Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bandipora में भाजपा एसटी मोर्चा ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनायी
SHShahzad Hussain Bhat
Nov 16, 2025 06:52:02
BJP ST Morcha Bandipora Observes Janjatiya Gaurav Diwas on 150th Birth Anniversary of Birsa Munda. The BJP ST Morcha Bandipora commemorated Janjatiya Gaurav Diwas with great reverence to mark the 150th birth anniversary of the legendary tribal leader and freedom fighter, Bhagwan Birsa Munda. The event was attended by Choudhary Roshan Hussain, State President BJP ST Morcha, as the chief guest. Also present were Irshad Ahmad, President BJP ST Morcha Bandipora, senior leader Rahman Takri, and BJP Bandipora District President Mudasir Farooq. Speaking to the media, Choudhary Roshan Hussain said, “It is only after the formation of the Modi government that the tribal community has received their rightful due. Earlier administrations consistently used tribal populations merely as a vote bank, neglecting their genuine issues and aspirations.” Party leaders and workers paid rich tributes to Birsa Munda, recalling his struggle, sacrifices, and historic contributions towards the empowerment and identity of tribal communities across the country. The programme concluded with a renewed commitment to continue working for the welfare and upliftment of tribal populations in Jammu & Kashmir.
87
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPradeep Soni
Nov 16, 2025 08:32:04
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण, बिना नम्बर प्लेट सड़क पर दौड़ रहे कचरा ऑटो टिपर वाहन, शाहपुरा में यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ, पुलिस और परिवहन विभाग पर उठे सवाल! आखिर हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? शाहपुरा नगरपरिषद का है मामला शाहपुरा( जयपुर) - जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा शहर में नगर परिषद के कचरा ऑटो टिपर बिना नम्बर प्लेट के ही शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं...जानकारी के मुताबिक एक दर्जन से अधिक कचरा ऑटो टिपर वाहन सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं और यातायात नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना नम्बर प्लेट के ऑटो टिपर वाहनों पर कार्रवाई न होना सीधे-सीधे सुरक्षा नियमों की अनदेखी है। बड़ा सवाल यह है कि यदि ऐसा कोई कचरा ऑटो टिपर वाहन किसी पैदल राहगीर या किसी अन्य वाहन को टक्कर मार कर भाग जाए, तो उसकी पहचान आखिर कैसे होगी? क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारी तुरंत कार्रवाई करें और सभी कचरा ऑटो टिपर वाहनों पर नम्बर प्लेट सुनिश्चित कराएँ। जिससे यातायात नियमों का भी सही से पालन हो सके।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Nov 16, 2025 08:31:49
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Nov 16, 2025 08:31:38
Jaipur, Rajasthan:- मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में 12वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन - दो दिवसीय उत्सव में 3,508 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान - दूसरे दिन टाटा एआईए के एमडी एवं सीईओ वेंकटाचलम अय्यर करेंगे अध्यक्षता सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेल्वी 12वें दीक्षांत समारोह के पहले दिन रहीं मुख्य अतिथि जयपुर, 15 नवंबर 2025: मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर (एमयूजे) ने अपने परिसर में 12वाँ दीक्षांत समारोह आयोजित किया, जिसमें 3,508 विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान किया गया। समारोह का शुभारंभ अकादमिक प्रोसेसन और प्रतिष्ठित मणिपाल कुलगीत के गायन से हुआ । इस अवसर पर स्नातक, परिजन, संकाय सदस्य तथा शिक्षा एवं उद्योग जगत के विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। चार प्रमुख संकायों—स्वास्थ्य विज्ञान संकाय (FoHS), विधि संकाय (FoL), प्रबंधन, वाणिज्य एवं कला संकाय (FoMCA) तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं वास्तुकला संकाय (FoSTA)—से 3,007 स्नातक, 377 स्नातकोत्तर और 124 डॉक्टोरल उपाधियाँ प्रदान की गईं। इस वर्ष 48 स्वर्ण पदक भी प्रदान किए गए, जिनमें 35 स्नातक, 12 स्नातकोत्तर और एक पिएचडी स्तर पर थे। दीक्षांत समारोह के प्रथम दिवस की मुख्य अतिथि सीएसआईआर की महानिदेशक एवं डीएसआईआर की सचिव डॉ. एन. कलैसेל्वी थी। उन्होंने एमयूजे के विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचे और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि मात्र 14 वर्षों में एनआईआरएफ में 58वाँ स्थान प्राप्त करना विश्वविद्यालय की अपार क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एमयूजे की सतत प्रगति को देखते हुए अगले दो से तीन दशकों में यहाँ से दो से तीन नोबेल पुरस्कार विजेता निकलना असंभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समारोह में उनकी उपस्थिति विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान और विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों के सम्मान में है। स्नातकों को संबोधित करते हुए उन्होंने ज्ञान, नवाचार और सामूहिक उत्तरदायित्व के माध्यम से भारत के भविष्य को पुनर्लिखित करने में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों और विश्वविद्यालय का सम्मान करने तथा भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया। प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. करुणाकर ए. कोटेगर ने स्वागत उद्बोधन दिया और स्नातकों को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की। प्रेसिडेंट डॉ. नीति निपुण शर्मा ने विश्वविद्यालय की 14-वर्षीय उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए अभिभावकों के विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भविष्य उन्मुख पाठ्यक्रमों, अंतरविषयक शिक्षा मॉडल तथा अनुसंधान एवं नवाचार उत्कृष्टता के माध्यम से एमयूजे को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह के दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. दासारी नागराजु ने स्नातकों को शपथ दिलाई। धन्यवाद प्रस्ताव एमयूजे के कुलसचिव डॉ. अमित सोनी प्रस्तुत किये। उन्होंने विशिष्ट अतिथियों, अकादमिक काउंसिल सदस्यों, डीन, निदेशकों, विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग से समारोह को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ प्रथम दिवस का समापन हुआ और पूरे परिसर में विद्यार्थियों एवं परिजनों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का हर्षपूर्वक उत्सव मनाया। दीक्षांत समारोह के आयोजन 16 नवंबर को भी जारी रहेंगे, जहाँ टाटा एआईए के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री वेंकटाचलम अय्यर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Nov 16, 2025 08:30:34
Nalhar, Haryana:नूंह की हिदायत कॉलोनी में एसटीएफ की दबिश, एसपी राजेश कुमार और एएसपी आयुष यादव भी मौके पर पहुंचे नूंह जिले की हिदायत कॉलोनी में रविवार को एसटीएफ की टीम ने अचानक पहुंचकर जांच अभियान चलाया। इलाके में टीम की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में हलचल देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ किसी महत्वपूर्ण इनपुट के आधार पर यहां पहुंची थी और कॉलोनी में कई स्थानों पर गहन जांच की गई। इसी दौरान नूंह के एसपी राजेश कुमार और एएसपी आयुष यादव भी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने एसटीएफ टीम के साथ चर्चा की और पूरी स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, अधिकारियों की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जांच किस मामले को लेकर की जा रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियां पिछले दिनों क्षेत्र में हुई कुछ गतिविधियों के मद्देनज़र सतर्कता बढ़ाए हुए हैं। मौके पर पुलिस बल की तैनाती के चलते क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जांच पूरी होने तक अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
0
comment0
Report
Nov 16, 2025 08:27:20
Darbhanga, Bihar:GAANJA,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी के नेपाल सीमा के पिपरौन बॉर्डर पर नेपाल से लाए जा रहे 52 किलो गांजे के साथ दो तस्कर को पुलिस और SSB जवानों ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव निवासी राजेश दास व सचिन दास के तौर पर हुई है।बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे हैं।सूचना मिलते ही मधुबनी SP योगेंद्र कुमार के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया।टीम में हरलाखी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार व पिपरौन एसएसबी कैंप इंचार्ज इंस्पेक्टर देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में एसआई अमित कुमार, शम्भू पासवान समेत अन्य पुलिस बल ने की कार्रवाई।
57
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 16, 2025 08:22:49
Paradeep, Odisha:Anchor - ମଝି ସମୁଦ୍ରରେ ଭାରତୀୟ ତଟରକ୍ଷୀ ବାହିନୀ କଲା ସର୍ଚ ଆଣ୍ଡ ରେସ୍କିୟୁ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ । ବୁଡି ଯାଉଥିବା ଲୋକଙ୍କୁ ଉଦ୍ଧାର ବେଳର ଦେଖାଇଲା ଲାଇଭ ଦୃଶ୍ୟ | ପାରାଦୀପ ସମୁଦ୍ର ଉପକୂଳ ଠାରୁ ପ୍ରାୟ ୪୦ ନାଟିକାଳ ମାଇଲ ଦୂରରେ ଭାରତୀୟ ତଟରକ୍ଷୀ ବାହିନୀର ଯବାନ ମାନେ ଦେଖାଇଲେ ସେମାନଙ୍କ କଳା କୌଶଳ। ଦିନ ତମାମ ତଟରକ୍ଷୀ ବାହିନୀର ଛୋଟ ବଡ ପାଞ୍ଚଟି ଜାହାଜ ସହ ୨୦ ରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ଚାଲି ବୋଟ ଓ ବାୟୁସେନାର ଏଆରକ୍ରାପ୍ଟ ମଧ୍ଯ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ସାମିଲ ହୋଇଥିଲେ | ଏକ ସନ୍ଦିଗ୍ଧ ଜାହାଜକୁ ଦେଖି ପ୍ରଥମେ ସମସ୍ତେ ନାଲି ଧୂଆଁ ଛାଡ଼ି ସତର୍କ କରାଇ ଥିଲେ | ଏହାପରେ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଥିଲା ଅସଲ ଖେଳ । ଦୂର ସମୁଦ୍ରର ଅଥଳ ଜଳରାଶିରେ ବୀର ଯବାନ ମାନେ ଅତି ଚତୁରତାର ସହ ସମୁଦ୍ରର ଢେଉ ସହ ଲଢେଇ କରି ଜାହାଜକୁ ଘେରି ଯିବା ପରେ ଜାହାଜ ଉପରକୁ ପ୍ରବେଶ କରି ତନଖି କରିଥିଲେ | ରୋବଟ ଦ୍ଵାରା ଉଦ୍ଧାର,, ଏଆରକ୍ରାଫ୍ଟ ଦ୍ଵାରା ତନଖି ଓ ବୁଡି ଯାଉଥିବା ଲୋକଙ୍କୁ ଉଦ୍ଧାର କରିବାର କଳା କୌଶଳ ଦୂର ସମୁଦ୍ର ମଧ୍ୟରେ ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି | ପ୍ରାକୃତିକ ଦୁର୍ବିପାକ, ବାତ୍ୟା ଭଳି ଅସମୟରେ ସୁଦୃଢ ଥିବା ଭାରତୀୟ ତଟରକ୍ଷୀ ଆଗକୁ ଓଡିଶା ତଟରେ ବେଶ୍ ସମୃଦ୍ଧି ହେବା ସହ ନିଜର କାୟା ବିସ୍ତାର କରିବାକୁ ଯାଉଥିବା କହିଛନ୍ତି କୋଷ୍ଟଗାର୍ଡ ଆଇଜि ଇତୁୱାଲ୍ ଚହ୍ୱାନ | ବାଇଟ-୧- ଇତୁଆଲ୍ ଚହ୍ବାନ୍।( ଆଇଜି, କୋଷ୍ଟ ଗାର୍ଡ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
83
comment0
Report
PPPrakash Pandey
Nov 16, 2025 08:22:16
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में पूरा घाट के पास शनिवार दोपहर कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे 30 वर्षीय युवक दीपक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान देवलाश के रामपुर काँधी मोहम्मदाबाद क्षेत्र निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है। दीपक शनिवार को अपनी बाइक से पूरा घाट पुल से होते हुए आ रहे थे, तभी सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक भी पूरी तरह टूट गई। टक्कर के बाद दीपक सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे और उनकी मौत हो गई। घटना होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। इस बीच, कार चालक मौका देखकर वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और क्षतिग्रस्त कार व बाइक को भी जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
62
comment0
Report
ASARUN SINGH
Nov 16, 2025 08:22:02
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रukhाबाद पीआरवी सिपाहियों के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ी — घायल के परिजनों ने काटा हंगामा फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के गांव भाऊपुर में उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब सड़क हादसे के बाद घायल युवक के परिजनों ने इलाज के दौरान निजी अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। बीच-बचाव के लिए पहुंचे पुलिस कर्मियों पर भी हमला कर दिया गया। गांव भाऊपुर निवासी अनूप बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी बाइक को एक वाइट विक्रांत कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल अनूप को कार चालक तत्काल इलाज के लिए फतेहगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचा गया। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन अजीत, पुष्पा और निकुन्ज अस्पताल पहुंच गए। वहां उन्होंने कार चालक से विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पीआरवी सिपाही राहुल मलिक और वीरेंद्र ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने उनके साथ भी मारपीट कर दी और वर्दी फाड़ दी। इस संबंध में पीआरवी सिपाही राहुल मलिक ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और वर्दी फाड़ने के आरोप में अजीत, पुष्पा और निकुंज के खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
47
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Nov 16, 2025 08:21:47
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। जनपद के उतरौला कस्बे में संचालित यादव नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। शिकायतों की पुष्टि होने के बाद टीम ने स्थल पर पहुंचकर अस्पताल को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल बिना किसी पंजीकरण, मानक सुविधाओं और योग्य डॉक्टरों के संचालन में था। स्थानीय निवासी संगीता नामक महिला ने कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग को एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अस्पताल में बिना विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी के ऑपरेशन किए जा रहे हैं और मरीजों का इलाज अनुभवहीन स्टाफ के भरोसे चल रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच टीम गठित की। बुधवार को हुई जांच के दौरान टीम को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। न अस्पताल में पंजीकृत डॉक्टर मौजूद थे, न ही ऑपरेशन थिएटर मानकों के अनुरूप पाया गया। लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और आपातकालीन सेवाओं से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे। इन गड़बड़ियों की पुष्टि होने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से नर्सिंग होम को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कई संचालक बिना अनुमति के अस्पताल खोलकर मरीजों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त संस्थानों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि यादव नर्सिंग होम के खिलाफ विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी और आवश्यकतानुसार मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और मांग की है कि भविष्य में भी ऐसी जगहों पर कड़ा निगरानी अभियान चलाया जाए।
25
comment0
Report
Advertisement
Back to top