Back
SIR दावे-आपत्तियों की समयसीमा 6 मार्च तक बढ़ी; मतदाता फॉर्म 6-8 जमा कर पाएंगे
ATAMIT TRIPATHI
Feb 13, 2026 02:16:44
Chowk, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर निर्वाचन आयोग ने दावे और आपत्तियाँ दर्ज कराने की समयसीमा बढ़ा दी है. अब मतदाता 6 मार्च 2026 तक फॉर्म 6, 7 और 8 भरकर नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या नाम कटवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे. जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने Zee मीडिया को बताया कि वर्तमान समय में SIR प्रक्रिया के अंतर्गत दावे और आपत्तियाँ प्राप्त करने का कार्य चल रहा है. दावे और आपत्तियों को प्राप्त करने की समयसीमा 6 मार्च तक बढ़ा दी गई है. प्रत्येक विधानसभा में 25 से 30 की संख्या में AERO और एडिशनल AERO सुनवाई कर रहे हैं. जनपद महराजगंज में 2 लाख 3 हजार 872 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई थी जिसके चलते इन्हें नोटिस जारी किया गया था. इनमें से करीब एक लाख 60 हजार मतदाताओं को नोटिस दिया जा चुका है और इनमें से करीब 38% नोटिस की सुनवाई पूरी कर ली गई है. SIR अभियान में नोटिस की सुनवाई समेत दावे और आपत्तियाँ लेने की प्रक्रिया सिस्टमैटिक ढंग से जारी है, इसी के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की प्रक्रिया समीक्षा के साथ साथ जांच भी की जा रही है. जिले में फॉर्म 6 काफी संख्या में प्राप्त हुए हैं; अभी तक 70 हजार 389 फॉर्म प्राप्त हुए हैं जिनमें से लगभग 22 हजार के करीब फार्म डिस्पोजल हुए हैं. जिला प्रशासन की पूरी मंशा है कि मतदाता सूची पूरी तरह से त्रुटि मुक्त होगी और लगातार कार्यवाही जारी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 03:31:270
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowFeb 13, 2026 03:31:060
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 13, 2026 03:30:520
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 13, 2026 03:30:360
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 13, 2026 03:30:210
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 13, 2026 03:17:450
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 13, 2026 03:17:350
Report
GZGAURAV ZEE
FollowFeb 13, 2026 03:16:550
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 13, 2026 03:16:400
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 13, 2026 03:15:240
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 13, 2026 03:15:130
Report