Back
नीमकाथाना में शबे-कद्र की रात: इबादत और भाईचारे की शाम
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 18, 2026 04:09:03
Sikar, Rajasthan
नीमकाथाना में मुस्लिम समाज के लोगों ने शबे कद्र की रात बनाई। पूरी रात अल्लाह की इबादत की। कुरान शरीफ पूरा होने पर मौलाना को दिया नजराना। छावनी स्थित मस्जिद में मौलाना को समाज के लोगों ने दी बाइक। सीकर जिले के नीमकाथाना में शबे कद्र की मुबारक रात मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाई। इस खास मौके पर शहर की जामा मस्जिद औद्योगिक क्षेत्र स्थित मदीना मस्जिद एवं छावनी स्थित मस्जिद सहित आसपास की मस्जिदों में देर रात तक इबादत का सिलसिला चलता रहा। नमाज, तिलावत-ए-कुरान और दुआओं के जरिए लोगों ने अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहों की माफी मांगी और अमन-चैन की दुआ की। शबे कद्र की रात को इस्लाम में बेहद फज़ीलत वाली रात माना जाता है, इसलिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिद में इकट्ठा हुए और पूरी रात जागकर इबादत की। इस दौरान कुरान शरीफ का मुकम्मल खत्म (पूरा होना) भी किया गया। कुरान शरीफ पूरा होने के बाद शहर की जामा मस्जिद में मौलाना मुशर्रफ छावनी स्थित मोहम्मद मुजम्मिल ओर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मदीना मस्जिद में मौलाना जमशेद ने दुआ करवाई और समाज में भाईचारे, शांति और तरक्की के लिए खास दुआएं मांगीं। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने मौलानाओ का साफा और माला पहनाकर इस्तकबाल किया बाद में नजराना पेश किया और उनके खिदमत व दीनी सेवाओं के प्रति आभार जताया। छावनी स्थित मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोगों ने मौलाना मुजमिल को नजराना के रूप में एक बाइक और नगदी दी। इस मौके पर मस्जिद परिसर में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस तरह नीमकाथाना में शबे कद्र की रात इबादत, भाईचारे और खुशी के माहौल के साथ संपन्न हुई। इस दौरान पार्षद शाकिर अली, सफी मोहम्मद, कासम बाबूजी, नूरुद्दीन, अलीमुद्दीन ठेकदार, हाजी मजीद ठेकदार, याकूब अंबानी, अयूब, महबूब, मुबारक, मुश्ताक कुरैशी, आसिफ मोहम्मद, फारुक, इमरान, सहित समाज के बड़ी संख्य में लोग मौजूद रहे। नीमकाथाना में इन जगहों पर होगी ईद की नमाज। मौला न मुशर्रफ ने आगे बताया कि आगामी ईद-उल-फितर के मौके पर भी शहर में विशेष नमाज अदा की जाएगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Farrukhabad, Uttar Pradesh:सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में मंगलवार शाम को जोरदार धमाका हुआ था जिसमें उनके दोनों बेटे सहित आधा दर्जन लोग घायल हैं मामले में पूर्व विधायक विजय सिंह की पत्नी दमयंती सिंह का बयान आया है
0
Report
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 18, 2026 04:48:41Indore, Madhya Pradesh:इंदौर अग्निकांड ब्रेकिंग
7 लोगो की मौत
मृतकों के नाम
विजय सेठिया 65
छोटू सेठिया 22 वर्ष
सुमन 60 वर्ष
मनोज 65वर्ष
सिमरन 30 वर्ष
12 वर्षीय राशि
घर में करीब 12 लोग मौजूद थे
घायल
सौरभ पुगलिया 30
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 18, 2026 04:48:340
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 18, 2026 04:48:210
Report
JPJai Prakash
FollowMar 18, 2026 04:47:420
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 04:46:50Noida, Uttar Pradesh:GANDHINAGAR BOMB THREAT
GANDHINAGAR (GUJARAT): GUJARAT VIDHAN SABHA RECEIVES BOMB THREAT, SECURITY DEPLOYED, VISUALS
0
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 18, 2026 04:46:440
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 04:46:34Noida, Uttar Pradesh:MAINPUR (UP): कुरावली क्षेत्र में छत गिरने से तीन की मौत और तीन घायल
0
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 18, 2026 04:45:420
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 18, 2026 04:45:360
Report
NZNaveen Zee
FollowMar 18, 2026 04:45:290
Report
886
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 18, 2026 04:34:05870
Report