। इनसे स्थानीय जनता विशेषकर वृद्धों, महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य एवं श्वास संबंधी काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। रिहायशी इलाके में रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बगैर भू-रूपान्तरण कराये बूट लॉन्ड्री की फैक्ट्रियां लगा रखी हैं। ये लॉन्ड्री रिहायशी इलाके में होने पर भी नियमविरुद्ध प्रतिदिन निरन्तर 24 घंटे चलती हैं। इसकी चिमनी से आसपास की कॉलोनियों में रोजाना काफी जहरीला धुआं, मशीनों से रसायनयुक्त पानी और वायु व ध्वनि प्रदूषण फैलता है। इससे स्थानीय निवासी अत्यधिक परेशान है। इस बूट लॉन्ड्री के बिल्कुल सामने महज 15 मीटर की दूरी पर ही राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय करतारपुरा स्थित है जिसमें पढ़ने वाले बच्चे रोजाना प्रदूषित वायु एवं फैक्ट्री के शोर से काफी परेशान हैं एवं बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लॉन्ड्री में अवैध रूप से बॉयलर भी लगे हुए है जो कि नियमानुसार आवासीय क्षेत्र में नहीं लग सकता है। अब नई यूनिटों में भी अवैध रूप से प्रदूषण मंडल की अनुमति के बिना बॉयलर स्थापित किये गये हैं। लॉन्ड्री की फैक्ट्रियों में नियमानुसार वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट (WTP) का प्रावधान आवश्यक है, लेकिन इस लॉन्ड्री में शुरुआत से ही WTP का केवल ढांचा बना हुआ है इसको संचालित नहीं किया जा रहा है। WTP के संचालन में न होने से रसायनयुक्त गन्दा पानी करतारपुरा नाले (द्रव्यवती नदी की सहायक) में डालकर जल प्रदूषण भी किया जा रहा है। यह केमिकल युक्त गंदा पानी आगे जाकर द्रव्यवती नदी में मिलता है और समूचे पानी को खराब कर रहा है। उपरोक्त समस्याओं से परेशान होकर न्याय की आस में आज दिनांक 5 जुलाई को सैकड़ों निवासियों ने करतारपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री कमल किशोर सैनी, उपाध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री, रेलमंत्री के नाम ज्ञापन पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया एवं लॉन्ड्री के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। लॉन्ड्री की नई यूनिटों में तो WTP का ढांचा भी नहीं बनाया गया है फिर भी फैक्ट्री एवं बॉयलर विभाग इनको बॉयलर लगाने के लिए अनापत्ति दे रहा है। जयपुर के मास्टर प्लान में अभी भी इस लॉन्ड्री की भूमि को रिहायशी ही दिखाया जा रहा है। लेकिन फिर भी जयपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा फैक्ट्रियों के लिए अवैध रूप से नियमों के परे जाकर मिलीभगत से अवैध लॉन्ड्री को व्यवसायिक विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। राजस्थान राज्य प्रदूषण मंडल को कई वर्षों से लॉन्ड्री की फैक्ट्रियों के प्रदूषण से परेशान स्थानीय निवासी शिकायत कर रहे हैं। प्रदूषण मंडल के अधिकारियों ने जनवरी 2026 में लॉन्ड्री का संयुक्त निरीक्षण किया जिसमें काफी सारी कमियां उजागर हुई और उन्होंने नोटिस भी जारी किया लेकिन 6 महीने बीत जाने पर भी रेल प्रशासन ने प्रदूषण मंडल को नोटिस का जवाब नहीं दिया है। लेकिन अब प्रदूषण मंडल द्वारा भी आगे कोई उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है। उस फैक्ट्री के कारण दुर्गापुरा से बाईस गोदाम जाने वाली मुख्य सड़क पर आए दिन जाम लगते रहते हैं। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर रात के समय झगड़ा फसाद करके शोर, अराजकता का माहौल बनाए रखते हैं जिससे स्थानीय निवासियों में तनाव बना रहता है।0
0
Report
अजमेर: डेढ़ करोड़ से अधिक की चोरी का खुलासा, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:अजमेरजिला पुलिस की आर्दश नगर थाना टीम को मिली बड़ी कामयाबी करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा की चोरी का खुलासा एएसपी हिमांशु जांगिड़ ने दी जानकारी संपत्ति विवाद के चलते करीबी रिश्तेदार ने की वारदात आरोपी मनीष और उसकी पत्नी को किया गिरफ्तार 5 लाख नगदी,डेढ़ करोड़ के चोरी गए जेवरात बरामद परिवादी गोपाला खंडेलवाल ने दी थी रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
कच्चे स्वास्थ्य कर्मियों ने रेवाड़ी आवास के पास धरना, पक्का और पे स्केल की मांग
Rewari, Haryana:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के कच्चे स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के रेवाड़ी आवास पर किया धरना प्रदर्शन और घेराव केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह व उनकी पुत्री स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह दोनों आउट ऑफ स्टेशन होने की वजह से नहीं मिल पाए स्वस्वस्य्य कर्मियों को स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव ने फोन पर स्वास्थ्य मंत्री से बात कर स्वास्थ्य कर्मियों को चंडीगढ़ में 28 जुलाई के समय एम.पी.एच.सी.एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपने भाषण में health मंत्री को चेताया कि health कर्मियों की अनदेखी करने वाले पूर्व में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ.एम.एल.रंगा व राव नरेंद्र सिंह ने फिर कभी विधानसभा का मुंह तक नहीं देखा health कर्मियों की अनदेखी करने वाले पूर्व में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ.एम.एल.रंगा व राव नरेंद्र सिंह ने फिर कभी विधानसभा का मुंह तक नहीं देखा, यह कहना है एम.पी.एच.सी.एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा का जिनकी अध्यक्षता में रविवार को प्रदेशभर से आये कच्चे एन.एच.एम.स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के रेवाड़ी आवास के नजदीक जमकर स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हल्ला बोला लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव ने फोन पर स्वास्थ्य मंत्री से बात कर स्वास्थ्य कर्मियों को चंडीगढ़ में 28 जुलाई का समय दिया जो पहले 10 जुलाई के दिया जा रहा था। जिसपर दोनों सहमति बन गयी। स्वास्थ कर्मियों की मुख्य मांगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और प्रमोशन के बाद पे स्केल बढ़ाना व नए ड्रेसकोड को स्थगित करना आदि हैं। इस मौके पर पहले स्वास्थ्य कर्मी रेवाड़ी के संजय पार्क में एकत्रित हुए और बाद में वे स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करने सड़कों पर उतर पड़े लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी मौजूदगी में उन्हें आवास पर पहुँचने से पहले ही रोक दिया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी संख्या को देख स्वास्थ्य मंत्री के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि अव्यवस्था फैलाने से रोका जा सके.0
0
Report
रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री केक काटने को लेकर पार्षद-प्रतिनिधि भिड़े, वीडियो वायरल
Rewari, Haryana:स्वास्थ्य मंत्री का केक काटने को लेकर पार्षद-प्रतिनिधि भिड़े, वीडियो हुआ वायरल...रेवाड़ी में आगे खड़े होने पर धक्का-मुक्की हुई, दूसरे पार्षदों ने बीच बचाव किया.....पहले ग्रांट को लेकर बहस, फिर केक कटिंग पर बवाल... हरियाणा के रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के जन्मदिन पर केक कटिंग समारोह से पहले जिला पार्षद और एक प्रतिनिधि के बीच विवाद हो गया। जिला परिषद की बैठक 6.30 करोड़ रुपए की ग्रांट के वितरण के लिए बुलाई गई थी। बैठक खत्म होने के बाद मंत्री का जन्मदिन मनाने के लिए केक काटा जाना था।बताया जा रहा है कि आगे आकर खड़े होने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। स्थिति बिगड़ती देख अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया।0
0
Report
गुरुग्राम में दिनदहाड़े युवक पर हमला, CCTV फुटेज सामने
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम ब्रेकिंग गुरुग्राम में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, CCTV आया सामने पुरानी रंजिश में 8 से 10 बदमाशों ने युवक को घेरकर पीटा लाठी-डंडों और पत्थरों से किया ताबड़तोड़ हमला बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्तों से भी आरोपियों ने की मारपीट गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी वारदात का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-9 थाने में केस दर्ज हैप्पी, सोनू उर्फ कलवा, सुमित उर्फ चीता समेत कई नामजद BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा, पुलिस की दबिश जारी खुलेआम हमले से इलाके में दहशत, आरोपियों की तलाश तेज0
0
Report
Advertisement
कृषि विभाग के 3 अधिकारी निलंबित, भ्रष्ट आचरण और अनैतिक गतिविधियों के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:कृषि विभाग के 3 कर्मचारी निलंबित। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने किया निलंबित। बीकमपुर सहायक निदेशक कार्यालय के भारेवाला कृषि पर्यवेक्षक संदीप कुमार, बज्जू के जिला विस्तार कार्यालय राववाला पर्यवेक्षक रजनीश कुमार और सहायक निदेशक रायसिंहनगर के बगीचा सहायक कृषि अधिकारी विशाल कुमार निलंबित। विभिन्न प्रकरणों में भ्रष्ट आचरण, अनैतिक कार्यों, जनता में अशिष्ट रीति से पेश आने और राजकार्य के प्रति अकर्मण्यता के चलते किया निलंबित। निलंबन काल में संदीप कुमार और रजनीश कुमार का मुख्यालय रहेगा बाड़मेर। जबकि विशाल कुमार का मुख्यालय रहेगा बारां。0
0
Report
एटा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता पाई
Etah, Uttar Pradesh:एटा पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है. अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि इस फैक्ट्री से बने हथियार कहां सप्लाई किए जाते थे और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं0
0
Report
चकराता हादसे में दो पर्यटक मरे, तीन घायल—पहाड़ी मार्ग से दर्दनाक मौत
Noida, Uttar Pradesh:इस वक्त की एक बहुत ही दर्दनाक और बड़ी खबर चकराता से आ रही है, जहाँ पहाड़ों के सफर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। साहिया–क्वानू मोटर मार्ग पर एक भयानक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये दर्दनाक हादसा आज दोपहर को साहिया–क्वानू मार्ग पर 'कलेथा बेवना फेंडूलानी' के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, कार में कुल 5 पर्यटक सवार थे, जो वीकेंड पर पहाड़ों की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने निकले थे। लेकिन किसे पता था कि ये सफर उनका आखिरी सफर बन जाएगा। कलेथा के समीप अचानक कार अनियंत्रित हुई और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दो पर्यटकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की गूंज सुनते ही स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए खाई की तरफ दौड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, तहसील प्रशासन और SDRF की टीमें भी तत्काल मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मिलकर एक संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़े संघर्ष के बाद घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला। तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, दुर्घटना के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल पाया है कि हादसा गाड़ी की रफ्तार की वजह से हुआ या किसी तकनीकी खराबी के कारण। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के शवों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।0
0
Report
Advertisement
