Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Darjeeling734101
Kurseong MLA BP Bajgay ने TMC में शामिल, BJP ने निशाना साधा
KAKAYESH ANSARI
Feb 20, 2026 04:31:22
Darjeeling, West Bengal
Darjeeling Kayes Ansari Hill BJP Reaction On Kurseong MLA BP Bajgay Join TMC Sanjeev Lama BJP Darjeeling Hills President Byte-Said We Are Happy As He Was Water Melon Outside BJP Inside TMC We are happy that he gone to His original place. He had won the Kurseong MLA Seat in BJP Banner but he always work against to Party. And he don't came to His Constituency (Kurseong) within 5 Years. And he was Not In Touch with BJP Party. He was like the Water Melon outside Green and inside Red From outside BJP Inside TMC . We find take action against him during the MP election because we want shoe his Real character by himself and today he show. Finally we are happy for it.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDanvir Sahu
Feb 20, 2026 06:02:43
Raipur, Chhattisgarh:बालोद बालोद जिले में अब यातायात नियमों का उल्लंघन करना और शराब पीकर गाड़ी चलाना वाहन चालकों को महंगा पड़ सकता है दरअसल बालोद पुलिस में यातायात व्यवस्था को लेकर अब कड़ा रुख अपनाया है और यदि कोई शराब पीकर वाहन चलाते पाया जाता है तो 6 महीने के लिए उसका लाइसेंस सस्पेंड कर دیا जाएगा वहीं अगर कोई वाहन चालक इस गलती को दूसरी बार दोहराता है तो हमेशा के लिए उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है बीते एक महीने में 94 ऐसे वाहन चालक सामने आए जिन्होंने इनके लाइसेंस निरस्त किया गया है और भारी मात्रा में यातायात पुलिस ने नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। वीओ - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना हमारा मुख्य उद्देश्य है, और शराब की वजह से ज्यादातर घटनाएं घटित हो रही है, जो आंकड़े हैं वो पिछले महीने के हैं लेकिन ये महा अभियान चलता रहेगा, यदि पहले विधायक के बाद कोई व्यक्ति फिर से शराब पीकर वाहन चलाते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पिछले महीने के आंकड़े शराब पीकर वाहन चलाना 94, अर्थदंड - 9,68,000 रुपए (न्यायालय द्वारा) बिना हेलमेट वाहन चलाना 151 मामले, अर्थदंड - 80,000 रूपये कुल यातायात उल्लंघन 2569, अर्थदंड - 15,67,400 रुपए
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Feb 20, 2026 06:02:27
Bhagalpur, Bihar:भागलपुर में कौवों की लगातार हो रही मौत ने अब गंभीर रूप ले लिया है। चेन्नई के बाद देश में सबसे अधिक कौवों की मौत भागलपुर में दर्ज की गई है। ताजा मामला शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल स Sandis कंपाउंड का है, जहां दर्जनों कौवे मृत पाए जाने से दहशत का माहौल बन गया। स्विमिंग पूल के सामने खुले मैदान में पड़े मृत कौवों को देख सुबह टहलने पहुंचे लोगों में भय और चिंता फैल गई। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले नवगछिया क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हुई थी। जांच के बाद बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर ठोस रोकथाम के बजाय केवल सैंपल जांच तक सीमित कार्रवाई होने के आरोप लग रहे हैं। 11 जनवरी को नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में 100 से अधिक कौवों की मौत हुई थी। इसके बाद भी ग्रामीण इलाकों और अब शहरी क्षेत्र सSandis कंपाउंड के बगीचे में कौवों के मरने की खबरें सामने आ रही हैं। पशुपालन विभाग की टीम द्वारा सैंपल लिए गए, लेकिन संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान नहीं चलाया गया। इधर फ्लू की पुष्टि के बाद भी जिले के कई पोल्ट्री फार्मों से बस सैंपल लिए जाने की बात सामने आई है। बाजारों में चिकन की बिक्री पर भी असर पड़ा है। जहां पहले प्रतिदिन लगभग 1000 पोल्ट्री फार्मों से सप्लाई होती थी, अब संख्या घट गई है। चिकन के दामों में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, कहीं 160 रुपये तो कहीं 350 रुपये प्रति किलो तक बिक्री हो रही है। विभाग का कहना है कि फिलहाल मुर्गियों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Feb 20, 2026 06:01:48
Raebareli, Uttar Pradesh:रे रायबरेली में स्कूली वैन पलट गई है। वैन पलटने से उस पर सवार बच्चे घायल हो गए हैं। वैन पर बीस बच्चे सवार थे जिनमे लगभग 11 बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला हरचंदपुर थाना इलाके के महाराजगंज मोड के पास का है। यहाँ सन शाइन पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर महाराजगंज की तरफ से आकर हरचंदपुर स्थित स्कूल की ओर जा रही थी। उसी दौरान अचानक वैन स्लिप हो कर खाईं में पलट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ प्रदीप कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को सीएचसी भिजवाया जहाँ डाक्टरों ने दस ऐसे बच्चों को जिनको ज़्यादा चोट लगी थी उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ड्राइवर लक्ष्मीनन्द तिवारी घटना से सदमे में है और उसे कुछ भी याद नहीं कि दुर्गटन कैसे हुई।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Feb 20, 2026 06:01:32
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार 3 छात्रों को रौंदा, हादसे में दो छात्रों की मौके पर दर्दनाक मौत, एक गम्भीर रूप से घायल, बाइक से हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे सभी छात्र, रामगांव थाना क्षेत्र निवासी बताए जा रहे हादसे का शिकार हुए सभी छात्र, 17 वर्षीय मस्तराम, व मामा के बेटे 17 वर्षीय रोहित की मौत, बाइक सवार छात्र जय हिंद गंभीर रूप से घायल इलाज जारी, शहर स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में परिक्षा देने आ रहे थे तीनों छात्र, हादसे के बाद रोडवेज बस छोड़ मौके से फरार हुआ बस चालक, पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पुलिस के लिए भेजा, घायल का बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, बहराइच थाना रामगांव के झिंगहा घाट के पास हुआ हादसा
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Feb 20, 2026 06:00:56
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा प्राधिकरण के CEO कृष्णा करुणेश ने शहर की साफ-सफाई को लेकर नए नियम जारी किए हैं। जन स्वास्थ्य विभाग को अब सीधे सर्कलों के साथ जोड़ा गया है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब संबंधित वर्क सर्किल अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह को सर्किल 1 से सर्किल 5 तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्किल 6 से सर्किल 10 तक की जिम्मेदारी वरिष्ठ प्रबंधक प्रवीण सलोनिया को दी गई है। OSD इन्दुप्रकाश सिंह को पूरे अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। शहर में नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही तय करने पर जोर दिया गया है। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण का उद्देश्य नोएडा को साफ और सुव्यवस्थित शहर बनाना है।
0
comment0
Report
Feb 20, 2026 06:00:23
Patti Samant, Uttar Pradesh:हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के ककोड़ी गांव में दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने देर रात दो घरों को निशाना बनाया, जहां से लाखों रुपये के गहने और अन्य कीमती सामान चुरा लिया गया। घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य शादी समारोह में बाहर गए हुए थे वृद्ध माता पिता घर के दूसरे हिस्से में सो रहे थे। पहली घटना भगवती प्रसाद पुत्र सुखराम सिंह के घर में हुई। उनके परिवार के सदस्य, जिनमें पति-पत्नी और बच्चे शामिल थे, एक शादी समारोह में बाहर गए हुए थे। घर में केवल वृद्ध माता-पिता बाहर के कमरे में सो रहे थे। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व बक्से में रखे सामान को चुरा लिया। पीड़ित गोपाल ने फोन पर बताया कि चोर तीन जोड़ी पाजेब, एक करधनी, एक टीका और एक बेसर चुरा ले गए। ये सभी गहने अलमारी में रखे हुए थे। दूसरी चोरी गांव के ही भूरी सिंह के घर में हुई। उनके पुत्र जीतू की पत्नी अपने मायके गई हुई थी, और भूरी सिंह स्वयं बाहर के कमरे में सो रहे थे। चोर छत पर चढ़कर कमरे की कुंडी खोली और अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर आवश्यक सामान लेकर फरार हो गए।दोनों घटनाएं कुछ ही समय के अंतराल पर हुईं। पीड़ितों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। चंदपा कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है। पुलिस ने दोनों घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की जांचकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Feb 20, 2026 05:47:52
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी नगर निगम के 60 वार्डों में सीवर लाइन डालने और सड़कों के सुधारीकरण का काम चल रहा है जिससे जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जनता के आक्रोश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्यदाई संस्था UUSDA और नगर निगम के साथ संयुक्त निरीक्षण की बात कही है, हालांकि UUSDA का कहना है कि सड़कों को ठीक करने का काम तेज़ी से चल रहा है, हल्द्वानी नगर निगम के 60 वार्ड में 275 किमी सड़क प्रभावित हुई जिनमें से 142 किमी सड़क बन चुकी है, जबकि 90 किमी सड़क डामर वाली बननी है जिसे आगामी 2 महीने में पूरा होना है, UUSDA का दावा है कि 275 किलोमीटर में से 232 किलोमीटर का काम 2 महीनों के अंदर पूरा हो जायेगा, बाकी बची हुई सड़कें बरसात से पहले ठीक कर दी जायेंगी, UUSDA के मुताबिक 122 किमी सीवर में से 70 किमी सीवर लाइन डाल चुकी है, बाकी 50 किमी का काम अगले 2 महीने के अंदर पूरा किया जाना है जिसके चलते लोगों को थोड़ा और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, कुलदीप सिंह, परियोजना निदेशक UUSDA, हल्द्वानी में सड़क और गलियों की खस्ता हालत को लेकर जब लोग सिटी मजिस्ट्रेट से मिले तो उन्होंने कार्यदाई संस्था और नगर निगम को लेकर एक संयुक्त निरीक्षण की बात कही है, सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शहर के लोगों को आने-जाने में असुविधा ना हो इसके लिए कार्यदाई संस्था से काम को जल्द से जल्द पूरा कराये जाने के निर्देश दिए हैं, ए पी बाजपेय, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, हल्द्वानी नगर निगम के 60 वार्ड में अभी सीवर, पेयजल और सड़कों को ठीक करने का काम किया जा रहा है, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, कार्यदाई संस्था UUSDA अगले दो महीने के अंदर सभी सड़कों को ठीक करने का दावा कर रहा है, अब देखने वाली बात यह है कि क्या बरसात के सीजन के शुरू होने से पहले हल्द्वानी की सड़के चकाचक देखने को मिलेगी या फिर जनता को आवाजाही के दौरान किच-किच का सामना करना पड़ता है
0
comment0
Report
HKHitesh Kumar
Feb 20, 2026 05:47:25
Khagaria, Bihar:खगङिया के पसराहा थाना क्षेत्र के सतीशनगर के पास एनएच 31 पर कार और ट्रक की टक्कर में पूर्णिया के जदयू युवा के जिलाध्यक्ष राजू मंडल की मौत हो गई वही तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी है जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल गोगरी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की पूर्णिया से सभी लोग शादी समारोह में मुजफ्फरपुुर गए हुए थे। शादी समारोह के लौटने के दौरान तेजगति से सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें एक युवक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार बाले भी गोगरी अनुमंडल अस्पताल पहूंचे है। मृतक राजू मंडल के बारे में बताया जा रहा है की वह पूर्णिया जिला में जदयू युवा का जिला अध्यक्ष है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top