Back
टोंक में नकली दूध फैक्ट्री मामले में कार्रवाई, 2 कांस्टेबल निलंबित, अधिकारी APO
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 20, 2026 03:18:34
Tonk, Rajasthan
टोंक में बड़ा खेल, नकली दूध को बता दिया असली, खाद्य सुरक्षा अधिकारी APO, 2 कॉन्स्टेबल सस्पेंड
नकली दूध फैक्ट्री मामले में लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस के दो कांस्टेबल निलंबित किए गए हैं, जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी को एपीओ कर दिया गया है।
टोंक। मालपुरा उपखंड के डिग्गी कस्बे में गत दिनों डीएसटी की ओर से पकड़ी गई नकली दूध बनाने की फैक्ट्री से जुड़े मामले में पुलिस अधीक्षक राजेशकुमार मीना ने दो पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मालपुरा क्षेत्र के खाद्य निरीक्षक को एपीओ कर दिया। यह कार्रवाई उक्त पुलिसकर्मियों और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की लापरवाही के आधार पर की गई है।
गौरतलब है कि गत 2 जनवरी को डीएसटी और डिग्गी थाना पुलिस ने मिलावटी दूध बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। मौके से करीब 5500 लीटर मिलावटी दूध, 5 पिकअप और दूध का एक टैंकर सहित भारी मात्रा में केमिकल जब्त किया था। मामले में टीम ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
कई सवाल हुए खड़े
विभागीय जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन लाल गुर्जर ने फैक्ट्री पर डीएसटी की कार्रवाई से करीब 10-11 दिन पहले दूध के 3-4 नमूने लिए थे, जिनकी रिपोर्ट में दूध को मानक के अनुरूप सही बताया गया था। हालांकि स्थानीय स्तर पर यह भी सामने आया है कि पहले भी कई बार नमूने लिए गए थे। इसके बावजूद मिलावटी दूध को शुद्ध बताकर पास किया गया था। इस दौरान डीएसटी ने जब छापेमारी की तो मौके से बड़ी मात्रा में नकली दूध, सोयाबीन ऑयल, वनस्पति घी, दूध पाउडर और केमिकल बरामद हुए। इससे सैंपल रिपोर्ट और जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो गए।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि क्षेत्र में इतनी बड़ी गतिविधि लंबे समय से चल रही थी। सीएमएचओ शैलेंद्र चौधरी ने आदेश जारी होने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी को कार्यमुक्त करते हुए जयपुर मुख्यालय के लिए रिलीव कर दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
इधर, पुलिस अधीक्षक ने नकली दूध बनाने की अवैध फैक्ट्री की जानकारी समय पर उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंचाने और प्रभावी निगरानी नहीं रखने पर स्थानीय आसूचना अधिकारी कांस्टेबल रामचरण और बीट कांस्टेबल सज्जनसिंह को निलंबित कर दिया है।
जयपुर, टोंक और अजमेर तक होता था सप्लाई
डिग्गी में पकड़ी गई फैक्ट्री से प्रति दिन 80 हजार लीटर नकली दूध जयपुर, अजमेर और टोंक जिले में सप्लाई किया जाता था। फैक्ट्री में सोयाबीन ऑयल, वनस्पति घी, स्किम्ड मिल्क पाउडर और केमिकल मिलाकर नकली दूध तैयार किया जाता था। फैक्ट्री से 5 पिकअप, 2100 लीटर सोयाबीन ऑयल, 500 लीटर वनस्पति घी, 3000 किलो दूध पाउडर और 105 किलो कास्टिक सोडा जब्त किया गया था। पुलिस ने मौके से राजू, कालू, महिपाल, शिवराज और ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया था। इस फैक्ट्री का संचालन बहरोड़ निवासी सोनू यादव कर रहा था, जिसकी तलाश जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAMIT TRIPATHI
FollowFeb 20, 2026 04:36:010
Report
RSRanajoy Singha
FollowFeb 20, 2026 04:35:500
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 20, 2026 04:35:400
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 20, 2026 04:35:250
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 20, 2026 04:34:550
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 20, 2026 04:34:220
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 20, 2026 04:34:070
Report
AAafssar alaam
FollowFeb 20, 2026 04:33:20Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ एयरपोर्ट से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सुल्तानपुर के रवानए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साथ में मौजूद
0
Report
NSNaresh Sethi
FollowFeb 20, 2026 04:32:590
Report
KAKAYESH ANSARI
FollowFeb 20, 2026 04:31:220
Report
NGNakibUddin gazi
FollowFeb 20, 2026 04:30:510
Report
ARAarti Rai
FollowFeb 20, 2026 04:30:41Noida, Uttar Pradesh:Somashekhar pujar. Bagalkot, Karnataka. new wt and shots from bagalkot
0
Report
RKRampravesh Kumar
FollowFeb 20, 2026 04:30:150
Report
68
Report
0
Report