332001
सीकर से गंगोत्री के लिए कांवड़िए रवाना
Sikar, Rajasthan:राजस्थान के सीकर जिले से कई कांवड़िए आज गंगोत्री के लिए रवाना हुए हैं। इन कांवड़ियों ने यह निर्णय लिया है कि वे 14 दिनों की पदयात्रा के बाद गंगोत्री से सीकर लौटकर जलाभिषेक करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कंकरखेड़ा KRK ग्राउंड के पास तालिब ने शराब के बहाने विपिन की हत्या की
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ में दोहराया गया खोड़ा मेरठ के कंकरखेड़ा में दोहराया गया गाज़ियाबाद के खोड़ा जैसा षडयंत्र। कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी इलाके में शुभम् नाम के एक हिंदू लड़के ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई विपिन की किसी ने हत्या कर दी है और उसका शव मैदान के पास पड़ा है। जब पुलिस मौके पर पहुँची तो विपिन का शव खून से लथपथ मिला। जांच में सामने आया कि तालिब नाम के एक मुस्लिम लड़के ने रात के अंधेरे में चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। विपिन और तालिब पहले दोस्त थे। पुलिस के मुताबिक़ कुछ दिनों पहले विपिन और तालिब में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जो आपसी सुलह के बाद सुलझा लिया गया था। पुलिस के मुताबिक़ तालिब ने इस विवाद के बाद मन में रंजिश पाल ली थी। हालाँकि दोनों पहले दोस्त थे, उसके बाद तालिब ने विपिन की हत्या के लिए साज़िश रची और बीती रात किसी बहाने से विपिन को शराब पीने के लिए बुलाया और उसके बाद कंकरखेड़ा KRK ग्राउंड के पास उसकी हत्या कर दी। पुलिस को इस बारे में 112 नंबर पर कॉल मिली जिसके बाद तालिब की तलाशी शुरू हुई; CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुबह तालिब को गिरफ़्तार कर लिया। तालिब वेल्डिंग का काम करता है जबकि मारा गया विपिन दिहाड़ी पर काम करता था।0
0
Report
फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर अपहरण और फिरौती वसूलने वाला गिरोह बेनकाब, तीन आरोपी गिरफ्तार
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। बहेड़ी पुलिस ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर अपहरण और फिरौती वसूलने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। ग्राम सिमरा निवासी अशफाक अहमद की शिकायत पर शुरू हुई जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के परिचित जहीर ने पहले उन्हें बातचीत के बहाने खेत के पास बुलाया। वहां पहले से मौजूद उसके साथियों सन्नी अरोरा और सुमंत यादव ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए अशफाक को जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और कथित कार्रवाई का डर दिखाते हुए 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग कर डाली। काफी देर तक चले दबाव और धमकियों के बीच यह रकम घटाकर 4 लाख रुपये पर तय की गई। पीड़ित को इतना भयभीत कर दिया गया कि उसने आरोपियों को यूपीआई और फोनपे के माध्यम से करीब 78 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए, जबकि 6 हजार रुपये नकद भी दे दिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन और कार भी अपने कब्जे में ले ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए बहेड़ी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक स्विफ्ट कार, तीन मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराधी अब लोगों को झांसे में लेने के लिए सरकारी एजेंसियों के नाम और पहचान का भी दुरुपयोग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कार्रवाई या खुद को अधिकारी बताकर धमकाने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।0
0
Report
NEET परीक्षा केंद्र महू में CCTV टूटने की घटना, दो गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:देशभर में कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महू से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के प्रतिष्ठित भेरूलाल पाटीदार कॉलेज में बने परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार देर रात असामाजिक तत्वों ने धावा बोलकर सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरों को तोड़ दिया। परीक्षा के सफल और निष्पक्ष संचालन के लिए भेरूलाल पाटीदार कॉलेज परिसर में दो अलग-अलग केंद्र बनाए गए थे। केंद्र 1: इसकी कमान इंचार्ज प्रोफेसर श्रीमती अर्चना जैन के हाथों में रही। केंद्र 2: इसके संचालन की जिम्मेदारी इंचार्ज प्रोफेसर प्रवीण ओझा ने संभाली। दीवार फांदकर घुसे उपद्रवी, कैमरों को पहुंचाया नुकसान। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात दो अज्ञात युवक कॉलेज की सुरक्षा दीवार फांदकर परिसर के भीतर दाखिल हुए। उन्होंने परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरों को निशाना बनाया और उन्हें तोड़ दिया। घटना की भनक लगते ही हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई。 पुलिसिया कार्रवाई और राजनीतिक दबाव का आरोप मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़गोंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के आरोप में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। परीक्षा व्यवस्था को भंग करने की कोशिश देशभर में नीट परीक्षा को लेकर पहले से ही संशय और संवेदनशीलता का माहौल है। ऐसे समय में महू के इस परीक्षा केंद्र पर हुई वारदात यह साफ दर्शाती है कि कुछ असामाजिक तत्व अभी भी इस बेहद महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा की व्यवस्था को बाधित और धूमिल करने के प्रयास में लगे हुए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
Advertisement
जसपुर खेतों में गुलदार ने हमला, दो मजदूर घायल
Jaspur, Uttarakhand:जसपुर में खेत में काम कर रहे मजदूरों पर गुलदार ने हमला किया। इस हमले में एक युवती और एक आदमी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर गुलदार को भगाया और सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है। पिछले समय में भी इस क्षेत्र में गुलदार आ चुके हैं और ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार पकड़ने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।0
0
Report
तेज़ रफ्तार बस ने टैक्सी को टक्कर दी, 70 वर्षीय घायल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर पपड़ी के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने आगे चलती टैक्सी को जोरदार टक्कर मारी। टैक्सी में सवार 70 वर्षीय उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गए; उनके 9 साल के नाती अनम्ता और टैक्सी ड्राइवर संतोष को कोई चोट नहीं आई। गुस्साए ग्रामीणों ने फिल्मी अंदाज़ में बस का पीछा कर गालिब पुलिया के पास ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए ड्राइवर की पहचान एटा के जोगेश के रूप में हुई; बस को जब्त कर लिया गया है। थाना कायमगंज ने कहा — पीड़िता की तहरीर पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जांच जारी है।0
0
Report
हरदा में मध्यान्ह भोजन कुक-कम-हेल्पर्स के लिए कुकिंग कॉम्पीटीशन, पौष्टिक मेन्यू पर जोर
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एंकर मध्यान्ह भोजन के कुक-कम-हेल्पर्स के लिए होगी कुकिंग कॉम्पीटीशन, पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजनों को मिलेगा बढ़ावा स्थानीय खाद्य परंपराओं और मिलेट्स से बने व्यंजनों को प्रोत्साहित करने की पहल हरदा में जनपद स्तर पर मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़े कुक-कम-हेल्पर्स के लिए कुकिंग कॉम्पीटीशन आयोजित किया जाएगा। जिसमें सरकारी स्कूल में भोजन बनाने वाली समिति समूह की महिलाओं द्वारा हरदा जिला मुख्यालय पर भोजन की प्रदर्शनी आयोजित की गई, प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को मिलने वाले भोजन को और अधिक पौष्टिक, स्वादिष्ट, स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के साथ नए व्यंजनों को बढ़ावा देना है। आयोजन के माध्यम से कुक-कम-हेल्पर्स को भोजन निर्माण में अपनी रचनात्मकता और नवाचार दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अनाज, दालें, हरी सब्जियां, मोटे अनाज (मिलेट्स) और पोषक तत्वों से भरपूर सामग्री से तैयार व्यंजनों को शामिल किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य ऐसे पारंपरिक और स्थानीय व्यंजनों की पहचान करना है, जो बच्चों को पसंद आएं और जिन्हें भविष्य में मध्यान्ह भोजन के मेन्यू में शामिल किया जा सके। साथ ही भोजन की गुणवत्ता, पोषण, स्वाद और लागत के बीच संतुलन बनाए रखते हुए शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन तैयार करने को प्रोत्साहित किया जाएगा।, बाइट 01 आरती बाई अन्नपूर्णा स्वसहायता समूह, बाइट 02 सोनू तिवारी, स्वसहायता समूह सोनखेड़ी बाइट 03 शबाना बी गंगा जमुना स्वसहायता समूह बाइट 04 नारायण नायरे, BRC शिक्षा विभाग,0
0
Report
Advertisement
रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र में देर रात बाइक-स्कूटर पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, तीन युवक फरार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में देर रात आगजनी की घटना करियर करने वालों का वीडियो वायरल हुआ है। बड़बड़ रोड स्थित एक मकान के बाहर खड़ी बाइक और स्कूटर को बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन धू-धू कर जल गए। फरियादी कृष्णा चौधरी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि देर रात कृष्णा गुर्जर, सुजल गुर्जर और अनुराग नाम के तीन युवक बाइक से उनके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर खड़ी बुलेट और स्कूटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। औद्योगिक थाना पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है。0
0
Report
कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन की माता दिल्ली पहुँचीं, शिबू सोरेन को पद्म सम्मान
Ranchi, Jharkhand:झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कल्पना सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन की माता जी रूपी सोरेन दिल्ली गईं हैं, कल राष्ट्रपति भवन में होने वाले पद्म सम्मान समारोह में दिवंगत शिबू सोरेन को मिलने वाला पद्म सम्मान ग्रहण करेंगे0
0
Report
बेगूसराय में भरत तिवारी फ़र्जी एनकाउंटर के विरोध में प्रदर्शन, पारदर्शी जांच की मांग
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर,भोजपुर में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत को लेकर बेगूसराय में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इसे कथित फर्जी एनकाउंटर बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। बेगूसराय में विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भरत तिवारी सामाजिक मुद्दों और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाते थे। उनका कहना था कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि भरत तिवारी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि दोषी अधिकारी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने सरकार से पूरे मामले में पारदर्शिता बरतने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। फिलहाल भरत तिवारी की मौत को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मामले की जांच और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है。0
0
Report
Advertisement
झामुमो महासचिव ने नीट परीक्षा वितरण और सरकार पर सवाल उठाए
Ranchi, Jharkhand:झामुमो महासचिव सुप्रiyo भट्टाचार्य की पीसी ... देश के सशक्त भारतीय वायु सेना को बहुत बहुत आभार, भारतीय वायु सेना ने बहुत बड़ा मिशन कल कामयाब किया, जब उनसे नीट की सहायता ली गई अपनी सेवा राष्ट्र को प्रदान किया। भारतीय रक्षा मंत्रालय को धन्यवाद और मानव संसाधन मंत्रालय को धिक्कार करता हूं। एनटीए जब परीक्षा नहीं करवा पाती तो लानत है मानव संसाधन मंत्रालय को भारत सरकार को तैयारी करनी चाहिए जब क्लैट में एनआईए, यूपीएसी में ईडी को लगाया जाए। ज्वाइंट एंट्रेंस में सीबीआई को लगाया जाए। ये कभी किसी देश में हुआ है कि सिर्फ ट्रांसपोर्टेशन के लिए इस्तेमाल हो। सेना का इस्तेमाल आपदा जैसी स्थिति में होती है। चाहे वो सामरिक, प्राकृतिक या कोई किसी तरह की आपदा हो।।सेना हमारी स्वाभिमान और शौर्य का प्रतीक है। आप इस तरह का व्यवहार करेगें , लगता है भारत सरकार का निर्णय बताता है पूरा सरकारी तंत्र ध्वस्त है। सरकार इकबाल और भरोसे पर चलती है। अभी तो परीक्षा सम्पन्न हुई है। मई में भी परीक्षा के दो तीन दिन बाद खेल समझ में आया था, अगर दो तीन दिन बाद वैसी स्थिति आती है तो अपने सेना को दोष लगा सकते हैं। हमने दांव पर प्रतिष्ठा को लगा दिया। ये है कि कोई सवाल न कर पाए। ये बहुत बड़ा चक्र है, जिसका उद्भेदन नहीं हो पा रहा, हर स्तर पर देश को घीरे धीरे खत्म किया जा रहा। लोगों के हर प्रकार के आस्था के साथ सब पर लगातार प्रहार हो रहा है। ये गंभीर मुद्दे को आज हम लोग यहां बोलने आए हैं। मई से जुलाई तक 17 नीट छात्र हत्या कर चुके, 22 लाख स्टूडेंट ने परीक्षा दिया, मानव संसाधन मंत्री अब तक क्यों बने हैं उनको जाकर इस्तीफा दे देना चाहिए था।0
0
Report
रतनपुर बॉर्डर पर 30 लाख की अवैध शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:रतनपुर बॉर्डर पर कंटेनर से पकड़ी 30 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार. डूंगरपुर जिले की बिछीवाड़ा पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक कंटेनर से प्लास्टिक के बकेट और टेबल की आड़ में तस्करी की जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के 252 कार्टन जब्त किए हैं. जब्त शुदा शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त ट्रक कंटेनर को जब्त कर बाड़मेर निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के सीआई कैलाश सोनी ने बताया कि रतनपुर चौकी पुलिस द्वारा एनएच 48 पर राजस्थान गुजरात के रतनपुर बोर्डर पर उदयपुर से अहमदाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों की नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि उदयपुर की तरफ से आ रहे एक बंद बॉडी ट्रक कंटेनर में गुप्त रूप से अंग्रेजी शराब भरकर गुजरात ले जाई जा रही है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए उदयपुर की तरफ से आ रहे संदिग्ध ट्रक कंटेनर को रुकवाया. कंटेनर के केबिन में दो लोग सवार थे. जब पुलिस ने कंटेनर को खोलकर चेक किया तो शुरुआत में उसमें प्लास्टिक के बकेट और टेबल भरे हुए नजर आए. लेकिन जब जाब्ते की मदद से सामान को हटाकर गहराई से जांच की गई, तो उसके पीछे सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टों और कार्टन में छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई. पुलिस ने गिनती की तो कुल 252 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई, जिन पर 'फॉर सेल ओनली इन हरियाणा' और 'फॉर सेल ओनली इन चंडीगढ़' अंकित था. पुलिस ने शराब और तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर को जब्त कर बाड़मेर निवासी कंटेनर चालक गणेश गोदारा और उसके साथी धर्माराम जाट को गिरफ्तार किया. जब्त की गई शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से शराब की खरीद-फरोख्त और तस्करी के इस पूरे नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है.0
0
Report
चूरू में एएसआई सुमन ने ईमानदारी की मिसाल कायम, नोटों की गड्डी पुलिस को सौंपे रहे चर्चा
Churu, Rajasthan:चूरू. विधानसभा-चूरू. लोकेशन--चूरू. ईमानदारी की मिसाल पेश की चूरू पुलिस की महिला एएसआई सुमन ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने सोमवार को कोर्ट परिसर में ड्यूटी के दौरान मिली नोटों की गड्डी को एसपी निश्चय प्रसाद एम को सौंपा। एसपी ने उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाते हैं, जो पुलिस के ध्येय वाक्य 'आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर' के अनुरूप है। ड्यूटी के दौरान जमीन पर पड़े मिले थे नोट- एएसआई सुमन ने बताया कि वह कोर्ट परिसर में अपनी ड्यूटी कर रही थीं, तभी उनकी नजर जमीन पर पड़ी नोटों की गड्डी पर गई। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर नोटों के मालिक की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया को सूचना दी और फिर एसपी कार्यालय पहुंचीं।0
0
Report
Advertisement
चाकसू में भतीजे ने नदी में हत्या कर चाँदी लूटने का किया प्रयास
Dudu, Rajasthan:चाकसू (जयपुर)\n\nबीना देवी हत्या कांड का खुलासा\n\nजेवरात लूटने के लिए भतीजे ने नदी में ले जाकर किया महिला की हत्या।\nपेर को आरी से काटकर लूटे चांदी के कड़े, चांदी के कड़े को जमीन में छिपाया।\nमृतका बीना देवी का भतीजा सूरज बैरवा और शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले विनोद बैरवा को किया गिरफ्तार।\nआरोपियों से मृतका का मोबाइल किया जब्त, करीब 200 लोगों से पूछताछ के बाद हुआ खुलासा।\nमहिला की बेहरमी से हत्या कर ढूंढ नदी के अन्दर बने कुँए में डाला था शव।\nमृतका का शव सात दिन बाद कुएं में मिलने के बाद गांव में फैली थी सनसनी।\nआरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव के पत्थर बांधकर डाला था 60 फीट पानी से भरे कुँए में।\nपुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज के निर्देशन में पुलिस ने किया पर्दाफाश।0
0
Report
समलेई परियोजना के द्वितीय चरण में LED डिसप्ले और जल फुआरा से भक्तों का दर्शन आसान
Sambalpur, Odisha:ଖୁବ ଶୀଘ୍ର ସମଲେଇ ପ୍ରକଳ୍ପ ର ଦ୍ଵିତୀୟ ପର୍ଯ୍ୟାୟ ରେ ମହାନଦୀ ଆଳତୀ, LED ଡିସପ୍ଲେ ଓ ଜଳ ଫୁଆରା ର ମଜା ନେବେ ଭକ୍ତ ଓ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ |ଆସନ୍ତା କିଛି ଦିନ ମଧ୍ୟରେ ସମ୍ବଲପୁର ସମଲେଇ ପ୍ରକଳ୍ପ ର ଦ୍ଵିତୀୟ ପର୍ୟାୟ କାର୍ଯ୍ୟ ରେ ତିନି କୋଟି ଟଙ୍କା ବ୍ୟୟ ରେ ପ୍ରତ୍ୟେକ ଦିନ ମା ସମଲେଶ୍ୱରୀ ଙ୍କର ଆଳତୀ ଦର୍ଶନ ସହ LED ଡିସପ୍ଲେ ଦ୍ୱାରା ଭକ୍ତ ଙ୍କର ଦର୍ଶନ, ମନ୍ଦିର ପରିସରରେ ଥିବା ପୋଖରୀ ରେ ଜଳ ଫୁଆରା ଓ ମହାନଦୀ ଘାଟରେ ପ୍ରତ୍ୟେକ ଦିନ ଗଙ୍ଗା କୂଳ ଭଳି ମହା ଆଳତୀ ହେବ ବୋଲି ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି |0
0
Report
लखनऊ में आग हादसे में मौतों: परिवारों को PMNRF से सहायता की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। बचाव कार्य चल रहा है और अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: PM0
0
Report
Advertisement
