Back
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रतापगढ़ में दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव और प्रदर्शनी
HUHITESH UPADHYAY
Nov 16, 2025 05:16:27
Pratapgarh, Rajasthan
धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम, प्रदर्शनी में झलकी जनजातीय संस्कृति
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव वर्ष के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम एवं परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम और प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ, जबकि जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की उपस्थिति में मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बारह पात्रों—गोतिया, रंग जी, ईश्वर, खोमजी, पुंजिया, उदा नीनामा, सुखलाल, नंदिया, मांगुड़ा, मोहन, जीवतराम एवं धनिया—को वनाधिकार पट्टों का वितरण किया गया। प्रदर्शनी में जनजातीय नायकों बिरसा मुंडा, राणा पुंजा भील, फूलो-झानों मुर्मू, टंट्या भील, नानक जी भील और गोविंद गुरु की जीवनी को आकर्षक चित्रों व प्रदर्शनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
टीएडी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में जनजातीय कला, संस्कृति, राजीविका उत्पाद, कृषि, पुलिस, महिला अधिकारिता, स्वास्थ्य, पशुपालन आदि विभागों की योजनाओं का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। पारंपरिक बर्तन, वेशभूषा, आभूषण, डिजिटल थीम आधारित स्टॉल, मॉडल शौचालय और बांस शिल्प ने आगंतुकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से तैयार ‘ट्राइबल हट’ आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना, जहाँ पारंपरिक भोजन और स्थानीय उत्पादों ने जनजातीय जीवन की झलक कराई। ऑडिटोरियम में बिरसा मुंडा की जीवन यात्रा पर आधारित लघु फिल्म और टीमली, डांगडी, गैर व तेरहताली जैसे पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में रंग भर दिए। शनिवार सुबह अधिकारियों और विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर बिरसा मुंडा के विचारों को नमन किया।
170
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowNov 16, 2025 06:52:230
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 16, 2025 06:52:090
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowNov 16, 2025 06:52:020
Report
FWFAROOQ WANI
FollowNov 16, 2025 06:51:450
Report
KKKamal Kumar
FollowNov 16, 2025 06:51:380
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 16, 2025 06:51:25Noida, Uttar Pradesh:वीरांगना ऊदा देवी पासी जी की प्रतिमा का अनावरण एवं स्वाभिमान समारोह का उद्घाटन कार्यक्रम। सीएम योगी का लाइव कार्यक्रम
0
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowNov 16, 2025 06:51:190
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowNov 16, 2025 06:51:110
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowNov 16, 2025 06:51:010
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 16, 2025 06:50:380
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowNov 16, 2025 06:50:300
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowNov 16, 2025 06:50:150
Report
0
Report
MPManish Purohit
FollowNov 16, 2025 06:50:060
Report