Back
नीमकाथانا गणेश्वर तीर्थ धाम ब्लास्ट: पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू की
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 13, 2026 01:02:20
Sikar, Rajasthan
जिला सीकर
लोकेशन नीमकाथाना
गणेश्वर तीर्थ धाम पर ब्लास्ट का मामला।
जयपुर रेंज आईजी राघवेंद्र सुहास भी पहुंचे मौके पर। घटना स्थल का लिया जायजा। तीर्थ धाम में काम कर रहे मजदूरों से ली मामले की जानकारी। सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावात भी मौजूद। पुलिस और एंगल से कर रही है मामलों की जांच। तमाम सुरक्षा एजेंसियाँ अभी पहुंची मौके पर और जुटाए साक्ष्य。
नीमकाथाना के गणेश्वर धाम पर ब्लास्ट की घटना सामने आई जिसमें क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज आईजी राघवेंद्र सुहास पहुंचे घटना स्थल का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने मौके पर काम कर रहे लोगों से भी पूछताछ की और धाम पर आए हुए लोगों से भी पूरे मामले की जानकारी ली इस दौरान उनके साथ सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावात, नीमकाथाना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा, पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान भी मौके पर पहुंचे। साथ ही तमाम सुरक्षा एजेंसी भी मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटा रही है। हर एंगल से पूरे मामले की जांच की जा रही हैं। घटना के बाद पुलिस ने भी चारों तरफ नाकाबंदी करवा दी और हर वाहन की बारीकी से पुलिस जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार जीर्णोद्धार कार्य में लगे मजदूरों ने बताया कि वे कुंड के पास निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दो व्यक्ति वहां आए और अपने हाथ में मौजूद एक सूटकेस ओर एक नारियल की थैली को कुंड में फेंक दिया। मजदूर कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कुछ ही पलों में सूटकेस में तेज धमाका हो गया। धमाका होते ही मजदूर घबरा गए और काम छोड़कर जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग गए। कुंड की चारदीवारी पर सूटकेस में भरी सामग्री के छींटे फैल गए, जिससे दीवारों को नुकसान पहुंचा और कई जगह दरारें आ गईं। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुंड का पानी उछलकर बाहर गिर गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई पुलिस के उच्च अधिकारी और सुरक्षा एजेंसी अभी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है।रेंज आईजी राघवेंद्र सुहासा ने कहा कि- सूटकेस में माइनर इंटेंसिटी का विस्फोटक था। सूटकेस में थोड़ी मात्रा में एक्सप्लोसिव था। इस हादसे में किसी का कोई इंजरी नही है।फोरेंसिक लैब के सीनियर ऑफिसर आये हैं। वो जांच कर रहे हैं। जल्द से जल्द पूरे मामले का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए हैं。
बाइट प्रत्यक्षदर्शी
बाइट
रेंज आईजी राघवेंद्र सुहासा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAMIT TRIPATHI
FollowFeb 13, 2026 02:16:440
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowFeb 13, 2026 02:16:250
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 13, 2026 02:16:060
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 13, 2026 02:15:510
Report
0
Report
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 13, 2026 02:03:140
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 13, 2026 02:02:540
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 13, 2026 02:02:400
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 13, 2026 02:02:27Noida, Uttar Pradesh:गाजा में एक लड़की अपने परिवार के तबाह हो चुके घर के भीतर पढ़ती है
0
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 13, 2026 02:02:170
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 13, 2026 02:01:560
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 13, 2026 02:01:47Noida, Uttar Pradesh:कैरेबियन में रीफ्यूलिंग ऑपरेशन के दौरान USS ट्रक्सटन (DDG-103) USNS सप्लाई (T-AOE-6) से टकरा गया।
0
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 13, 2026 02:01:320
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 13, 2026 02:01:150
Report