Back
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने मलारना डूंगर थाना निरीक्षण में साइबर अपराध रोकथाम के निर्देश दिए
ASArvind Singh
Mar 28, 2026 09:51:35
Sawai Madhopur, Rajasthan
एंकर -सवाई माधोपुर जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने पदभार संभालने के बाद आज मलारना डूंगर पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस कर्मियों से संवाद किया और पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी मैत्रेयी ने पुलिस मुख्यालय के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल कायम रखना ही पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने थाने पर आने वाले परिवादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए और कहा कि हर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई कर आमजन को शीघ्र राहत पहुंचाई जाए। साइबर क्राइम के मामलों को लेकर एसपी का रुख सख्त नजर आया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इसके अलावा अवैध बजरी खनन और परिवहन पर भी उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी सूरत में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी ने थाना अधिकारी राजेश मीना से क्षेत्र में अपराधों की भी जानकारी जुटाई और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSurender Singh
FollowMar 28, 2026 11:05:500
Report
0
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 28, 2026 11:05:290
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 28, 2026 11:05:110
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 28, 2026 11:04:590
Report
0
Report
TCTanya chugh
FollowMar 28, 2026 11:04:500
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 28, 2026 11:04:440
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 28, 2026 11:04:240
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 28, 2026 11:04:180
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 28, 2026 11:03:580
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowMar 28, 2026 11:03:460
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 28, 2026 11:03:120
Report
0
Report
MJManoj Jain
FollowMar 28, 2026 11:01:570
Report