Back
नीमच में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच हेड कॉन्स्टेबल ने आत्महत्या किया
PSPritesh Sharda
Feb 08, 2026 18:45:15
Neemuch, Madhya Pradesh
नीमच की कनावटी पुलिस लाइन में पदस्थ 50 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल होशियार सिंह ने विभाग के आला अधिकारियों पर प्रताड़ना और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले लिखे 4 पन्नों के सुसाइड नोट में उन्होंने रक्षित निरीक्षक (RI) विक्रम सिंह भदौरिया और हेड कॉन्स्टेबल प्रणव तिवारी पर सीधा निशाना साधते हुए खुलासा किया कि पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने और रोजनामा लिखने के नाम पर 5 से 10 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। होशियार सिंह ने नोट में अपना दर्द व्यक्त करते हुए लिखा कि विभाग में ईमानदार आदमी का नौकरी करना मुश्किल हो गया है और भ्रष्टाचार का विरोध करने पर बड़े अधिकारियों के नाम का डर दिखाकर प्रताड़ित किया जाता है। रविवार दोपहर जहरीला पदार्थ खाने के बाद वे खुद कंट्रोल रूम पहुंचे थे, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना और सोशल मीडिया पर वायरल हुए सुसाइड नोट ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowFeb 08, 2026 19:00:210
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 08, 2026 18:47:250
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 08, 2026 18:30:490
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 08, 2026 18:30:380
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 08, 2026 18:30:240
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 08, 2026 18:30:130
Report
मेरठ में 'गुंडागर्दी' का लाइव वीडियो: लालकुर्ती में ब्लैक स्कॉर्पियो सवारों का तांडव, युवक को सड़क प
61
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 08, 2026 18:00:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report