Back
खंडार में नवीन पीएचसी भवन उद्घाटन, 20 हजार ग्रामीणों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं
ASArvind Singh
Feb 09, 2026 15:09:33
Sawai Madhopur, Rajasthan
खंडार विधानसभा क्षेत्र की छाण ग्राम पंचायत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से बदहाल पड़ी पुरानी पीएचसी और वहां की अव्यवस्थाओं के बाद आखिरकार नई पीएचसी भवन में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गई हैं. सोमवार को विधायक जितेंद्र गोठवाल ने रिबन काटकर नई पीएचसी भवन का औपचारिक उद्घाटन किया. क्षेत्रीय प्रवास के दौरान सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की. पुराने पीएचसी में डॉक्टर की अनियमित उपस्थिति, गंदगी, जुलीफ्लोरा के झाड़ और अव्यवस्थित भर्ती वार्ड को लेकर सवाल उठ रहे थे. इसके बाद चिकित्सा विभाग ने निरीक्षण और नोटिस जारी किए, जिसके बाद नई पीएचसी को हैंडओवर लेकर सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया. नई पीएचसी के शुरू होने से छाण सहित आसपास के करीब 20 हजार से अधिक ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है. अब सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को जिला अस्पताल या सीएचसी नहीं जाना पड़ेगा. उद्घाटन समारोह में प्रधान नरेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, सीएमएचओ डॉ. अनिल जैमिनी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे. नई पीएचसी से क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 17:02:020
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 09, 2026 17:01:220
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 09, 2026 17:01:000
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 09, 2026 17:00:360
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 09, 2026 17:00:150
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Maunath Bhanjan, Uttar Pradesh:मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, बुज़ुर्ग महिला की मौत
प्रभावती सिंह (70) पत्नी अवधेश सिंह की मौके पर मौत मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 09, 2026 16:47:570
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 09, 2026 16:47:380
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 09, 2026 16:47:180
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 09, 2026 16:46:240
Report
माण्डलगढ़ राजगढ़ के सरकारी स्कूल में घटिया निर्माण: संवेदक ब्लैकलिस्ट; 34 लाख के कक्षाओं में टाइल धँसी
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 09, 2026 16:45:360
Report