Back
प्रेम प्रसंग के शक में अंगद मीणा की हत्या: 4 गिरफ्तार
ASArvind Singh
Mar 12, 2026 03:18:35
Sawai Madhopur, Rajasthan
सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के झोपड़ा गांव में एक युवक की हत्या का चार दिन पुराना मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के शक में 21 वर्षीय एक शादीशुदा युवक अंगद मीणा की पीट-पीट हत्या कर दी गई, जिसे लेकर मृतक के परिजनों द्वारा चौथ का बरवाड़ा थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि कुछ लोगों ने झोंपड़ा निवासी 21 वर्षीय सोनू उर्फ अंगद मीणा को गलवा नदी के पास ले जाकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट में अंगद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गम्भीर घायल अंगद को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों द्वारा आरोपियों के खिलाफ चौथ का बरवाड़ा थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया, जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। चौथ का बरवाड़ा थाना अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि मुकेश मीणा, हरिमोहन मीणा, रूमाली देवी, सुनीता एवं उनकी माँ शांति देवी आदि ने षड्यंत्र के तहत सोनू उर्फ अंगद को गलवा नदी में बुलाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि चिकित्सकीय जांच में सोनू उर्फ अंगद के शरीर पर 17 जगह चोट के निशान मिले हैं, जिसमें लाठी-डंडे से लेकर सरिया एवं अन्य वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हुई। मृतक सोनू उर्फ अंगद शादीशुदा था। गम्भीर मारपीट के चलते उसकी मौत हो गई। आरोपी एवं पीड़ित पक्ष दोनों ही एक ही परिवार से संबंधित है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस डिटेन किये गये आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। वही इस मामले को परिजनों सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा मीडिया से छिपाने का भरकस प्रयास किया गया, लेकिन एक वीडियो वायरल होने के चलते मामला उजागर हो गया। मामला उजागर होने पर अब पुलिस तरह-तरह के बहाने बना रही है, वही अभी भी पुलिस अधिकारी मामले को लेकर कैमरे के सामने आने से बच रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkash Sharma
FollowMar 12, 2026 04:33:110
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 12, 2026 04:32:530
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 04:32:37Noida, Uttar Pradesh:A Kenyan man named Willy has made a timer.
0
Report
JPJai Prakash
FollowMar 12, 2026 04:32:290
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 12, 2026 04:31:550
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 12, 2026 04:31:400
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 12, 2026 04:31:260
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 12, 2026 04:31:130
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 12, 2026 04:30:560
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 12, 2026 04:30:310
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 04:30:19Noida, Uttar Pradesh:When simple paper tricks your brain into seeing motion.
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 04:30:11Noida, Uttar Pradesh:The dog spinning its tail like a helicopter is just too cute.
0
Report
0
Report