Back
राजसमंद के एसपी ममता गुप्ता की रात्री गश्त: अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत
DSdevendra sharma2
Nov 24, 2025 15:15:48
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
राजसमंद एसपी ममता गुप्ता निकली रात्रि गश्त पर, रात्रि गश्त के दौरान एसपी गुप्ता ने जी मीडिया से की खास बातचीत, एसपी ममता गुप्ता ने हथियाबंद जवानों के साथ पैदल बाजार में की गश्त, एसपी ममता गुप्ता ने बाजार में व्यापारियों से भी किया संवाद, बाजार में अतिक्रमण करने वालों को अतिक्रमण हटाने की दी हिदायत, जिले के सभी थानाधिकारी अपने-अपने थाना इलाकों में कर रहे हैं रात्रि गश्त, राजसमंद एडिशनल एसपी महेंद्र पारीक सहित कई पुलिस अधिकारियों ने की रात्रि गश्त, राजसमंद। राजसमंद में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से राजसमंद पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने रात्रि गश्त की। एसपी गुप्ता स्वयं पुलिस जवानों के साथ पैदल ही बाजार में निकलीं और पूरे इलाके का जायजा लिया। इस दौरान एसपी गुप्ता ने बाजार के व्यापारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना। गश्त के दौरान एसपी गुप्ता ने बाजार में बढ़ रहे अतिक्रमण पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दी कि वे तुरंत अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी की इस अचानक गश्त से पुलिसकर्मियों और आम जनता दोनों में सुरक्षा और जिम्मेदारी का संदेश गया है।वहीं, एसपी ममता गुप्ता के निर्देश पर जिले के सभी थानाधिकारी भी अपने-अपने थाना इलाकों में सघन रात्रि गश्त कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना और जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाना है。
61
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowNov 24, 2025 16:04:060
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 24, 2025 16:03:100
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 24, 2025 16:02:510
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowNov 24, 2025 16:02:370
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 24, 2025 16:02:190
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 24, 2025 16:01:570
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 24, 2025 16:01:460
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 24, 2025 16:01:310
Report
VSVishnu Sharma
FollowNov 24, 2025 16:01:170
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 24, 2025 16:00:480
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 24, 2025 16:00:300
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 24, 2025 15:53:220
Report
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowNov 24, 2025 15:53:040
Report