Back
जैसलमेर की रेत पर 13 करोड़ की लैंबोर्गिनी सहित सुपरकार रैली का धमाकेदार आगाज
SDShankar Dan
Feb 06, 2026 16:15:44
Jaisalmer, Rajasthan
स्वर्णनगरी की रेत पर सुपरकारों की गर्जना
जैसलमेर में 13 करोड़ की लैंबोर्गिनी सहित लग्जरी सुपरकार रैली का भव्य आगाज
जैसलमेर।
माड़धरा की मखमली बालू रेत से समंदर के बीच बसी स्वर्णनगरी जैसलमेर में इन दिनों दुनिया की सबसे महंगी सुपरकारों का काफिला अपनी गर्जना से सबका ध्यान खींच रहा है। पर्यटन नगरी जैसलमेर में चार दिवसीय सुपर लग्जरी कार इवेंट का भव्य आगाज हो चुका है, जिसने देश–विदेश के ऑटोमोबाइल प्रेमियों को आकर्षित किया है।
इस इवेंट का मुख्य आकर्षण करीब 13 करोड़ रुपये कीमत की लैंबोर्गिनी रेवुएल्टो है, जो मात्र ढाई से तीन सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की क्षमता रखती है। इस सुपर लग्जरी इवेंट में लैंबोर्गिनी, पोर्शे, जगुआर और बीएमडब्ल्यू सहित कुल 14 लग्जरी सुपरकारें शामिल हैं, जिनकी शुरुआती कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये से शुरू होती है।
बताया जा रहा है कि इस सुपरकार काफिले में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने की पुरानी पोर्शे कार भी शान बढ़ा रही है। "द डेजर्ट स्ट्रॉम" नाम से आयोजित इस इवेंट की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी, जो अब अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है।
गौरतलब है कि इस इवेंट का आयोजन 43 वर्षीय मुंबई निवासी जैन रईस द्वारा किया जा रहा है। आयोजक जैन रईस का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल सुपरकार चलाना नहीं, बल्कि भारत की खूबसूरती को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है। उन्होंने बताया कि जैसलमेर की विरासत, किले, हवेलियां और रेगिस्तानी धोरों का अनुभव विदेशी मेहमानों के लिए बेहद खास है।
चार दिनों तक यह सुपरकार रूट जैसलमेर के विभिन्न किलों, हवेलियों और रेगिस्तानी कैंपों से होकर गुजरेगा, जिससे सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय पर्यटन को जबरदस्त ग्लोबल प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। रेगिस्तान की रेत और सुपरकारों की रफ्तार के संग जैसलमेर एक बार फिर विश्व पर्यटन मानचित्र पर खास पहचान बना रहा है।
बाइट – ठाकुर विक्रम सिंह, राज परिवार सदस्य
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBidhan Sarkar
FollowFeb 06, 2026 17:20:070
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 06, 2026 17:19:290
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 06, 2026 17:19:200
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 06, 2026 17:19:11Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल IPS अभिनव चौकसे और IPS मृगाखी डेका जाएंगे डेपुटेशन पर IB में सहायक निदेशक के पद पर होंगे नियुक्त राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपा कार्यभार
0
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 06, 2026 17:18:490
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 06, 2026 17:18:300
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 06, 2026 17:16:510
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 17:16:340
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 06, 2026 17:15:290
Report
0
Report
0
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 06, 2026 17:01:390
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 06, 2026 17:01:210
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 06, 2026 17:00:420
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 06, 2026 17:00:250
Report