Back
सवाई माधोपुर में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
ASArvind Singh
Nov 08, 2025 08:55:58
Sawai Madhopur, Rajasthan
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर आज सवाई माधोपुर में जिला मुख्यालय के बजरिया स्थित इंद्रा मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर द्वारा माँ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीपप्रज्वलित कर एवं महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बालक बालिकाओं द्वारा वंदे मातरम् थीम पर राष्ट्रभक्ति गीतों व गानों पर प्रस्तुतियां दी गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए देशभक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस दौरान राजकीय महाविधालय के प्रोफेसर ने वंदे मातरम् गीत पर व्याख्यान दिया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत की प्रासंगिकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत बंकिमचंद्र चटर्जी ने लिखा था, यह गीत उनके बंगाली उपन्यास आनंदमथ में शामिल था, जो 1882 में प्रकाशित हुआ था। बाद में रविन्द्रनाथ टैगोर ने इसे संगीतबद्ध किया और यह गीत भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक प्रमुख गीत बन गया। 24 जनवरी 1950 को, भारत सरकार ने इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के बारे में हमें जानकारी होनी चाहिए कि किस तरह से यह गीत राष्ट्रीय गीत बन गया और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस गीत ने किस तरह से पूरे देश को एकता के सूत्र में बंध दिया। कार्यक्रम में वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन हुआ। इसके बाद जिला कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा इंद्रा मैदान पर लगाई गई महापुरुषों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम् बाईक रैली निकाली गई, बाईक रैली को जिला कलेक्टर ने हरिझड़ी दिखाकर रवाना किया। वंदे मातरम् बाईक रैली इंद्रा मैदान से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस इंद्रा मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुई।
8
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowNov 08, 2025 10:56:29Chhatarpur, Madhya Pradesh:बाबा बागेश्वर की यात्रा में चोट के बाद भक्तों को सेवा, मरहम पट्टी खुद किए
0
Report
0
Report
JKJitendra Kanwar
FollowNov 08, 2025 10:56:060
Report
AGAbhishek Gour
FollowNov 08, 2025 10:55:530
Report
NSNiroj Satapathy
FollowNov 08, 2025 10:55:44Koraput, Odisha:କୋରାপୁଟ - ବୋରିଗୁମ୍ମା ବ୍ଲକ ର ବିଶିଂପୁର ନିକଟ ଏକ କେନାଲ ଭିତରେ ରହିଥିବା ଦୁଇ ଭାଲୁ ଛୁଆ କୁ ଘଉଡ଼ାଇଲେ ଲୋକେ。
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 08, 2025 10:55:160
Report
ATArun Tripathi
FollowNov 08, 2025 10:55:060
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 08, 2025 10:54:540
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 08, 2025 10:54:370
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 08, 2025 10:54:120
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowNov 08, 2025 10:53:590
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 08, 2025 10:53:440
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 08, 2025 10:53:340
Report
RKRampravesh Kumar
FollowNov 08, 2025 10:53:24Noida, Uttar Pradesh:RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी बिहार में EVM Strongroom की तत्काल सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 08, 2025 10:53:170
Report