Back
श्रीमाधोपुर-सीकर में कोहरे के कारण ठंड बढ़ी, यातायात धीमा
ASAshok Singh Shekhawat
Jan 05, 2026 03:32:19
Sikar, Rajasthan
लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर
ग्रमीण तथा शहरी आंचल ने ओढ़ी कोहरे की चादर,एक मीटर से भी कम हुई विजीलीटी,हाईवे पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी,शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड,लगातार बढ़ रहा सर्दी का दौर,सड़कों पर मोर्निंग वॉक पर जाने वालों की संख्या में भी आई गिरावट,सर्दी के चलते घरों में दुबके लोग,आमजन की दिनचर्या हुई अस्त व्यस्त
श्रीमाधोपुर इलाके के ग्रामीण और शहरी अंचल में घना कोहरा छाया रहा, जिससे पूरा क्षेत्र शीत लहर की चपेट में नजर आया। कोहरे की चादर इतनी घनी रही कि दृश्यता एक मीटर से भी कम दर्ज की गई। इसका सीधा असर यातायात पर पड़ा और हाईवे सहित मुख्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर आवागमन करना पड़ा,शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड ने आमजन की दिनचर्या को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया। लगातार बढ़ते सर्दी के दौर के चलते सुबह के समय सड़कों और पार्कों में मोर्निंग वॉक पर निकलने वालों की संख्या में भी भारी गिरावट देखी गई। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके नजर आए। ठिठुरन भरी ठंड के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाते हुए लोग नजर आए। वहीं, आमजन गर्म कपड़ों, चाय, काढ़ा और गर्म पकवानों का सहारा लेकर सर्दी से बचाव कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowJan 06, 2026 01:17:460
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 06, 2026 01:17:170
Report
RSRajkumar Singh
FollowJan 06, 2026 01:00:340
Report
MIMohammad Imran
FollowJan 06, 2026 00:33:440
Report
AGAbhishek Gour
FollowJan 06, 2026 00:33:300
Report
IAImran Ajij
FollowJan 06, 2026 00:33:050
Report
ADANIRUDHA DAWALE
FollowJan 06, 2026 00:32:19Amravati, Maharashtra:तीन फाईल आहे बोल बिनधास्त अमरावती
0
Report
ADANIRUDHA DAWALE
FollowJan 06, 2026 00:31:270
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 06, 2026 00:31:110
Report
PNPratap Naik1
FollowJan 05, 2026 23:47:550
Report
RKRakesh Kumar
FollowJan 05, 2026 23:47:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 05, 2026 23:47:230
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 05, 2026 23:47:130
Report
MKManitosh Kumar
FollowJan 05, 2026 23:46:040
Report