Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Tonk304001

सचिन पायलट: सत्ता का घमंड गिरेगा, जनता दूरी बना देगी

BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 10, 2026 07:50:49
Tonk, Rajasthan
सचिन पायलट बोले जब सत्ता का घमंड आता है और जनता से दूरी बनती है तो जनता नकार देती है...पायलट का सियासी तंज क्या अशोक गहलोत पर.. राजस्थान सरकार के बजट से पहले सरकार को नसीहत ओर उम्मीदे राजस्थान के उपमुख्यमंत्री ओर टोंक से विधायक सचिन पायलट मंगलवार को अपने पिता स्व. राजेंश पायलट की जयंती पर टोंक पंहुचे जंहा उन्होंने गुर्जर छात्रावास में राजेंश पायलट की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए उसके बाद टोंक में दिव्यांगों के लिए आयोजित शिविर में भाग लिए उसके बाद पायलट ने केन्द्रीय बजट के बाद राजस्थान सरकार के बजट से जनता की उम्मीदों पर अपनी बात रखने के साथ ही सियासत में जनता से दूरी ओर घमंड पर नेताओ पर बिना नाम लिए तंज कसा सचिन पायलट बोले हर इंसान की राजनीति अलग होती है ओर कहा है कि राजनीति जनता के दम पर होती है लोगो से दूर हो जाएंगे और सत्ता का घमंड हो जाएगा तो दूरी बन जाती है ओर जब दूरी बन जाती है तो जनता आपको नकार देगी मेरी जड़े मजबूत है । जयपुर में दरगाह की डाली जा रही छत के विवाद के बाद बालमुकंद आचार्य ओर अमीन कागजी के बीच मे चल रहे विवाद पर सचिन पायलट ने कहा कि हर बात मे राजनीति करना गलत है जो सही है उसे सही तरीके से किया जाना चाहिए कानून के हिसाब से किया जाना चाहिए लेकिन सत्ता में जो लोग है वह सत्ता का दुरुपयोग करे यह सही नही है इस प्रकार की जो घटनाएं हो रही है वह नही होनी चाहिए हर व्यक्ति को अधिकार है कानून के अनुसार कार्य करने का ओर रहने का । केन्द्र के बजट के बाद राज्य के बजट से उम्मीदों पर सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र का बजट देखा लेकिन उसमें देखने लायक कुछ था नहीं यंहा तक कि पूरे भाषण में राजस्थान का नाम एक बार भी नही आया वह भी तब जब डबल इंजन की सरकार है ग्रामीण विकास मंत्रालय में पहली बार 40 हजार करोड़ की कटौती की गई है पिछले बजट की घोषणाओं को पूरा नही किया गया है केंद्र के बजट में सिर्फ सपने दिखाए गए है प्रावधान कहा है । राजस्थान सरकार के बजट से उम्मीदों को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि मुझे पता नही क्या ओर कैसा बजट लेकर आएंगे वह लेकिन मेरा मानना है बेरोजगारों ओर युवाओ को रोजगार देने के लिए कुछ होना चाहिए सरकार ने सिर्फ चंद लोगो के लिए काम किया है वह शिक्षित युवाओ के लिए कुछ नही कर रही है में उम्मीद करता हु आगामी बजट में राज्य सरकार युवाओ को रोजगार के लिए कोई पुख्ता बात करे मेने भी टोंक ओर राज्य के लिए बजट से पूर्व सरकार को कुछ लिखा है देखते है क्या होता है। सचिन पायलट ने दिव्यांगों के लिए आयोजित केम्प में भाग लेने के बाद कहा कि राजेंश पायलट की जयंती पर टोंक में दिव्यांगों के लिए यह केम्प लगाया गया है मुझे खुशी है कि जयपुर फुट है हम लगा पाएंगे व्हील चेयर दे पाएंगे साथ ही अन्य उपकरण दिए जाएंगे राजेंश पायलट से क्या सीखा के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि मेरे पिता एयरफोर्स में पायलट थे मेने उनसे यही सीखा की कितना भी मुश्किल समय हो वह हमेशा मुस्कराते रहते थे वही मुश्किल समय के साथियों को वह कभी नही भूले ओर होना भी यही चाहिए क्यो की कई बार जब सत्ता या सफलता आती है तो इंसान चकाचोंध भरी जिंदगी में संघर्ष के दिनों ओर साथीयो को भूल जाता है,मुझे लोग कहते है में कम मुस्कराता हु लेकिन स्वर्गीय पायलट साहब हमेशा मुस्कराते हुए रहते थे। मेरे प्रति मेरी माता ज्यादा कड़क थी लेकिन पिता कड़क नही थे लेकिन अनुसाशन का पाठ हमेशा पढ़ाया गया हमे ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 10, 2026 09:36:35
Narpat Nagar, Uttar Pradesh:मदरसों से दीनी तालीम लेकर गुलज़ार हुए लोग मदरसे दीन के किले प्रोफ़ेसर फारूख मियां नगर पंचायत नरपत नगर दूंदावाला स्थित मदरसा दारुल उलूम साबरिया मखदूम ए मिल्लत में सालाना उर्स ए जियाई आमानी व मखदूम ए मिल्लत कॉन्फ्रेंस के मौके पर जश्ने दस्तार हिफ्ज़ की गई। जिसमें खुसूसी आमद सूफी अशशाह प्रोफ़ेसर फारूख मियां सरकार ने अपनी तकरीर में कहा कि ये दीन के किले हैं यहां दीन के सिपाही बनते जो दीन वा दुनिया की खिदमत करते है।ओर कहा दीन के साथ तरबियत बहुत अहम मकाम रखती है, बिना तरबियत के दीन न मुकम्मल है । ओर शायर मोहम्मद शरिक फारूकी ने हुजूर की शान में नात पढ़ी और दिल्ली से आए मौलाना आरफीन अजहरी ने कहा कि दुनिया में तरक्की चाहते हो तो अपने बड़ों का अदब करो दुनिया तुम्हारे कदम चूमेगी। हाफ़िज़ मोहम्मद आतिफ साबरी जादोपुर बरेली शरीफ,हाफ़िज़ ,हाफ़िज़ जाने आलम साबरी, भोजपुर मुरादाबाद,हाफ़िज़ दिलशाद साबरी, दिल्ली, हाफ़िज़ मोहम्मद अजीर साबरी भोजपुर हाफ़िज़ मोहम्मद हसन साबरी बरेली शरीफ,हाफ़िज़ ज़िया उल मुस्तफा साबरी जादोपुर बरेली शरीफ, आदि की दस्तार बंदी हुई। अंत में मदरसा मोहतमिम क़ारी आमिल नसीम साबरी ने बाहर से मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और मुल्क वा मिल्लत के लिए दुआ कराई। इस मौके पर उस्ताद क़ारी गुलाम मुर्तजा नईमी,मौलाना गुलफाम, मौलाना अज़हर, क़ारी तस्लीम,क़ारी इकबाल, मौलाना गुलाम मोहिउद्दीन, मौलाना तहसीन साबरीहाफ़िज़ आरिफ,हाफ़िज़ मुराद,हाफ़िज़ असगर, हाजी इब्ने अली नूरी हाशिम साबरी आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Feb 10, 2026 09:35:58
Patna, Bihar:NEET छात्रा के साथ हॉस्टल में जो घटना हुई है उसको लेकर. AISA और ऐपवा ने पटना गांधी मैदान से विधानसभा मार्च किया... सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मार्च में शामिल हुई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जेपी गोलंबर से बैरिकेडिंग तोड़ते हुए.... पटना के डाक बंगला चौराहे तक प्रदर्शन किया..... इस मार्च में माले विधायक और बिहार विधानसभा परिषद के सदस्य भी शामिल हुए... महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की चर्चा करते हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी... वही माले विधायक संदीप सौरव ने कहा कि सदन के अंदर हम लोगों ने इसको लेकर चर्चा की मांग की लेकिन चर्चा नहीं हुई सरकार इस मामले पर संवेदनशील नहीं है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद महिलाओं का अपमान करते हैं सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री रही राबड़ी देवी को जिस तरीके की टिप्पणी करती है वो कही से उचित नहीं है... महिलाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा....
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Feb 10, 2026 09:34:13
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के बाहर बरामदे में सो रही एक बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह जब लोगों ने चारपाई पर महिला का शव देखा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए खुद एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। यह घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की है। यहां 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला लखपतिया देवी पत्नी स्वर्गीय रामदुलारे पटेल रोज की तरह अपने घर के बरामदे में चारपाई पर सो रही थीं। सुबह जब परिजन और ग्रामीण जगे तो महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला। गले पर संदिग्ध निशान देखकर हत्या की आशंका जताई गई। घटना की सूचना मिलते ही संदीपन घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि मृतका के गले पर खरोंच के निशान मौजूद हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे गला दबाकर की गई हत्या मान रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले के खुलासे के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। गांव में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 09:34:04
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 09:32:09
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। 09 फरवरी रात्रि साइबर थाना पुलिस ने ग्लू लगाकर ATM कार्ड चोरी करके फ्राड करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 05 अंतर्राजयीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से स्वीफ्ट कार, 13 ATM कार्ड, 18600 रुपये, 09 मोबाइल, पिलास, पेचकस, ग्लू, फेवीक्विक बरामद किया है। NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई कि नगर के ATM से फ्राड करके मेरे एकाउंट से 20500 रुपये निकाल लिए गए। इस घटना को लेकर साइबर सेल टीम द्वारा जांच में एक वाहन प्रकाश में आया। 09 फरवरी को रात 9.30 बजे रामपुर चकिया अंडरपास के पास उसी वाहन से 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि 9 फरवरी की रात्रि रामपुर चकिया अंडरपास सर्विस लेन के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार मैं सवार एटीएम फ्रॉड गिरोह के 05 सदस्यों को पकड़ा गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की यह शातिर बदमाश एटीएम में जाकर चुपके से फेवीक्विक लगा देते थे जब कोई व्यक्ति एटीएम से पैसा निकालने आता था तो उनका एटीएम चिपक जाता था वही एटीएम में खड़ा दूसरा व्यक्ति उसे व्यक्ति के बहाने से उसे व्यक्ति का एटीएम निकालने का दिखावा करता था जब एटीएम कार्ड नहीं निकलता तब दीवाल पर लिखा कस्टमर केयर नंबर पर फोन करने के लिए कहता। उसके बाद हम पेज ऑफ क्लास से एटीएम कार्ड को बाहर निकाल लेते थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मऊ और आसपास के जनपदों में हम लोगों ने कई घटनाएं की हैं।
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 09:32:09
Shamli, Uttar Pradesh:शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में पुलिस द्वारा चाइनीज मांझे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही की गई है।जहा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दे कि शासनादेश के अंतर्गत शामली के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के आदेशानुसार थाना विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया।जहा अभियान के दौरान थाना झिंझाना पुलिस ने कस्बे से ही प्रतिबंधित मांझे के साथ कलीम,थाना गढ़ी पुख्ता पुलिस ने आजम खान निवासी गांव गढ़ी अब्दुल्ला,थाना कांधला पुलिस ने मुनव्वर निवासी गांव गंगेरू और थाना बाबरी पुलिस ने सुनील निवासी बाबरी को करीब 40 किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Feb 10, 2026 09:31:17
:मेरठ में मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने जिला प्रशासन से मुलाकात की। रमजान माह को देखते हुए नायब शहर काजी जैनुर राशीदुद्दीन अपने समाज के अन्य लोगों के साथ जिला अधिकारी डॉ.वी.के. सिंह से मिले। इस दौरान उन्होंने रमजान के दौरान रातभर दुकानों को खोलने की अनुमति देने और बिजली-पानी की आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने की मांग रखी। संभावना जताई जा रही है कि 18 तारीख से रमजान की शुरुआत हो सकती है। इसी को लेकर नायब शहर काजी जैनुर राशीदुद्दीन ने जिला प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में इबादत और रोजेदारों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बाजारों के रात में खुले रहने और मूलभूत सुविधाओं की निरंतर आपूर्ति बेहद जरूरी है। वहीं, मीडिया से बातचीत में नायब शहर काजी जैनुर राशीदुद्दीन ने मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि मुस्लिम इलाकों में मस्जिदों से लगे लाउडस्पीकर कई बार पुलिस द्वारा उतरवा लिए जाते हैं। इस विषय को लेकर भी जिला अधिकारी के समक्ष बात रखी गई है और मांग की गई है कि रमजान के दौरान इस बार मस्जिदों से लाउडस्पीकर न उतरवाए जाएं, ताकि नमाज और धार्मिक गतिविधियों में कोई बाधा न हो। जिला अधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं लागू रहेंगी।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 10, 2026 09:31:00
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी भूख हड़ताल पर बैठे चयनित अभ्यर्थी लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी कल भी पैदल मार्च निकाल डीपीआई का किया था घेराव अभ्यर्थियों का आरोप हजारों पद रिक्त होने के बावजूद भर्ती में घोषित सीट कम ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही हैं भर्ती परीक्षाएं कुल 13 हजार पदों पर निकली है भर्ती माध्यमिक शिक्षक के करीब 10 हजार पदों पर भर्ती प्राथमिक शिक्षक के करीब 3 हजार पदों पर भर्ती चयनित अभ्यर्थी 25 हजार पदों पर भर्ती की कर रहे हैं मांग भर्ती का दूसरा चरण भी शुरू करने की मांग विरोध में चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों ने कराया मुंडन अर्धनग्न होकर अभ्यर्थाओं का विरोध प्रदर्शन
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Feb 10, 2026 09:30:47
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के शाहपुरा के मशहूर बियर्ड मेन डॉक्टर इशाक खान को इंडियान प्राइड टैलेंट अवार्ड से नवाजा गया है। जयपुर जीवन जागृति सेवा संस्थान के ज़रिए एक वर्चुअल प्रोग्राम में शाहपुरा के मिस्टर बियर्ड मेन के नाम से मशहूर और मकामी कौंसिलर डॉ. मोहम्मद इशाक को इंडियन प्राइड टैलेंट अवार्ड 2026 से नवाजा गया। यह ऐजाज़ उन्हें फन,सकाफति और समाजी ख़िदमात के तौर पर दिया गया। डॉ. मोहम्मद इशाक ने अपने फन से जुड़े दाढ़ी और मूंछ के ज़रिए कई अवार्ड हासिल कर शाहपुरा का नाम पूरे मुल्कभर में रोशन किया है। जिसमें मकामी सतह से लेकर नेशनल लेवल तक और हाल ही में बेनुल अक़्वामी पुष्कर फेयर में मुनाकीदा मूंछो के मुकाबला में अव्वल मकाम हासिल किया था। इसके अलावा डॉक्टर इशाक खान भारत में फंकी और डिज़ाइनर बियर्ड स्टाईल को लाने वाले पहले शख्स है, इसके बाद ही भारत में होने वाले सभी मुक़ाबलों में फंकी और डिज़ाइनर बियर्ड की अलग केटेगरी का आगाज़ हुआ है। गुजिश्ता साल ही दाढ़ी ओर मूंछ के साथ राजस्थानी आर्ट्स कल्चर और सकाफत को आगे बढ़ाने और नए फनकारों को आगे लाने के लिए शाहपुरा बियर्ड क्लब की इस्टैब्लिशमेंट की गई । इनन्होंने बॉलीवुड की सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान में छोटा सा ग्रुप रोल भी किया था। डॉक्टर इशाक खान शाहपुरा म्युनिसिपेलिटी में लगातार 10 सालो से काउंसलर रहकर समाजी ख़िदमात भी अंजाम दे रहे है। खान को इंडियन प्राइड टैलार्ड अवार्ड मिलने से शाहपुरा शहर में ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top