Back
बालेर बालाजी प्रांगण में अवतारों की दिव्य कथा का भावपूर्ण वर्णन
ASArvind Singh
Oct 31, 2025 10:36:24
Sawai Madhopur, Rajasthan
जिला-सवाई माधोपुर
विधानसभा क्षेत्र-खण्डार
खबर लोकेशन-बालेर
हैडलाइन:खंडार के बालेर पंचायत में श्रीमद्भागवत कथा में पंडित दिनेश चंद शास्त्री ने सुनाया वामन, राम और कृष्ण अवतार का दिव्य वर्णन。
एंकर : सवाई माधोपुर जिले में खंडार उपखण्ड क्षेत्र के बालेर पंचायत स्थित श्री बम्बुल वाले बालाजी प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन कथा वाचक पंडित दिनेश चंद शास्त्री ने भगवान के विभिन्न अवतारों की प्रेरणादायक कथाएं सुनाईं। उन्होंने वामन-बली संवाद, मत्स्य अवतार, राम जन्म और भगवान श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भक्ति, वैराग्य और सत्कर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कथा सुनना तभी सार्थक है जब उसके उपदेशों को जीवन में उतारा जाए। कृष्ण जन्मोत्सव पर पूरा पंडाल जयकारों और भजनों से गूंज उठा। कथा आयोजन सत्यनारायण गर्ग परिवार द्वारा किया जा रहा है।
खबर: खंडार के बालेर पंचायत स्थित श्री बम्बुल वाले बालाजी प्रांगण में जारी सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन कथा वाचक पंडित दिनेश चंद शास्त्री (पादडा वाले) ने भगवान वामन, मत्स्य, राम और कृष्ण अवतार की पावन कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब भी पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब भगवान धर्म की रक्षा हेतु अवतार लेते हैं। कथा में वामन-बली संवाद, समुद्र मंथन, नरसिंह अवतार और भगवान श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग सुनाए गए। कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान पंडाल “नंद घर आनंद भयो” और “जय कन्हैया लाल की” भजनों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते रहे। कथा वाचक ने कहा कि भगवान को पहचानने से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह आयोजन मुख्य यजमान सत्यनारायण गर्ग, उनकी धर्मपत्नी विद्या देवी, पुत्र सुनील कुमार, अमित कुमार व गर्ग परिवार द्वारा कराया जा रहा है।
विजुअल/फोटो अटैच।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
FollowOct 31, 2025 17:16:200
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 31, 2025 17:15:580
Report
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 31, 2025 17:15:420
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 31, 2025 17:15:220
Report
0
Report
SKSHIV KUMAR
FollowOct 31, 2025 17:02:190
Report
0
Report
RBRajneesh Bansal
FollowOct 31, 2025 17:02:050
Report
RBRajneesh Bansal
FollowOct 31, 2025 17:01:520
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 31, 2025 17:01:260
Report
SASAYED AMIR
FollowOct 31, 2025 17:00:510
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 31, 2025 17:00:400
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowOct 31, 2025 17:00:290
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 31, 2025 17:00:150
Report
 Ankit Chaudhary
Ankit Chaudhary