Back
जिले की पहचान के लिए एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी का उद्घाटन
ASArvind Singh
Mar 15, 2026 13:46:58
Sawai Madhopur, Rajasthan
एक जिला एक उत्पाद’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ
एंकर-राजस्थान दिवस समारोह के तहत आज सवाई माधोपुर वे रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में ‘एक जिला एक उत्पाद’ मार्बल एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कलक्टर कानाराम ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित स्थानीय हस्तशिल्प, हैंडीक्राफ्ट, खादी एवं अन्य उत्पादों का अवलोकन कर कलाकारों और कारीगरों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट योजना का उद्देश्य जिले की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है। ऐसे आयोजन स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने तथा बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आमजन से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने की अपील भी की।
प्रदर्शनी में बांसटोड़रा क्षेत्र की मार्बल मूर्तियां, बस्ट, स्टैच्यू, लालटेन, फैंसी आइटम और मॉडर्न आर्ट विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा हैंडलूम वस्त्र, सूती बेडशीट, धोती-तौलिये, ब्लैक पॉटरी उत्पाद, लकड़ी और मार्बल की मूर्तियाँ, लाख की चूड़ियाँ, चमड़े की मोजड़ियाँ, सन के खिलौने तथा ब्लॉक प्रिंटिंग आधारित उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं।
जिला उद्योग महाप्रबंधक पंकज मीणा ने बताया कि 15 से 19 मार्च तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, राजस्थान एमएसएमई पॉलिसी-2024, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 तथा राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2024 की जानकारी भी उद्यमियों एवं आमजन को दी जा रही है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, जिला उद्योग अधिकारी प्रियंका माथुरिया, सहायक लेखाधिकारी राजेश मीणा, हाथकरघा निरीक्षक आनंद मिश्रा, हाजी सलीम, रीको संगठन खेरदा के अध्यक्ष धरमवीर राठौड़, लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, उद्यमी एवं देशी-विदेशी पर्यटक मौजूद रहे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 15, 2026 14:48:5234
Report
61
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 15, 2026 14:48:3270
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 15, 2026 14:48:17111
Report
NMNilesh Mahajan
FollowMar 15, 2026 14:47:5789
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 15, 2026 14:47:4263
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 15, 2026 14:46:5383
Report
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह जी ने 697.17 लाख रुपए परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किय
44
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 15, 2026 14:46:3975
Report
MGManoj Goswami
FollowMar 15, 2026 14:46:18119
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 15, 2026 14:46:0738
Report
47
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 15, 2026 14:45:5736
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 15, 2026 14:45:31100
Report