Back
हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों ने 24वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन बना इतिहास रचा
VRVIJAY RANA
Mar 22, 2026 17:45:53
Chandigarh, Chandigarh
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं。
मुख्यमंत्री ने कहा कि भुवनेश्वर (ओडिशा) स्थित कलिंगा स्टेडियम में 17 से 21 मार्च तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों ने 95 पदक जीतकर पूरे देश में प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि में 39 स्वर्ण, 31 रजत और 25 कांस्य पदक शामिल हैं, जो खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और अदम्य साहस का प्रमाण है。
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल खेल जगत में हरियाणा की अग्रणी पहचान को मजबूत करती है, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और क्षमता का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, कोचों एवं सहयोगी स्टाफ को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए विशेष रूप से सराहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रदेश सरकार खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। विशेष रूप से पैरा खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और प्रोत्साहन योजनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा के खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowMar 22, 2026 18:45:240
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 22, 2026 18:30:57153
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 22, 2026 18:30:420
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 22, 2026 18:30:25136
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 22, 2026 18:15:17861
Report
1038
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 22, 2026 18:01:58942
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 22, 2026 18:01:261079
Report
PTPRAVIN TANDEKAR
FollowMar 22, 2026 18:00:361055
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 22, 2026 17:46:12993
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 22, 2026 17:45:39922
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 22, 2026 17:45:20995
Report
1091
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 22, 2026 17:30:461028
Report