Back
अनूपगढ़ में 9 विक्रेताओं के खिलाफ 957 सिम बेचना: 17.14 करोड़ की ठगी का मामला – गिरफ्तारी की तैयारी
PKPradeep Kumar
Feb 03, 2026 12:04:47
Sri Ganganagar, Rajasthan
अनूपगढ़ पुलिस के द्वारा भारत सरकार के DOT की मोबाइल सिम बेचने के नियमों के अवहेलना करने पर अनूपगढ़ के 9 से विक्रेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सिम विक्रेताओं ने कुल 957 सिमों का बेचान फर्जी तरीके से किया था। बेची गई 957 सिमों में से 41 सिमों के जरिए 17 करोड़ 14 लाख 86 हजार 564 की ठगी करने का मामला सामने आया है। इन सभी सिम विक्रेताओं ने एक ही पहचान पत्र पर कई सिमों बेचान किया है। जिन व्यक्तियों के नाम सिम बेची गई है उन व्यक्तियों के पास सिम मौजूद नहीं है। सिमों का प्रयोग अनूपगढ़ लोकल नेटवर्क एरिया में भी नहीं हो रहा है। इन सिमों का प्रयोग राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों, देश के बाहर, साउथ एशियन देश कंबोडिया और अन्य देशों में बैठे ठगों के द्वारा किया जा रहा है। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि यह ठग भोले भाले लोगों को एक साथ प्रतिरूपण, डिजिटल अरेस्ट और ट्रेडिंग के नाम पर ठग रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की गठित विशेष टीम 9 से विक्रेताओं के रिकॉर्ड खंगाल रही है। 9 सिम विक्रेताओं ने बेची 957 सिम एसएचओ ने बताया कि अनूपगढ़ थाने के एसआई गोविंद सिंह के द्वारा 9 सिम विक्रेताओं के खिलाफ 957 सिम नियमो के विरुद्ध बेचे जाने का मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि बालाजी इलेक्ट्रॉनिक के द्वारा 119 सिम, मान टेलीकॉम के द्वारा 93 सिम, नवदीश टेलीकॉम के द्वारा 140 सिम, श्रीराम टेलीकॉम के द्वारा 46 सिम, परिहार टेलीकॉम के द्वारा 9 सिम, श्रीश्याम टेलीकॉम के द्वारा 91 सिम, मान किरयाना स्टोर के द्वारा 33 सिम, कमल मोबाइल शॉप के द्वारा 95 सिम और लोकेश मोबाइल के द्वारा कुल 331 सिमों का बेचान नियमो के विरुद्ध किया गया है। एसएचओ ने बताया कि सिम विक्रेताओं ने जिस व्यक्ति के नाम सिम का बेचान किया है उस व्यक्ति के पास इनमें से कोई भी सिम नहीं है। 41 सिमों के जरिये 17 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी एसएचओ ने बताया कि इन 9 सिम विक्रेताओं के द्वारा कुल 957 सिमें बेची गई थी जिनमें से 41 सिमों के जरिए ठगी करते की कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुई थी। इन शिकायतों के अनुसार साइबर ठगों के द्वारा कुल 17 करोड़ 14 लाख 86 हजार 564 रुपए की ठगी की गई है। बालाजी इलेक्ट्रॉनिक के द्वारा बेची गई 119 सिमों में से 3 सिमों के जरिये कुल 50 लाख 2 हजार 427 रुपए की ठगी की गई है। मान टेलीकॉम के द्वारा बेची गई 93 सिमों में से एक सिम के जरिये 2 करोड़ 59 लाख 15931 रुपये की ठगी, नवदीश टेलीकॉम के द्वारा बेची गई 140 सिमों में से 11 सिम के जरिये 35 लाख 33112 रुपये की ठगी, श्रीराम टेलीकॉम के द्वारा बेची गई 46 सिमों में से 7 सिम के जरिये एक करोड़ 97 लाख 68198 रुपये की ठगी, श्रीश्याम टेलीकॉम के द्वारा बेची गई 91 सिमों में से 10 सिम के जरिये 3 करोड़ 14 लाख 63280 रुपये की ठगी, मान किरयाना स्टोर के द्वारा बेची गई 33 सिमों में से एक सिम के जरिये 7 लाख 45116 रुपये की ठगी, परिहार टेलीकॉम के द्वारा बेची गई 33 सिमों में से 3 सिम के जरिये 31 लाख 12000 रुपये की ठगी, कमल मोबाइल शॉप के द्वारा बेची गई 95 सिमों में से 2 सिम के जरिये 8 करोड़ 18 लाख 20000 रुपये की ठगी और लोकेश मोबाइल के द्वारा बेची गई 331 सिमों में से 3 सिम के जरिये एक लाख 26500 रुपये की ठगी की गई है। खंगाले जा रहे हैं रिकॉर्ड एसएचओ ने बताया कि इस पूरे मामले का खुलासा करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। गठित टीम के द्वारा इन सभी मोबाइल विक्रेताओं के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जांच के दौरान सामने आया है कि इन सभी मोबाइल विक्रेताओं के द्वारा एक ही व्यक्ति के नाम पर 3 दिन में दो सिम और एक ही व्यक्ति के नाम पर 7 दिनों में दो से ज्यादा सिम बेची गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 03, 2026 13:20:000
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 13:19:350
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 13:18:520
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 13:18:38Noida, Uttar Pradesh:ऑपरेशन किया: उधमपुर के रामनगर के जोफर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़ जारी। जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने आतंकियों को घेरा
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowFeb 03, 2026 13:18:260
Report
0
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 03, 2026 13:17:380
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 03, 2026 13:17:270
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 03, 2026 13:17:150
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 13:08:580
Report