Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Paschim Bardhaman713210

गौतम बागड़ी की हत्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन: नशे के दामोदर किनारे शव मिलने पर तनाव

CDChittaranjan Das
Nov 10, 2025 09:05:17
Durgapur, West Bengal
নিখোঁজ যুবকের দেহ উদ্ধার সেচ খাল থেকে, দেহ আটকে বিক্ষোভ পরিবার ও এলাকাবাসীর গতকাল রাতে। গত অক্টোবর মাসের ২৪ তারিখ রাত থেকে নিখোঁজ হওয়া যুবকের দেহ উদ্ধার হয় রবিবার বিকালে। শরীরে পাথর বাঁধা অবস্থায় বুদবুদদের রনডিহা ড্যামের কাছে সেচ খালের জল থেকে নিখোঁজ যুবকের দেহ উদ্ধার হয়। স্থানীয়রা দেহ জলে ভেসে থাকতে দেখে পুলিশকে খবর দিলে। খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে বুদবুদ থানার পুলিশ পৌঁছে দেহ উদ্ধার করে নিয়ে যাওয়ার সময় চাকতেঁতুল এলাকার পেট্রোল পাম্পের কাছে পুলিশের গাড়ি আটকে বিক্ষোভ দেখায় পরিবারের সদস্যরা ও এলাকাবাসী। মৃতের নাম গৌতম বাগদি (৩০)। তার বাড়ি রনডিহা পেট্রোল পাম্প সংলগ্ন এলাকায়। মৃত যুবক বাড়ি বাড়ি গ্যাসের সিলিন্ডার পৌঁছে দিতেন বলে জানা গিয়েছে। পরিবারের সূত্রে জানা gিয়েছে, গত ২৪ শে অক্টোবর রনডিয়ার কাছে দামোদরের ধারে বন্ধুদের সঙ্গে নেশার আসরে বসে ছিল। সেখান থেকে সে রহস্যজনকভাবে নিখোঁজ হয়ে যায়। বহু খোঁজাখুঁজির পরেও তার কোনো সন্ধান পাওয়া যাচ্ছিল না। এই ঘটনার বুদবুদ থানার পুলিশের কাছে পরিবারের সদস্যরা নিখোঁজ হওয়ার অভিযোগ দায়ের করেছিল। প্রহ্লাদ রুইদাস নামের এলাকার এক যুবক তাকে ওই দুপুরে বাড়ি থেকে ডেকে নিয়ে যায়। ঘটনার দিন প্রহ্লাদîর মাসির দুই ছেলে দেবশালা গ্রাম থেকে। তাদের সাথে নিয়েই মদের আসর বসায় প্রহ্লাদ। সন্ধ্যা নামতেই প্রহ্লাদের দুই মাসির ছেলে সেখান থেকে বেরিয়ে বাড়ির উদ্দেশ্যে রওনা দেয়। দামোদরের তীরে মদের আসরে তখন গৌতম এবং প্রহ্লাদ দুইজনেই ছিল। তারপর রাত্রে আর বাড়ি ফেরেনি গৌতম। নেশাগ্রস্ত অবস্থায় দামোদর নদের তীরে ঘুমিয়ে পড়েছিলেন প্রহ্লাদ। পরের দিন সকালে ঘুম ভাঙতে সове বাড়ি ফিরে যায় কিন্তু গৌতমের কোন খোঁজ পাওয়া যায়নি। থানায় অভিযোগ দায়ের হওয়ার পরেই প্রহ্লাদকে বুদবুদ থানার পুলিশ ঘটনার তদন্তের জন্য ডেকে পাঠায়। কিন্তু গৌতম কিভাবে নিখোঁজ হয়ে যায় সেই বিষয়ে প্রহ্লাদ কিছুই জানাতে পারেনি বলে জানা গেছে। বেশ কিছুদিন ধরে নিখোঁজ থাকার পর অবশেষে his দেহ জলে পড়ে থাকতে দেখেন স্থানীয়রা। পুলিশ দেহ উদ্ধার করার পর থানায় নিয়ে আসার জন্য রওনা দিতেই পরিবারের সদস্যরা এবং গ্রামবাসীরা পুলিশকে ঘিরে বিক্ষোভ দেখাতে থাকে। পরিবারের সদস্যরা দাবি করেছেন গৌতমের মৃত্যুর ঘটনায় যে বা যারা যুক্ত তাদের উপযুক্ত শাস্তির দাবি জানায় এবং যতক্ষণ না দোষীদের গ্রেপ্তার করা হচ্ছে ততক্ষণ তারা মৃতদেহ আটকে রেখে বিক্ষোভ দেখাবেন। এদিন ক্ষিপ্ত জনতা প্রহ্লাদের বাড়ি ভাঙচুর করতে যায়। কিন্তু বাড়িতে কেউ না থাকায় সকলেই ফিরে আসে। প্রহ্লাদ রুইদাস গৌতম কে খুন করেছে বলে দাবি পরিবারের। তাকে যতক্ষন না গ্রেফতার করা হবে ততক্ষণ family's সদস্যরা ও গ্রামবাসীরা বিক্ষোভ চালিয়ে যাবেন বলে জানিয়েছেন। পরে পুলিশের হস্তক্ষেপে অবরোধ তোলে।
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKISHORE SHILLEDAR
Nov 10, 2025 10:52:31
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:दो महीने से लापता युवक का शव आखिरकार शिवनाथ नदी के एनी कट से कार सहित बरामद हुआ। यह सनसनीखेज मामला राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि ग्राम भरेगांव निवासी लीलाधर कुंभकार बीते 23 अगस्त को अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने कार से निकला था। अगले दिन यानी 24 अगस्त को वह लौटने वाला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने जब कई दिनों तक खोजबीन की और कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इधर ग्राम ख़ुटेरी के एनीकेट में नहाने पहुंचे ग्रामीणों को कार के भीतर कुछ संदिग्ध नजर आया । पास जाकर देखने पर उन्हें लाश दिखाई दी। सूचना मिलते ही सोमनी पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से कार को पानी से बाहर निकलवाया गया। कार के अंदर ही युवक का शव फंसा मिला , जो पूरी तरह से सड़-गल चुका था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई ने कार और शव के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर लीलाधर कुंभकार की पहचान की पुष्टि की। राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई होगी। हालांकि यह दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और वजह, इसकी संपूर्ण जांच जारी है। दो महीने से अपने बेटे की तलाश कर रहे परिजनों की उम्मीदें तब टूट गईं जब उनका लाडला इस हाल में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Nov 10, 2025 10:51:29
Jaipur, Rajasthan:पंचायत चुनाव से पहले गांव की सरकार में बजट का संकट,प्रशासक बने सरपंचों का दावा-5500 करोड का फंड अटका\n\nजयपुर- पंचायत चुनाव से पहले गांव की सरकार में बजट का संकट देखने को मिल रहा है.केंद्र और राज्य का बजट अटकने के बाद सरपंचों यानी प्रशासकों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द बजट जारी हो,ताकि गांवों का रूका विकास फिर से शुरू हो सके.गांवों में सफाई और पेयजल कार्य रुके हुए है,जिससे प्रशासकों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है,आखिरकार पंचायतों में बजट का कितना संकट,देखे इस रिपोर्ट में!\n\nचुनाव से पहले गांव की सरकार में बजट के संकट से जूझ रही है.प्रशासक बने सरपंचों का दावा है कि केंद्र और राज्य सरकार का करीब 5500 करोड का बजट अटका है.जिसमें केंद्र सरकार से Fifteenth Finance Commission की 1400-1400 करोड की 2 किश्ते रुकी है.जिससे गांवों में सफाई कार्य और पेयजल का काम बाधित है.वहीं राज्य वित्त यानी SFC की 1300-1300 करोड की 2 किश्ते अटकी है.बजट के संकट से गांव में विकास की रफ्तार कमजोर हो गई है.राष्ट्रीय सरपंच संघ ने की सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द बजट का संकट दूर किया जा सके.राष्ट्रीय सरपंच संघ अध्यक्ष जयराम पलसानिया का कहना है कि जब से सरपंच प्रशासक लगे है तब से बजट नहीं मिला.\n\nबाइट- जयराम पलसानिया,अध्यक्ष,राष्ट्रीय सरपंच संघ\n\nकब होंगे पंचायत चुनाव?\n\nबजट संकट के बीच अब सवाल ये भी है कि राजस्थान में कब पंचायत चुनाव होंगे? क्योंकि पंचायतों में तो सरपंचों को ही प्रशासकों की जिम्मेदारी दे दी,लेकिन अभी भी पंचायत समितियों,जिला परिषदों,पंचायत समितियों में कार्यकाल खत्म नहीं हुआ है.ऐसे में क्या पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य, प्रधान और जिला प्रमुख चुनाव की घोषणा बाद में होगी? 21 जिला परिषदों और 222 पंचायत समितियों के सदस्यों और प्रधान, जिला प्रमुखों का कार्यकाल नवंबर, दिसंबर में खत्म होगा.6 जिला परिषदों और 78 पंचायत समितियों का कार्यकाल अगस्त-सितंबर 2026 में खत्म होगा. 4 जिला परिषदों और 30 पंचायत समितियों का कार्यकाल नवंबर-दिसंबर 2026 में खत्म होगा.\n\nकब तक अटका रहेगा बजट?\n\nअब सरपंचों के बीच यही कश्मकश की स्थिति बनी हुई है कि क्या पंचायत चुनाव के बाद ही बजट जारी होगा? चर्चा ये भी है कि प्रशासकों को FFC की राशि जारी नहीं होती.जिस कारण पंचायतों में बजट का संकट देखने को मिल रहा है.यानि जब चुनाव होंगे तब ही गांव की सरकार में बजट आएगा?\n\nनोट-इस खबर की फीड OFC से PANCAHYAT_R स्लग से भेजी गई है.बाइट 2 सी में अटैच है।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Nov 10, 2025 10:50:43
Harda, Madhya Pradesh:जिला अस्पताल को जल्द मिलेगा नया रूप — 150 बेड की आधुनिक बिल्डिंग लगभग तैयार, निर्माण कार्य अंतिम चरण में हरदा। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में अब बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हरदा जिला चिकित्सालय की नई अत्याधुनिक 150 बेड की बिल्डिंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अधिकारियों का कहना है कि करीब दो हफ्तों में भवन का काम पूरा होने की संभावना है, जिसके बाद अस्पताल को नए रूप में जनता के लिए खोला जाएगा। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह ने बताया कि अब तक जिला अस्पताल में केवल 100 बेड की सुविधा थी, जिससे मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अक्सर भीड़भाड़ और बेड की कमी की स्थिति बन जाती थी। नई बिल्डिंग तैयार होने के बाद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। हालांकि, निर्माण कार्य अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, जिसके चलते लोगों को नई सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए कुछ और समय इंतजार करना होगा। निर्माण एजेंसी द्वारा भवन के फिनिशिंग और उपकरण स्थापना का कार्य जारी है।
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Nov 10, 2025 10:50:23
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - पड़ोसी राज्य छग से मण्डला पहुंचे हाथियों का आतंक है । छग की सीमा से लगे जिले के विकासखंड मवई जनपद के ग्राम बिलाइखर, सूरजपुरा ओर परसेल में करीब एक दर्जन हाथियों का आतंक है । जंगली हाथियों ने बीती रात ग्राम बिलाईखार में न केवल 3 घरों को जमकर क्षतिग्रस्त किया है बल्कि ग्रामीणों के घरों में रखा अनाज व अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचाया है । ग्रामीण हाथियों के आतंक से जंहा नुकसान उठा रहे है वंही दहशत में है और वन विभाग पर आरोप लगा रहे है कि वन महकमा निष्क्रिय है जबकि वन अधिकारी जबाव देने से बचते नजर आ रहे है फोन पर चर्चा करने पर वन अधिकारियों का जबाव है कि वन अमला क्षेत्र में सक्रिय है ।
0
comment0
Report

PCPranay Chakraborty
Nov 10, 2025 10:50:12
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 10, 2025 10:49:38
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Nov 10, 2025 10:48:22
Noida, Uttar Pradesh:थाना 113 पुलिस ने ऐसे दो शातिर चेन लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो बेहद चालाकी से वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी नोएडा और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में दोपहिया वाहन से घूमकर राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही गले से चेन झपट लेते और फरार हो जाते। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ यादव उर्फ गोली और रौनी उर्फ श्रेयस शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी सौरभ यादव के खिलाफ पहले से ही 38 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उस पर दो बार गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका है। वहीं उसके साथी रौनी उर्फ श्रेयस शुक्ला के खिलाफ भी 7 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अपराध की दुनिया में लंबे समय से सक्रिय हैं और कई बार पुलिस को चकमा दे चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अपाचे मोटरसीकल, लूटी गई सोने की चेन, चेन के चार टुकड़े, एक गोल्ड सिक्का, एक तमंचा, चाकू और नकदी बरामद की है। एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। लगातार ट्रैकिंग और निगरानी के बाद दोनों को धर दबोचा गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन दोनों ने कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और इनके अन्य साथियों की भी तलाश जारी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top