गोमती नदी में आया पानी, राजसमंद के लोगों का हुआ स्वागत!
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में ऐतिहासिक गोमती नदी में पानी की आवक शुरू हो गई है, जिससे राजसमंद झील को भरने वाली इस नदी में पानी आने से ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने गोमती मैया की पूजा अर्चना की और चुनरी ओढ़ाई। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से कई जगह बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, लेकिन राजसमंदवासियों के लिए खुशी का क्षण तब आया जब गोमती नदी में पानी की हल्की धारा बहने लगी। यह पानी झील के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि बरसात के मौसम के अंत में नदी में पानी की आवक झील को भरने के लिए अहम मानी जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धौलपुर के भदियाना में चुनाव प्रचार से पहले पुरानी रंजिश ने हिंसक भीड़ खड़ी कर दी
Dholpur, Rajasthan:प्रचार करने गए थे, पथराव और फायरिंग में फंस गए...भदियाना बना अखाड़ा चुनावी रंजिश नहीं, पुरानी खुन्नस ने किया बवाल, वायरल वीडियो में तमंचे लहराते दिखे युवक धौलपुर के भदियाना गांव में पंचायत चुनाव का प्रचार शुरू भी नहीं हुआ कि पुरानी रंजिश की आग ने गांव को जंग का मैदान बना दिया, पथराव-फायरिंग के वीडियो से जिले में हड़कंप। कोलारी का भदियाना गांव, नाम तो छोटा है लेकिन रंजिशें बड़ी पुरानी हैं। गांव में सरपंची का प्रचार परवान चढ़ने वाला था, लेकिन उससे पहले दो पक्षों के बीच ऐसी भिड़ंत हो गई कि पूरा गांव दहल गया। कहानी कुछ यूं शुरू हुई, अमर सिंह पक्ष के कुछ लोग चुनाव प्रचार के लिए घरों से निकले ही थे कि एदल सिंह पक्ष के लोगों ने बीच रास्ते में घेर लिया। पहले तू-तू मैं-मैं, फिर गाली-गलौज और देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थर बरसने लगे। देखते ही देखते गांव की गलियां पथराव के शोर से गूंज उठीं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने पुलिस की नींद उड़ा दी है। वीडियो में कुछ युवक हाथों में पत्थर लेकर दौड़ते, तो कुछ तमंचे लहराते नजर आ रहे हैं। कई राउंड फायरिंग की भी सूचना है, हालांकि पुलिस अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है बताया जा रहा है कि अमर सिंह और एदल सिंह पक्ष में ये दुश्मनी नई नहीं है। तनाव को देखते हुए इसी वजह से गांव में पहले से ही आरएसी के जवान तैनात हैं, फिर भी चुनाव आते ही पुराना हिसाब चुकता करने का मौका ढूंढ लिया गया हुआ। इधर घटना की सूचना मिलते ही धौलपुर पुलिस ने रिएक्शन में देर नहीं की। एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में सीओ ग्रामीण मनोहर लाल मीणा और कोलारी थानाधिकारी हरि नारायण मीणा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए कुछ आरोपियों को डिटेन कर लिया है और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस का साफ कहना है, मौके पर अब शांति कायम है, अफवाह फैलाने वालों पर नजर है, अग्रिम कार्रवाई और विस्तृत जांच जारी है। लेकिन सवाल यही है, जब आरएसी के साये में भी तमंचे लहरा रहे हैं, तो पंचायत चुनाव वाले दिन क्या होगा। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी से गांव में तनाव तो थमा है, लेकिन अंदर ही अंदर सुलगती रंजिश अब पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई हैशाहजहांपुर में इंटर तक के छात्र-छात्राओं को दी जाएगी संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्य की जानकारी
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अब कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी। इसको लेकर शाहजहांपुर आज संविधान संवाद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के शिक्षकों को संवैधानिक जानकारी के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी और यूनिवर्सिटी के कानून के प्रोफेसर शामिल हुए। स्कूली छात्र और छात्राओं को संविधान मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी देने के लिए 2 नवंबर से 26 नवंबर तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अटल बिहारी वाजपई ऑडिटोरियम सभागार में हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से आयोजित संविधान संवाद कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों के टीचर शामिल हुए, जिन्हें संविधान, संवैधानिक मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद 2 नवंबर से 26 नवंबर तक जिले भर के स्कूलों में बच्चों को संविधान के अधिकारों का कर्तव्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। ट्रेनिंग देने के लिए खासतौर परस्वामी शुकदेवानंद यूनिवर्सिटी के विधि अध्ययन संकाय के डॉ जयशंकर ओझा, डॉ अनिल कुमार शाह, श्री प्रदीप कुमार सिंह एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहांपुर के दिनेश कुमार मिश्रा मुख्य परामर्शदाता एवं विवेक शर्मा सहायक परामर्शदाता ने टीचरों को प्रशिक्षित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि आज हर आम नागरिक की प्राथमिकता में अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी लेना होना चाहिए। जिसमें इसकी शुरुआत स्कूली छात्र-छात्राओं से की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
बाइट - अपेक्षा सिंह, सचिव,
