Back
डोटासरा का बजट पर बड़ा आरोप: राजस्थान के लिए कुछ भी नहीं मिला
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 01, 2026 09:18:01
Sikar, Rajasthan
सीकर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्रीय बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट बहुत निराशाजनक है। गरीब के लिए, दलित के लिए, पिछड़े के लिए, पिछड़े इलाकों के लिए, ग्रामीण परिवेश की मजबूती के लिए इसमें कुछ भी नहीं है। और मैं समझता हूं कि अगर मैं राजस्थान की बात करूं तो राजस्थान के मुख्यमंत्री कम से कम दिल्ली दो साल के अंदर sाठ बार से अधिक गए हैं। एक रुपया कोई विशेष पैकेज के रूप में नहीं ले पाए, एक तोहफा नहीं ला पाए। आज राजस्थान के अंदर पर्यटन की बहुत संभावनाएं हैं, उसके लिए कोई विशेष पैकेज नहीं। जल जीवन मिशन के अंदर विशेष पैकेज की राजस्थान जैसे प्रदेश में मांग कांग्रेस पार्टी कर रही थी। कोई विशेष पैकेज नहीं। एनसीआरबी के लिए राष्ट्रीय परियोजना की बात मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बार बार कह रहे थे। प्रधानमंत्री ने राजस्थान में आकर घोषणा भी की थी। आज उसके लिए भी कुछ भी नहीं मिला है। आप समझ सकते हैं कि न ईआरसीपी के लिए, न मानगढ़ धाम के लिए, न पर्यटन के लिए, न कोई जल जीवन मिशन के लिए हर तरीके से राजस्थान को निराश किया है। कर्मचारियों में भी निराशा हुई है। कर्मचारियों में इनकम टैक्स स्लैब में उम्मीद कर रहे थे, उसमें भी कोई बदलाव नहीं किया गया है और आप समझ सकते हैं कि शेयर मार्केट जिस तरीके से धड़ाम से गिरा है, हाहाकार मचा हुआ है। ये जो बजट है वो न व्यापारियों के लिए, न किसानों के लिए, न पिछड़ों के लिए, न कोई रेगिस्तानी इलाकों में कोई विशेष कोई पैकेज की बात, कोई घोषणा की बात हो। पानी के लिए हमेशा हमारे यहां परेशानी रहती है। पानी के लिए किसी तरीके का कोई बजट नहीं है। महंगाई कम करने की कोई बात नहीं है। बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिलेगा इनके दो करोड़ के एक साल के वादे तो थे नौकरियों देने के, लेकिन आज कोई विजन, विजन नहीं है, कोई उद्योग नहीं है नया। किसी तरीके की कोई बात नहीं है। धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जो सोने चांदी को लेकर के जो असंतुलन बना हुआ है, जो सस्पेंस बना हुआ है कि कब क्या होगा, किस तरीके से होगा गरीब लूटता जा रहा है, उसके लिए भी किसी तरीके की बात नहीं है। मैं समझता हूं कि इस बजट में न रेल परियोजना बांसवाड़ा के लिए हम उम्मीद कर रहे थे, उसके लिए भी कुछ भी नहीं मिला है। तो मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं मुख्यमंत्री, आप साठ दफा से ज्यादा दफा दो साल के अंदर प्रधानमंत्री से, अमित शाह से, केंद्रीय मंत्रियों से, दो दिन पहले भी मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर के आए हैं। इनको उनसे मिला क्या आप मुझे बताइए तो सही। किसान की आमदनी बढ़ाने की बातें कर रहे थे। किसान को तो और आपने गरीब कर दिया और उसके ऊपर मार डालने का काम किया है। व्यापारी भी त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं। शेयर मार्केट में जो . गिरावट आई है, प्रत्याशित गिरावट। किसी भी देश के बजट के बाद में अगर शेयर मार्केट में गिरावट आती है तो आप समझ सकते हैं कि उस बजट से जो लोगों को उम्मीद थी, उसके ऊपर वो खरा नहीं उतरा है। तो मैं यह कहना चाहता हूं कि निश्चित रूप से राजस्थान को पूरे तरीके से जैसे पर्ची मिली थी, विधानसभा चुनाव के बाद में वो पर्ची भी नहीं मिली है। अगर कोई पर्ची भी मिल जाती तो उसमें कुछ न कुछ तो निकलता, लेकिन यहां तो बिल्कुल शून्यता है। हर वर्ग अ... इस बजट से निराश है। भाजपा जो है चहुंमुखी विकास का जो बजट बता रही है, भाजपा नेता, उनको तो यही कहना है भाई साहब, अपनी नौकरी पकाने के लिए, उनको आला कमान को खुश करने के लिए। आप देखना कि मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता कहेंगे बस दो हज़ार सैंतालीस में विकसित भारत हो जाएगा। किसने देखा है दो हज़ार सैंतालीस आज खाने को रोटी नहीं मिल रही है लोगों को, रोजगार नहीं है लोगों के पास में। कर्मचारी परेशान है, उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। उसकी जो आमदनी है, उसका वेतन है वो तो पंद्रह दिन में ही खत्म हो जाता है। पंद्रह दिन बाद में एक महीने का पंद्रह दिन बाकी का खर्चा चलाना मुश्किल हो जाता है। तो आपने किया क्या है केवल और केवल इस बजट में जो फोकस किया गया है वो तमिलनाडु, बंगाल, केरल ऐसे राज्य जहां पर अभी चुनाव हैं, उनके ऊपर थोड़ा बहुत फोकस किया गया है। अभी तीन साल चुनाव नहीं है तो राजस्थान को तो एक फूटी कौड़ी भी इस बजट से कोई विशेष नहीं मिलने वाला, जो हमारा हक है। जो जीएसटी कलेक्शन से हम देते हैं, हमारे टैक्स से पैसा जाता है, वो तो हमारा हक है, उसमें तो कोई मेहरबानी इनकी है नहीं। बाकी कोई विशेष भी किसी भी तरीके से नहीं दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 01, 2026 10:47:130
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 01, 2026 10:46:490
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 01, 2026 10:46:340
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 01, 2026 10:46:200
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 01, 2026 10:45:590
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 01, 2026 10:45:520
Report
0
Report
RKRampravesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 10:41:340
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 01, 2026 10:41:080
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 01, 2026 10:40:520
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 10:40:390
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 01, 2026 10:40:250
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 01, 2026 10:40:080
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 01, 2026 10:39:410
Report