Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sikar332001

खाटूश्यामजी के बाय में दशहरा: राम-रावण युद्ध से कौमी एकता की मिसाल

ASAshok Singh Shekhawat
Oct 02, 2025 12:50:46
Sikar, Rajasthan
सीकर जिले के खाटूश्यामजी के निकटवर्ती गाँव बाय में उत्साह और उमंग के साथ मनाए जाने वाले बड़े त्योहारों में दशहरा महोत्सव मनाया गया। दांतारामगढ़ तहसील के बाय गांव का दशहरा मेला अपनी अनोखी परंपरा और पहचान के लिए पूरे राजस्थान में विख्यात है। यह मेला पिछले 172 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है। विशेष बात यह है कि बाय गांव में रावण का पुतला दहन नहीं किया जाता बल्कि दक्षिण भारतीय संस्कृति पर आधारित मुखौटे पहनकर राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का जीवंत मंचन किया जाता है। नगाड़ों की थाप पर तलवार और धनुष-बाण से सजीव युद्ध दृश्य लोगों को रोमांचित कर देते हैं। अंत में भगवान राम द्वारा रावण का वध किया जाता है और वातावरण जय श्रीराम के नारों से गूंज उठता है। रातभर चलने वाले इस आयोजन में स्थानीय कलाकार देवी-देवताओं के रूप धारण कर नृत्य प्रस्तुत करते हैं। जिसे देखने हजारों की संख्या में दर्शक जुटते हैं। गाँव के लगभग 260 कलाकार स्वयं के खर्च पर वेशभूषा और पात्रों की तैयारी करते हैं। यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि कौमी एकता और सद्भाव की मिसाल भी है। आयोजन में गाँव के मुस्लिम समाज के लोग भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं और व्यवस्था से लेकर आर्थिक सहयोग तक में योगदान देते हैं। वही वरिष्ठ अधिकारी कैलाश चंद यादव के नेतृत्व में मेले की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था रहती है। साथ ही मेले में ड्रोन कैमरे से भी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जारही है। ऐतिहासिक रूप से भी यह मेला खास महत्व रखता है। बताया जाता है कि पूर्व में जयपुर रियासत ने बाय के लोगों पर कर लगाया था जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने विजयदशमी के दिन संघर्ष किया और जीत हासिल की। तब से कर समाप्ति की खुशी में यहां विजयादशमी महोत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है। लोकप्रियता के लिहाज से कोटा के बाद प्रदेश का दूसरा बड़ा दशहरा मेला माने जाने वाले बाय के दशहरे में दूर-दराज से प्रवासी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर परंपरा और संस्कृति का आनंद उठाते हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMANIL MOHANIA
Oct 02, 2025 15:30:37
Nuh, Haryana:नूंह जिले में दशहरा धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व बड़े ही उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। जगह-जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और रामलीला मंचन के बाद रावण दहन किया गया। दशहरे के मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने इस पर्व का आनंद लिया। जैसे ही मैदान में रावण का पुतला जलाया गया, पूरे माहौल में जय श्रीराम के नारे गूंज उठे। आतिशबाजी और पटाखों ने रात को रोशनी से भर दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और हमें इससे सीख लेकर समाज में बुराईयों को समाप्त करना चाहिए। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात की पुख्ता व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नूंह जिले में दशहरा पर्व ने एक बार फिर लोगों को एकजुट कर दिया और त्योहार की खुशियां सभी ने मिलकर मनाई।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Oct 02, 2025 15:21:07
Jaspur, Uttarakhand:रामनगर में दशहरा उल्लास के साथ मनाया गया। रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन हुआ। रामलीला समिति पायते वाली रामलीला कोसी रोड के तत्वाधान में MP इंटर कॉलेज क्रिकेट मैदान में राम-रावण के बीच हुए भीषण युद्ध का दर्शकों ने आनंद लिया। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने भगवान राम की पूजा कर उन्हें पुष्प अर्पित किए। इसके बाद रावण और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन के बाद भगवान राम की विजय यात्रा पूरे नगर में बैंड बाजे के साथ निकाली गई। मेले की सुरक्षा पुख्ता की गई थी; एसडीम प्रमोद कुमार, सीओ सुमित पांडे मेले की निगरानी पर जमे रहे। मेले का शुभारम्भ रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी आदि उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Oct 02, 2025 15:20:11
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रावण की ओर चलाएं बाड़ जिलाधिकारी बोले आज बुराई पर अच्छाई की जीत हम अपने अंदर भी एक बुराई मारेंगे जो भी कमजोर आएगा उसको तुरंत न्याय देने की कोशिश करेंगे लाखों की लाखों रुपए की आतिशबाजी के साथ रावण का दहन फर्रुखाबाद के ऐतिहासिक क्रिश्चियन ग्राउंड में आज परंपरा और आस्था का संगम हो रहा है। विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस प्रतीकात्मक अध्याय को देखने के लिए हजारों लोग मैदान में मौजूद हैं। लोग अपनी-अपनी जगह से उठकर, छतों और चबूतरों पर खड़े होकर आतिशबाजियों की चमक और रावण के विशाल पुतले के दहन को निहार रहे हैं। पल-पल माहौल उल्लास और जोश से भरता जा रहा है। लेकिन यह सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक शिक्षा है। रावण दहन हमें बताता है कि समय चाहे कितना भी बदल जाए, असत्य और अहंकार का अंत तय है। सत्य, संयम और सदाचार ही वह मूल्य हैं जिन पर समाज खड़ा होता है। आज जब हम रावण के पुतले को अग्नि के हवाले होते देखते हैं, तो यह संकेत हमें याद दिलाता है कि भीतर की बुराइयों को भी जलाना उतना ही ज़रूरी है—चाहे वह ईर्ष्या हो, लालच हो या घृणा। क्रिश्चियन ग्राउंड में उठती आतिशबाजी की लपटें सिर्फ आकाश को नहीं, बल्कि जनमानस को भी रोशन करती हैं और यह संदेश देती हैं कि बुराई पर अच्छाई की जीत का सफर हर साल नए संकल्प के साथ जारी रहेगा。
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Oct 02, 2025 15:18:16
Malda, West Bengal:আজ বিজয় दशমী। বাঙ্গালীদের সব থেকে বড় উৎসবের শেষ দিন। এই দিনই দেবী দুর্গা মহিষাসুরকে পরাজিত করে বধ করেছিলেন। তাই অশুভ শক্তিকে বিনাশ করতে প্রতি বছর বিজয় দশমীর দিন রাজ্য জুড়ে দশেরা উৎসব বা রাবণ দহন পালন করা হয়। ঠিক সেই রকমই প্রতি বছরের ন্যায় এবছর মালদা কালিতলা ক্লাবের উদ্যোগে প্রাকৃতিক দুর্যোগকে উপেক্ষা করে এই উৎসবের আয়োজন করা হয়েছিল মালদা জেলা ক্রীড়া সংস্থার ময়দানে। রাম ও লক্ষণ সেজে রাবনকে প্রথমে বধ করা হয়। এরপর বিভিন্ন রকমের আতশবাজিতে ছেয়ে যায় আকাশ। আর যা দেখতে প্রচুর মানুষ ভিড় জমিয়েছিল মালদা জেলা ক্রীড়া সংস্থার ময়দানে। বাইট- ১) কৃষ্ণেন্দু নারায়ণ চৌধুরী, দশেরা উৎসবের উদ্যোক্তা তথা পৌরসভার চেয়ারম্যান। ২) প্রসেনজিৎ দাস তৃণমূলের যুব সভাপতি তথা ক্লাব সদস্য।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top