Back
वाल्मीकि समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी पर मिस्टर पीलीभीत वसीम रजा गिरफ्तार
MTMD. TARIQ
Mar 22, 2026 17:19:15
Pilibhit, Uttar Pradesh
एंकर- पीलीभीत में वाल्मीकि समाज पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर वसीम रजा उर्फ मिस्टर पीलीभीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल अपने सोशल मीडिया पेज मिस्टर पीलीभीत पर वसीम रजा ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व घूमते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वाल्मीकि समुदाय के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। वीडियो वायरल होते ही दलित समाज में भारी आक्रोश फैल गया।वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोग मोहल्ला नखासा के वाल्मीकि मंदिर पर जमा हुए, जुलूस निकाला और गैस चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने स्थिति संभाली और गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खुला।हालांकि आरोपी ने पहले ही सोशल मीडिया पर माफी मांग ली थी, लेकिन लोग नहीं माने। बाद में थाने के बाहर भीड़ जुट गई, जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में वसीम रजा को गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग करने के आरोप में चालान किया। मोहल्ला नखासा निवासी हिमांशु नंदन की तहरीर पर सुनगढ़ी थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDanvir Sahu
FollowMar 22, 2026 18:15:170
Report
526
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 22, 2026 18:01:58424
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 22, 2026 18:01:26608
Report
PTPRAVIN TANDEKAR
FollowMar 22, 2026 18:00:36476
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 22, 2026 17:46:12945
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 22, 2026 17:45:53885
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 22, 2026 17:45:39881
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 22, 2026 17:45:20966
Report
1086
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 22, 2026 17:30:461022
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 22, 2026 17:30:17983
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 22, 2026 17:19:001062
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 22, 2026 17:17:06988
Report