Back
आसमान से मावठ के रूप में अमृत बरसा, किसानों के चेहरे खिले
PKPradeep Kumar
Jan 01, 2026 07:52:22
Sri Ganganagar, Rajasthan
श्रीगंगानगर जिले में पिछले कुछ दिनों से दिन का तापमान अधिक रहने के कारण किसानों की चिंताएं बढ़ गई थीं और फसलों को भी नुकसान की संभावना बढ़ गई है। 31 दिसंबर को मावठ के होने के कारण किसानों के चेहरे खिल गए हैं। श्रीगंगानगर में मावठ की पहली बरसात होने के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। गुरुवार को भी आसमान में बादल और धुंध छाई हुई है। फसलों पर ओस की बूंदे जमी हुई हैं। बरसात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे ठंड का असर भी बढ़ गया है। मावठ की बरसात के कारण गेहूं, सरसों और चने की फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। गाँव 6 एमएसआर के किसान राजू खण्ड व जीबी क्षेत्र के किसान विशाल सिंह ने बताया कि इस समय फसलों को पानी की काफी आवश्यकता थी। सही समय पर बरसात होने के कारण यह बरसात फसलों के लिए अमृत साबित होगी। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक किसानों को मावठ की बरसात का इंतजार होता है। इस वर्ष सही समय पर मावठ की बरसात हुई है। मावठ की यह बरसात किसानों के लिए वरदान साबित होगी। इस बरसात से गेहूं, सरसों और चने सहित अन्य रबी की फसलों को पर्याप्त नमी मिली है जिससे फसलों की वृद्धि होगी और उत्पादन भी अधिक होने की संभावना है। खेतों में बढ़ी हरियाली और नमी के कारण किसानों में काफी उत्साह है। गाँव 6 एमएसआर के किसान पृथ्वीराज ने बताया कि इन दिनों फसल को सिंचाई की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि मावठ होने से खेतों में फसलों की सिंचाई की जरूरत पूरी हो गई। मावठ से वैसे तो सभी रबी की फसलों को लाभ की उम्मीद है, लेकिन गेहूं, जौ, चना, सरसों आदि फसल को ज्यादा फायदा होगा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मावठ की बारिश से फसलों को नमी मिल सकेगी, जिससे उनकी वृद्धि तेजी से होगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowJan 01, 2026 09:37:060
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowJan 01, 2026 09:36:300
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowJan 01, 2026 09:34:480
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowJan 01, 2026 09:34:300
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 01, 2026 09:33:490
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 01, 2026 09:32:400
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 01, 2026 09:32:290
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 01, 2026 09:32:160
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowJan 01, 2026 09:31:480
Report
0
Report
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowJan 01, 2026 09:31:130
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 01, 2026 09:30:420
Report