सिंधी समाज सेवा समिति राजसमंद ने मनाया झुलेलाल का चालीहा पर्व
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में सिंधी समाज सेवा समिति ने आराध्य देव वरुणावतार भगवान झुलेलाल का चालीहा पर्व धूमधाम से मनाया। झील किनारे झुलेलाल की ध्वजा स्थापित कर जल ज्योति पूजा की गई। महिलाओं ने भजन कीर्तन किया और पंजड़ा गाया गया। समाज ने झील भरने, लोककल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। सभी ने वरुणदेव से क्षमा याचना और कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक लखमीचंद आडवाणी, सलाहकार मुरलीधर रामचंदानी, अध्यक्ष शंकर सचदेव, सचिव महेश कुसीजा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाकियू असली संगठन ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग, नहीं तो 9 नवम्बर को ताला बंदी की चेतावनी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा:किसान पंचायत में गन्ने का रेट 600 रुपए प्रति कुंतल करने की मांग बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग रखी है विभाग द्वारा ठोस कदम न उठाए जाने पर तालाबंदी की चेतावनी भी दी गई Vo:- आपको बता दे अमरोहा के मंडी धनौरा ब्लॉक में भाकियू असली संगठन की एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें गाने का रेट ₹600 प्रति कुंतल करने की मांग की गई साथ ही जनपद में बढ़ते बंदरों के आतंक को लेकर वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांगे भी रखी गई , डीएपी और एनपी खाद जब पर्याप्त मात्रा में है तो किसानों को पूराना खाद ही पुराने रेट पर उपलब्ध कराया जाए और गंगा एक्सप्रेसवे में जा रही किसने की भूमि का चार गुना मुआवजे का रेट दिलाया जाए।
बाइट: डूंगर सिंह मंडल अध्यक्ष भाकियू असली
