Back
शाही लवाजमे के साथ गणगौर शोभायात्रा ने शहर को कर दिया रोमांचित
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 21, 2026 13:33:28
Sikar, Rajasthan
लोकेशन श्रीमाधोपुर (सीकर) शाही लवाजमे के साथ निकली गणगौर की सवारी, शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई निकली सवारी, परंपरागत रूप से नायनका जोशी हवेली से निकली ईसर गणगौर की सवारी, गाजेबाजे के साथ कचियागढ़ स्टेडियम पहुंची गणगौर ईश्वर की सवारी, नायनाका जोशी हवेली में ईसर गणगौर की पूजा करने के लिए महिलाओं का लगा तांता, गणगौर की पूजा अर्चना कर महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना, कचियागढ़ स्टेडियम में आयोजित ईश्वर गणगौर का मेला एंकर श्रीमाधोपुर शहर में गणगौर पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईसर-गणगौर की भव्य सवारी शाही लवाजमे के साथ निकाली गई, जिसने शहरवासियों का मन मोह लिया। सवारी परंपरागत रूप से नायनका जोशी हवेली से रवाना हुई और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गाजे-बाजे के साथ कचियागढ़ स्टेडियम पहुंची। सवारी के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नायनका जोशी हवेली में गणगौर पूजन के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने विधि-विधान से ईसर-गणगौर की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। कचियागढ़ स्टेडियम में आयोजित गणगौर मेले में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों, झूलों और सांस्कृतिक माहौल ने लोगों का आकर्षण बढ़ाया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेले का भरपूर आनंद लिया। वहीं नवविवाहिताओं के लिए यह पर्व विशेष महत्व रखता है। गणगौर पूजन के बाद नवविवाहित महिलाओं ने डीजे, बैंड-बाजों के साथ पारंपरिक रीति से गणगौर को विदाई दी। उत्साह और श्रद्धा के माहौल में गणगौर की प्रतिमाओं का कुएं में विसर्जन किया गया。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DGDeepak Goyal
FollowMar 21, 2026 14:47:050
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 21, 2026 14:46:460
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 21, 2026 14:46:350
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 21, 2026 14:46:200
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 21, 2026 14:46:020
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 21, 2026 14:45:270
Report
499
Report
417
Report
513
Report
469
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 21, 2026 14:33:05441
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 21, 2026 14:32:12448
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 21, 2026 14:32:00368
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 21, 2026 14:31:50402
Report
323
Report