313324
राजसमंद के मेवाड़ का प्रसिद्ध लोक नृत्य गवरी मुंडोल गांव में देखा गया
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद के मुंडोल गांव में मेवाड़ का लोकप्रिय नृत्य 'गवरी' देखा गया। आदिवासी भील समाज द्वारा प्रस्तुत यह नृत्य रक्षाबंधन से शुरू होकर सवा महीने तक गांव-गांव में चलता है। कलाकार अपने घरों से दूर रहकर इसका मंचन करते हैं। गवरी प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 6 बजे तक गांव की चौपाल पर होता है। इसमें कान गुजरी, राजारानी, बंजारा और मीणा की लड़ाई जैसे रोमांचक खेल शामिल हैं। यह परंपरागत नृत्य मेवाड़ की संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और लोगों को आकर्षित करता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीकानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नाल एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:बीकानेर से बड़ी खबर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे नाल एयरपोर्ट बीजेपी पदाधिकारीयों और अधिकारियों ने किया स्वागत-अगवानी कुछ ही देर में वेटरनरी परिसर में कार्यक्रम में करेंगे शिरकत एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक सिद्धि कुमारी,जेठानंद व्यास, विश्वनाथ मेघवाल, अंशुमान सिंह भाटी भी मौजूद ताराचंद सारस्वत, सुमन छाजेड़ ने भी की अगवानी कलेक्टर निशांत जैन, एसपी मृदुल कच्छावा सहित प्रशासनिक अमला भी रहा तैनात0
0
Report
हादसे में नौ लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप
Greater Noida, Uttar Pradesh:हादसे में नौ लोगों की मौत0
0
Report
ग्रेटर नोएडा हादसे में 9 लोगों की मौत, महिला समेत 8 पुरुष शामिल
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा | जेवर पुलिस के अनुसार, इस दुखद घटना में एक महिला और 8 पुरुषों समेत 9 लोगों की मौत हो गई है।0
0
Report
Advertisement
सरदारशहर में निजी बस संचालकों ने चक्का जाम की चेतावनी दी
Churu, Rajasthan:सरदारशहर में निजी बस ऑपरेटरों का आर-पार का ऐलान, शाम 5 बजे तक समाधान नहीं तो कल से चक्का जाम, व्यापारियों के प्रतिष्ठान आज से बंद। सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड से हाथ ठेलों को हटाने और निजी बसों के संचालन के लिए बस स्टैंड को खाली करवाने की मांग को लेकर निजी बस संचालकों एवं व्यापारियों का धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी है। निजी बस संचालक रातभर नगर परिषद कार्यालय के सामने धरने पर डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। धरने पर बैठे बस संचालकों ने प्रशासन को आज गुरुवार शाम 5 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। बस संचालकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शाम 5 बजे तक कच्चा बस स्टैंड खाली करवाकर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो शुक्रवार सुबह से सरदारशहर में निजी बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। बस संचालक राजेंद्र कुमार सारण ने बताया कि हड़ताल के दौरान शहर में निजी बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके साथ ही निजी बसों को शहर में खड़ा कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक बस स्टैंड को निजी बसों के संचालन के लिए खाली नहीं करवाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, प्रशासन की ओर से कच्चा बस स्टैंड पर लगे हाथ ठेला संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने गुरुवार को हाथ ठेले हटाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद बस स्टैंड विवाद में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। निजी बस संचालकों के आंदोलन को समर्थन देते हुए आज सरदारशहर के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। व्यापारियों के बाजार बंद के ऐलान से आंदोलन को व्यापक समर्थन मिलने की बात कही जा रही है। एक ओर बस संचालकों ने शाम 5 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने हाथ ठेला संचालकों को हटने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अब सबकी नजरें आज शाम 5 बजे पर टिकी हैं। यदि निर्धारित समय तक विवाद का समाधान नहीं हुआ, तो शुक्रवार से सरदारशहर में निजी बसों का चक्का जाम शुरू होने की स्थिति बन सकती है।0
0
Report
गंगा का जलस्तर सामान्य, नाव सेवाएं जल्द फिर शुरू होंगी
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: गंगा का जलस्तर सामान्य हो गया है। घाटों पर भारी मात्रा में गाद जमा हो गई है। त्योहारों को देखते हुए नगर निगम ने सफाई का काम तेज़ कर दिया है। घाटों तक आने-जाने का रास्ता प्रभावित हुआ है, नावों का संचालन अभी भी बंद है। ACP अतुल अंजन त्रिपाठी कहते हैं, "...गंगा का जलस्तर घट रहा है... एहतियात के तौर पर नावों का संचालन अभी भी बंद है। नावों से गंगा आरती की जा रही है, जबकि नगर निगम की टीमें घाटों की सफाई कर रही हैं। अधिकारी स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं और जलस्तर के पूरी तरह सामान्य होने पर नाव सेवाएँ फिर से शुरू दी जाएँगी।"0
0
Report
राजसमंद पंचायत चुनाव 2026: 9 समिति प्रधान पद और 29 वार्डों का आरक्षण स्पष्ट
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद में आगामी पंचायत आम चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां बढ़ गई हैं। जिला कलक्टर ने पंचायती राज संस्थाओं के लिए bahुप्रतीक्षित आरक्षण की स्थिति का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। जिले की 9 पंचायत समितियों के प्रधान पदों और जिला परिषद के 29 वार्डों के लिए आरक्षण की तस्वीर साफ हो चुकी है। वार्डवार और वर्गवार स्थिति सामने आते ही ग्रामीण अंचल की राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई है और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी और कांग्रेस में सक्रियता बढ़ी है; चौपालों पर टिकट दावेदार जनता से संपर्क बना रहे हैं। गाँवों की चौपालों और चाय की थड़ियों पर अब सिर्फ चुनावी चर्चाएं ही सुनाई दे रही हैं।0
0
Report
Advertisement
पानी की बोतल न मिलने पर कैंची से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा पानी की बोतल देने से मना किया तो भड़के युवक... कैंची दिखाकर की मारपीट अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास होटल के सामने हुई वारदात पानी खरीदने के दौरान दो युवकों ने मांगी बोतल, मना करने पर पीछा कर किया हमला कैंची दिखाकर जान से मारने की धमकी, लात-मुक्कों से जमकर मारपीट मारपीट के दौरान मोबाइल और पर्स नीचे गिरा, आरोपी लेकर फरार बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के साथ भी मारपीट, आई चोट शिकायत के बाद अकलतरा पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में योगेन्द्र मानिकपुरी और अजय खरे गिरफ्तार पुलिस पूछताछ में साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार करने की जानकारी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर आरोपी राजा यादव गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार का आरोप पीड़िता की शिकायत पर शिवरीनारायण थाने में दर्ज हुआ मामला पुलिस सहायता केंद्र राहौद की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार जाँच में शादी का झांसा देकर अनाचार करने की बात सामने आई पुलिस ने आरोपी राजा कुमार यादव उर्फ सोनू को किया गिरफ्तार 21 वर्षीय आरोपी पकरिया पारा राहौद का निवासी POCSO एक्ट समेत BNS की संबंधित धाराओं में हुई कार्रवाई गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल राहौद पुलिस स्टाफ की कार्यवाही0
0
Report
पटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव पर हमले के बाद तेजस्वी यादव सरकार पर हमला
Patna, Bihar:पटना के किदवईपुरी में पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव पर हुए जानलेवा हमले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और कानून-व्यवस्था पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल अनिल यादव के परिजनों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली। अस्पताल में मीडिया से मुखातिब होते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है और पूरा प्रदेश अब भगवान भरोसे चल रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में पूरे प्रदेश में प्रतिदिन बेखौफ तरीके से गोलियां चलाई जा रही हैं। दिनदहाड़े घर के अंदर घुसकर छह-सात गोलियां मार दी गईं, यह कोई मामूली घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि अनिल जी हमारे पुराने साथी रहे हैं और शुरू से साथ जुड़े रहे हैं। जब राजधानी पटना में ही पूर्व जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं, तो पूरे बिहार में आम जनता की सुरक्षा की क्या गारंटी है। प्रशासन को इस पूरे मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और जो भी दोषी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए। लेकिन सत्ता में बैठे हुक्मरानों को जनता की जान-माल की कोई परवाह नहीं रह गई है։ तेजस्वी यादव ने कहा कि यह घटना से वे भी बेहद आहत हैं। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप लोग बिल्कुल घबराइए मत, हम लोग इस अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे। सरकार को और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। परिजनों ने जब यह आरोप लगाया कि एक खास जाति को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, तो तेजस्वी ने कहा कि हम जनता और पीड़ित परिवार की इस आवाज को सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत से उठाएंगे और न्याय दिलाकर रहेंगे。 सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को सिर्फ और सिर्फ चुनाव की चिंता रहती है। चुनाव समाप्त होते ही चाहे राज्य में हत्याएं हों, बलात्कार हों, बाढ़ आए या सुखाड़ पड़े, जनता के साथ पूरी तरह सौतेला व्यवहार किया जाता है। अपनी विफलताओं और नाकामी को छिपाने के लिए सरकार में बैठे लोग आपराधिक वारदातों को जाति और धर्म का रंग देने में जुट जाते हैं। किसी भी घटना में एक खास जाति को बलि का बकरा बनाकर आरोपी ठहराने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि जो भी असली गुनहगार हैं, उन्हें सख्त सजा मिले,एक जाति को बहाना बनाकर आरोपी बना दिया जाता है जात-पात की राजनीति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस्तीफे के सवाल पर तीखा तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जो मुख्यमंत्री बने हैं, उन्हें जनता ने वोट देकर नहीं चुना है। वे दिल्ली के इशारे पर चलने वाले सेलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं। वे केवल अंगूठा छाप और मोहर लगाने वाले मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं, जिन्हें राज्य की कानून-व्यवस्था से कोई सरोकार नहीं है। अगर वे अपनी जुबान के पक्के होते, तो बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखकर अब तक इस्तीफा दे चुके होते।0
0
Report
Advertisement
इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू मामला: दो आरोपी गिरफ्तार, एक ने शादी का झांसा दिया
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत,,युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर हुई पहचान के बाद युवती को अलग-अलग शहरों में ले जाने का आरोप बिलासपुर से दुर्ग और फिर धमधा ले गया पहला आरोपी दूसरे आरोपी ने शादी का झांसा देकर सुनसान जगह पर ले जाकर अनाचार किया पीड़िता ने धमधा पुलिस को दी सूचना, परिजनों ने युवती को सुरक्षित घर पहुंचाया चांपा पुलिस ने साइबर तकनीकी की मदद से दोनों आरोपियों को दबोचा इन्द्रजीत ठाकुर उर्फ ईशु और साहिल लहरी उर्फ सालू गिरफ्तार पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर इंस्टाग्राम पर दोस्ती से शुरू हुई कहानी पहुंची थाने तक चांपा पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई,,,0
0
Report
बारां में पंचायत चुनाव के लिए सरपंच-वार्ड पंच आरक्षण लॉटरी आज जारी
Baran, Rajasthan:बारां में गांवों की सरकार गठन की कवायद तेज, 280 सरपंच और 2500 से अधिक वार्ड पंचों के लिए आज निकलेगी आरक्षण लॉटरी बारां। त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनावों को लेकर बारां जिले में सरगर्मी तेज हो गई है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की आरक्षण लॉटरी के बाद आज गुरुवार को जिले की सभी 10 पंचायत समितियों में ग्राम पंचायत सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। यह लॉटरी प्रक्रिया संबंधित उपखंड अधिकारी कार्यालयों में सुबह से शुरू हुई है। शाम तक सभी 10 पंचायत समितियों की लॉटरी पूरी होने के साथ ही यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि किस ग्राम पंचायत में सरपंच पद सामान्य रहेगा और कहां SC, ST, OBC और महिला वर्ग के लिए आरक्षित होगा। इससे पहले बुधवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर आरक्षण लॉटरी की बड़ी प्रक्रिया संपन्न हुई थी। इसमें जिला परिषद के 29 सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण तय किया गया। साथ ही 10 पंचायत समितियों के 10 प्रधान पदों और कुल 168 पंचायत समिति सदस्यों की सीटों के लिए भी आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। पंचायतों के पुनर्गठन के बाद बारां जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 280 हो गई है। पहले जिले में 231 ग्राम पंचायतें थीं। पुनर्गठन में 51 नई पंचायतें बनीं और कुछ का विलय हुआ, जिसके बाद शुद्ध रूप से 49 नई पंचायतें बढ़ी हैं, पंचायतों की संख्या बढ़ने से सरपंच और वार्ड पंचों के पदों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। अब जिले में वार्ड पंचों की संख्या 2500 से अधिक हो गई है। इससे गांवों की सरकार में नए और युवा चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आज की लॉटरी प्रक्रिया शुरू होते ही ग्रामीण अंचलों में चुनावी चौपालें सज गई हैं और संभावित उम्मीदवार अपने-अपने समीकरण जुटाने में लग गए हैं। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही पंचायत चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना है。0
0
Report
बारां में 5.41 किग्रा गांजा तस्करी मामला: महिला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की दबिश
Baran, Rajasthan:барां 5 किलो 410 ग्राम गांजा तस्करी मामले में महिला तस्कर गिरफ्तार बारां अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोठपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में थाना कवाई में 5 किलो 410 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। इस प्रकरण की तफ्तीश थाना मोठपुर को सौंपी गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी व वृताधिकारी वृत अटरू रामानंद यादव के निर्देशन में थानाधिकारी कमलसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान सामने आया कि उक्त गांजा सकतपुर निवासी अशोक पुत्र श्यामबिहारी शर्मा उम्र 45 साल को बेचा गया था, जो पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है। पूछताछ में अशोक ने गांजा ज्योति उर्फ काली पत्नी रामलाल जाति बैरवा उम्र 40 साल निवासी सकतपुर थाना अटरू से खरीदना बताया। इस पर टीम ने ज्योति उर्फ काली को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के नए सभापति-उपसभापति ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शपथ ली
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अनिल ईनाणी और उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यभार ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री गौतम दक ने पार्षदों से टीम भावना के साथ काम करने की अपील की। सांसद सीपी जोशी ने नई परिषद के लिए 100 दिन का रोडमैप तैयार करने और स्वच्छता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। सभापति अनिल ईनाणी ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ प्रमुख चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने की बात कही। उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया ने भी पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प जताया। समारोह में 33 भाजपा और 3 निर्दलीय पार्षदों का सम्मान भी किया गया।0
0
Report
हनुमानगढ़ में 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार; स्कूटी भी बरामद
Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh की संगरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम हेरोइन और 40 हजार रुपए की बिक्री राशि बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटी भी जब्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ने बताया कि उपनिरीक्षक केशव शर्मा मय टीम ने शाहपीनी सिंहपुरा रोड पर कार्रवाई की। पुलिस ने स्कूटी पर सवार सुखप्रीत सिंह और गगनदीप कौर को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन, 40 हजार रुपए बिक्री राशि और स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोविंदवाल, पंजाब जेल में बंद आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ कल्याण बाबा के संपर्क में थे और उसके साथ मिलकर सिंडिकेट के रूप में हेरोइन की तस्करी कर रहे थे। कार्रवाई में AGTF Hanumangarh एवं जिला विशेष टीम सेक्टर Hanumangarh की भी भूमिका रही।0
0
Report
गढ़वा में सड़क हादसे से छत्तीसगढ़ी मजदूरों की मौत, 3 घायल
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना झारखंड को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले एनएच-39 पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। गढ़वा के रमना थाना क्षेत्र के परसवान गांव के पास तेज रफ्तार मैजिक वैन का स्टीयरिंग फेल हो गया, जिसके बाद वैन पुल से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी हबीबन बीबी, उम्र 30 वर्ष और राजदेव, उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में कलावती देवी, 35 वर्ष, अनीता देवी, 40 वर्ष और पूजा गुप्ता, 30 वर्ष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मैजिक वैन में कुल 12 लोग सवार थे। सभी श्री बंशीधर नगर में डीएक्सएन मिशन की बैठक में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
