Back
Shajapur railway colony में चोरी: नगद और आभूषण लूटे, दो क्वार्टर बचे हुए
MJManoj Jain
Mar 28, 2026 11:01:57
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर शहर के रेलवे कॉलोनी में दो सरकारी क्वार्टरों में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने नगदी और आभूषण पर हाथ साफ किया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह वारदात सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच हुई。
पहली घटना रेलवे कॉलोनी निवासी महेश कुमार चौधरी के क्वार्टर में हुई। महेश कुमार रेलवे विभाग में सहायक कार्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और हाल ही में उनका प्रमोशन हुआ है। इसी के चलते उनका तबादला सीधी हुआ है। वे बुधवार को अपने कार्य से सीधी गए थे और घर पर ताला लगा था। जब घर लौट तो उन्होंने ताला टूटा हुआ पाया और सामान बिखरा हुआ था। जांच में पता चला कि उनके क्वार्टर से करीब 40 हजार रुपए नगद और 5 ग्राम सोने का पेंडल चोरी हो गया है। महेश कुमार का परिवार पुणे में रहता है。
दूसरी घटना रेलवे विभाग में पदस्थ सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेंद्र आर्य के क्वार्टर में हुई। वे सुबह घर पर ताला लगाकर विभागीय कार्य से बाहर गए थे। जब वे लौटे, तो उनके घर का ताला भी टूटा हुआ मिला। उनके क्वार्टर से लगभग 50 हजार रुपए नगद चोरी होने की बात सामने आई है。
दोनों ही घटनाओं में चोरों ने केवल नगदी और कीमती सामान को निशाना बनाया, जबकि अन्य वस्तुओं को नहीं छुआ। घटना के समय दोनों मकान मालिक घर पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
डीएम-एसपी ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खुला स्ट्रॉन
0
Report
0
Report
NZNaveen Zee
FollowMar 28, 2026 12:02:520
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 28, 2026 12:02:420
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 28, 2026 12:02:300
Report
SSSHAILESH SHARMA
FollowMar 28, 2026 12:02:190
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 28, 2026 12:01:300
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 28, 2026 12:01:160
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 28, 2026 12:01:000
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 28, 2026 12:00:470
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 28, 2026 12:00:300
Report
946
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 28, 2026 11:48:32806
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 28, 2026 11:48:20780
Report